Tuesday, Mar 10 2026 | Time 17:26 Hrs(IST)
भारत


श्रमिकों की मेहनत और कौशल ही देश की धड़कन : रेखा गुप्ता

नयी दिल्ली, 16 सितंबर (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि श्रमिकों की मेहनत और कौशल ही देश की धड़कन है और उसके बिना कुछ भी विकास संभव नहीं है।
श्रीमती रेखा गुप्ता ने आज यहां नॉर्थ दिल्ली मेट्रो मॉल में विश्वकर्मा पूजा उत्सव पर विश्वकर्मा कार्यक्रम में शामिल होने के बाद विश्वकर्मी भाईयों से कहा " आपकी मेहनत ईमानदारी और समर्पण आपको बहुत आगे लेकर जाने वाला है। आपकी मेहनत और कौशल ही दिल्ली और देश की धड़कन हैं। आप ही कल का भविष्य गढ़ते हैं, आपके श्रम से ही सपनों का भारत खड़ा है।"
उन्होंने कहा " आपकी मेहनत के बिना किसी भी राज्य का विकास संभव नहीं है। इंजीनियर इंजीनियरिंग कर सकता है, मालिक पैसा लगा सकता है लेकिन जो श्रमिक मेहनत के साथ उस इमारत को खड़ा करते हैं उसके बिना कुछ भी विकास संभव नहीं है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हमेशा गरीब कल्याण की बात करते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक मात्र ऐसे नेता हैं जो न केवल गरीब कल्याण की बात करते हैं बल्कि करके दिखाते हैं। प्रधानमंत्री का सपना है कि कोई गरीब भूखा न सोये और किसी की आंख में आंसू नहीं आये इसलिए मजदूरों और गरीबों की चिंता कर रहे हैं। इससे पहले की सरकारों ने कभी गरीब और मजदूरों की चिंता नहीं की थी।"
मुख्यमंत्री ने कहा कि उपचार के बिना किसी गरीब की मृत्यु न हो, यही हमारा संकल्प है। आयुष्मान योजना के तहत अब श्रमिक भाई बहनों को दस लाख का इलाज मुफ्त मिल सकता है। दस लाख का बीमा मिल जाये तो बीमारी का क्या डर है। बुजुर्गों के ईलाज का जिम्मा भी सरकार ने अपने ऊपर लिया है।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आप सभी के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। चाहे न्यूनतम मज़दूरी की बराबरी और बढ़ोतरी हो, पक्का घर का सपना हो, बच्चों का सहारा हो या बीमारी के समय निःशुल्क इलाज की गारंटी, हर कदम आपके जीवन को सुरक्षित और गरिमामय बनाने की दिशा में है। दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना लागू कर हमने यह सुनिश्चित किया है कि हर श्रमिक परिवार को अब दस लाख तक का निःशुल्क इलाज मिले।
यह दृष्टि और संवेदना माननीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व से मिली है। उनका समर्पण और परिश्रम ही आज श्रमिक कल्याण को राष्ट्रीय प्राथमिकता बना रहा है।
आजाद जितेन्द्र
वार्ता
More News

जल जीवन मिशन को दिसंबर 2028 तक बढ़ाने की मंजूरी, केंद्र और 1.51 लाख करोड़ रुपये देगा

10 Mar 2026 | 5:04 PM

नयी दिल्ली 10 मार्च (वार्ता) मंत्रिमंडल ने केंद्र की ओर से 1.51 लाख करोड़ रुपये के अतिरिक्त आवंटन के प्रस्ताव के साथ जल जीवन मिशन (जेजेएम) कार्यक्रम को दिसंबर 2028 तक बढ़ाने की मंजूरी दे दी है जिसमें जेजेएम 2.0 के तहत ग्रामीण पेयजल आपूर्ति क्षेत्र में बुनियादी सुधार कर इसे पेयजल वितरण सेवा पर केंद्रित किया जाएगा।.

see more..

मोदी सरकार ने छीन ली है लोकसभा अध्यक्ष की आजादी : प्रियंका

10 Mar 2026 | 4:54 PM

नयी दिल्ली, 10 मार्च (वार्ता) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि मोदी सरकार ने लोकसभा अध्यक्ष नाम की संस्था की आजादी खत्म कर दी है लेकिन विपक्ष उसे बचाने में लगा है। उन्होंने कहा कि इसी मसले पर व्यापक चर्चा के मकसद से अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है। .

see more..

मदुरै एयरपोर्ट को मिलेगा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का दर्जा

10 Mar 2026 | 4:37 PM

नयी दिल्ली, 10 मार्च (वार्ता) केंद्रीय मंत्रिमंडल ने तमिलनाडु के मदुरै एयरपोर्ट को अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का दर्जा देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। .

see more..