Wednesday, May 20 2026 | Time 07:27 Hrs(IST)
भारत


एयर इंडिया, इंडिगो, स्पाइसजेट ने रद्द की काठमांडू की उड़ानें

नयी दिल्ली, 09 सितंबर (वार्ता) नेपाल की राजधानी काठमांडू में भड़की हिंसा और हवाई अड्डे के बंद होने के मद्देनजर भारतीय विमान सेवा कंपनियों ने वहां जाने वाली उड़ानें रद्द कर दी हैं।
टाटा समूह की एयर इंडिया ने पहले दिल्ली और काठमांडू के बीच मंगलवार की उड़ानें रद्द करने की घोषणा की और बाद में 11 सितंबर तक सभी उड़ानें रद्द करते हुये कंफर्म टिकट वाले यात्रियों को टिकट की तारीख में निःशुल्क बदलाव का विकल्प दिया है।
किफायती विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने बिना कोई तारीख बताये अगले अपडेट तक काठमांडू के लिए सभी उड़ानें निलंबित रखने की घोषणा की है। उसने कहा कि वह स्थिति पर नजर रख रही है।
किफायती विमान सेवा कंपनी स्पाइसजेट ने भी काठमांडू के लिए बुधवार 10 सितंबर की अपनी सभी उड़ानें रद्द करने की घोषणा की।
उल्लेखनीय है कि नेपाल में सरकार के भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के खिलाफ युवाओं के प्रदर्शन ने सोमवार को पुलिस गोलीबारी के बाद उग्र रूप ले लिया। मंगलवार को भारी हिंसा और आगजनी के बीच प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया।
अजीत, मधुकांत
वार्ता
More News

नोएडा श्रमिक प्रदर्शन : उच्चतम न्यायालय का दो आरोपियों को पुलिस हिरासत में भेजने से इंकार, न्यायिक अभिरक्षा में ही रहेंगे

19 May 2026 | 11:12 PM

नयी दिल्ली, 19 मई (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को दिए अपने एक आदेश में कहा कि पिछले महीने नोएडा में हुए औद्योगिक श्रमिकों के उपद्रव के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए दो युवक आदित्य आनंद और रूपेश रॉय न्यायिक अभिरक्षा में ही रहेंगे। .

see more..

विदेशी धरती पर सवाल से बचते नजर आए प्रधानमंत्री, लोकतांत्रिक परंपरा टूट रही : जयराम रमेश

19 May 2026 | 9:59 PM

नयी दिल्ली, 19 मई (वार्ता) कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि विदेशी धरती पर एक सवाल पर प्रधानमंत्री जिस तरह बचते नजर आए , उसे पूरे देश एवं दुनिया ने देखा। .

see more..

आठ की जगह अब 20 डिब्बों के साथ दौड़ेगी जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस

19 May 2026 | 9:53 PM

नयी दिल्ली 19 मई (वार्ता) जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस अब आठ की जगह 20 डिब्बों के साथ रेल पटरियों पर दौड़ेगी। .

see more..

जालोर-दिल्ली के बीच अब होगा सीधा रेल सम्पर्क, वैष्णव 22 मई को भुज-दिल्ली एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी

19 May 2026 | 9:51 PM

नयी दिल्ली 19 मई (वार्ता) दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान का जालोर और राष्ट्रीय राजधानी के बीच अब सीधा रेल सम्पर्क स्थापित होने जा रहा है। .

see more..

आयुष अनुदान पोर्टल अनुदान प्रबंधन में पारदर्शिता, दक्षता और जवाबदेही सुनिश्चित करेगा: जाधव

19 May 2026 | 9:08 PM

नयी दिल्ली, 19 मई (वार्ता) केंद्रीय आयुष और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने आयुष क्षेत्र में डिजिटल शासन को सुदृढ़ करने और पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में मंगलवार को यहां आयुष अनुदान पोर्टल का शुभारंभ किया। .

see more..