Monday, Mar 16 2026 | Time 14:58 Hrs(IST)
भारत


सरकार महिलाओं के स्वास्थ्य और खुशहाली के लिए सजग : रेखा

नयी दिल्ली, 16 सितंबर (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि सरकार महिलाओं के स्वास्थ्य और खुशहाली को लेकर हमेशा सजग है और इस दिशा में निरंतर काम किया जा रहा है।
श्रीमती रेखा गुप्ता ने यहां मंगलवार को डिफेंस कॉलोनी में महिला समर्पित कैंसर अस्पताल 'अपोलो एथेना' का उद्घाटन करने के बाद कहा कि महिलाओं के लिए कैंसर देखभाल एक अत्यंत संवेदनशील मुद्दा है और मुझे यह देखकर बहुत संतुष्टि होती है कि हम महिलाओं के वास्तविक सशक्तिकरण की ओर बढ़ रहे हैं। अपोलो एथेना कैंसर देखभाल में एक मील का पत्थर साबित होगा, जो प्रत्येक महिला के लिए सम्मान, सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।
उन्होंने कहा कि यह एशिया का पहला महिला समर्पित कैंसर सेंटर खुला है जिससे पूरे देश की महिलाओं का लाभ मिलने वाला है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विजन सशक्त महिला सशक्त परिवार है। सरकार महिलाओं की स्वास्थ्य और खुशहाली के लिए हमेशा सजग है। सरकार इस दिशा में काम कर ही है और आगे भी करना चाहती है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत नये नये हेल्थकेयर संस्थान बने ताकि पूरे भारत वर्ष में कोई भी व्यक्ति बिना इलाज के न रहे।
सुश्री बांसुरी स्वराज ने कहा कि भारत में कैंसर की समस्या चिंताजनक रूप से बढ़ रही है इसलिए भारत सरकार ने देश भर में इसके रोकथाम, शीघ्र निदान, उपचार और रोगी देखभाल को बेहतर बनाने के लिए मज़बूत नीतियाँ और रणनीतिक हस्तक्षेप आरम्भ किए हैं। हमारी सरकार भी महिलाओं के स्वास्थ्य को लगातार प्राथमिकता दे रही है। अपोलो अपनी इस परिवर्तनकारी पहल के माध्यम से महिला-केंद्रित कैंसर देखभाल में एक वैश्विक मानक स्थापित करके राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के लक्ष्यों को सार्थक बनाने में योगदान करेगा।
आजाद, मधुकांत
वार्ता
More News
होर्मुज जलडमरूमध्य से रवाना एलपीजी जहाज 'शिवालिक' आज भारत पहुंचेगा

होर्मुज जलडमरूमध्य से रवाना एलपीजी जहाज 'शिवालिक' आज भारत पहुंचेगा

16 Mar 2026 | 2:15 PM

नयी दिल्ली, 16 मार्च (वार्ता) होर्मुज जलडमरूमध्य के पास कई दिनों तक फंसे रहने के बाद एलपीजी से लदा भारतीय जहाज 'शिवालिक' अब भारत के समुद्री तट पर उतरने वाला है। 40,000 मीट्रिक टन से अधिक एलपीजी ले जा रहे इस जहाज के गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर लंगर डालने की उम्मीद है, जिससे पश्चिम एशिया संकट के कारण बाधित हुई घरेलू आपूर्ति को बहुत जरूरी राहत मिलेगी।

see more..

मोदी ने मतुआ धर्म के अनुयायियों को दी शुभकामनाएं, हरिचंद ठाकुर को किया नमन

16 Mar 2026 | 2:04 PM

नयी दिल्ली, 16 मार्च (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में आयोजित मतुआ धर्म मेला के श्रद्धालुओं और प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। .

see more..

खरगे-राहुल ने कटक के अस्पताल में आग लगने की घटना पर दुख व्यक्त किया

16 Mar 2026 | 12:45 PM

नयी दिल्ली, 16 मार्च (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ओडिशा में कटक के मेडिकल कॉलेज में आग लगने से मरीजों की मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।.

see more..
कटक अस्पताल हादसे के बाद मोदी ने की अनुग्रह राशि की घोषणा

कटक अस्पताल हादसे के बाद मोदी ने की अनुग्रह राशि की घोषणा

16 Mar 2026 | 12:04 PM

नयी दिल्ली, 16 मार्च (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को ओडिशा के कटक में एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में हुए हादसे में लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया और पीड़ितों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से वित्तीय सहायता की घोषणा की।.

see more..

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 17 मार्च)

16 Mar 2026 | 8:15 AM

नयी दिल्ली, 16 मार्च (वार्ता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 17 मार्च की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:.

see more..