Wednesday, Aug 19 2026 | Time 13:48 Hrs(IST)
भारत


केजरीवाल ने सत्यपाल मलिक के निधन पर जताया शोक

नयी दिल्ली, 05 अगस्त (वार्ता) आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय राजनीति ने एक ऐसा व्यक्तित्व खोया है जो सत्ता के सामने भी सच बोलने का साहस रखता था।
श्री केजरीवाल ने एक्स पर कहा “ पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। भारतीय राजनीति ने एक ऐसा व्यक्तित्व खोया है जो सत्ता के सामने भी सच बोलने का साहस रखता था।”
उन्होंने कहा कि वे न सिर्फ एक अनुभवी राजनेता थे, बल्कि देशहित के मुद्दों पर निडर होकर अपनी बात कहने वाले विरले नेताओं में से एक थे।
आप नेता ने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को यह कठिन समय सहने की शक्ति दें।
उल्लेखनीय है कि श्री मलिक का आज यहां राम मनोहर लोहिया अस्पताल में निधन हो गया । वह काफी लंबे अर्से से बीमार चल रहे थे।
आजाद जितेन्द्र
वार्ता
More News

राधाकृष्णन ने कोलकाता अग्निकांड में नौ लोगों की मौत पर जताया दुख, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना

19 Aug 2026 | 1:23 PM

नयी दिल्ली ,19 अगस्त (वार्ता) उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने कोलकाता के एक होटल में आग हादसे में नौ लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।.

see more..
वित्त मंत्री सीतारमण मंत्रियों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ सिंगापुर रवाना

वित्त मंत्री सीतारमण मंत्रियों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ सिंगापुर रवाना

19 Aug 2026 | 10:54 AM

नयी दिल्ली 19 अगस्त (वार्ता) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को मंत्रियों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ सिंगापुर की आधिकारिक यात्रा के लिए प्रस्थान किया। वित्त मंत्रालय ने बताया कि श्रीमती सीतारमण सिंगापुर में 19-20 अगस्त को होने वाली चौथी भारत-सिंगापुर मिनिस्ट्रियल राउंडटेबल (आई एस एम आर ) में हिस्सा लेंगी। वित्त मंत्री के साथ इस यात्रा पर गए मंत्रियों के दल में विदेश मंत्री एस. जयशंकर , वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और इलेक्ट्रॉनिक्स व आईटी तथा वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद शामिल हैं।

see more..

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 20 अगस्त)

19 Aug 2026 | 8:19 AM

नयी दिल्ली 19 अगस्त (वार्ता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 20 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है।.

see more..

प्रभावी शासन और सटीक योजनाओं के लिए सही आंकड़े बेहद जरूरी : राधाकृष्णन

19 Aug 2026 | 12:39 AM

नई दिल्ली, 18 अगस्त (वार्ता) उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने प्रभावी शासन और लाभों को सही लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए सटीक आंकड़ों की आवश्यकता पर बल दिया। .

see more..

हसीना के प्रत्यर्पण की मांग से तारिक रहमान की भारत यात्रा पर संशय

19 Aug 2026 | 12:37 AM

नयी दिल्ली, 18 अगस्त (वार्ता) पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण और राजनीतिक शर्तों के कारण बंगलादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान की प्रस्तावित भारत यात्रा पर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। यात्रा स्थगित होने के संकेत मिलने से कुछ दिन पहले तक ढाका में इस द्विपक्षीय वार्ता के लिए बड़े पैमाने पर कूटनीतिक तैयारियां की जा रही थीं।यूनीवार्ता के देखे गये दस्तावेजों के अनुसार, बंगलादेश के विदेश मंत्रालय की दक्षिण एशिया शाखा ने 10 अगस्त को ही ' बंगलादेश-भारत संबंधों पर ब्रीफ' नाम से एक अद्यतन दस्तावेज तैयार करना शुरू कर दिया था। इसके लिए मंत्रालय की अलग-अलग शाखाओं और इकाइयों से 13 अगस्.

see more..