Wednesday, Aug 19 2026 | Time 16:46 Hrs(IST)
भारत


मैसूरु मुडा घोटाले में ईडी ने 40 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की

नयी दिल्ली, 06 अक्टूबर (वार्ता) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एमयूडीए घोटाला मामले में 34 अचल संपत्तियों को कुर्क किया है जिसमें मैसूरु शहरी विकास प्राधिकरण (एमयूडीए) की 40.08 करोड़ रुपये की बाजार कीमत वाली संपत्तियां भी शामिल हैं।
एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि मैसूरु में एमयूडीए भूमि आवंटन में बड़े पैमाने पर हुए घोटाले के संबंध में लोकायुक्त पुलिस की ओर से दर्ज की गई प्राथमिकी (एफआईआर) के आधार पर ईडी ने अपनी जांच शुरू की।
अधिकारी ने बताया कि जांच में एमयूडीए के पूर्व आयुक्त जीटी दिनेश कुमार द्वारा विभिन्न तरीकों से अनुचित लाभ लेने का खुलासा हुआ है।
जांच में पता चला कि एमयूडीए के पूर्व आयुक्त जीटी दिनेश कुमार द्वारा प्राप्त रिश्वत को रिश्तेदारों और सहयोगियों के नाम पर अचल संपत्तियों की खरीद में इस्तेमाल किया गया। जांच में आगे पता चला कि जीटी दिनेश कुमार ने 31 एमयूडीए भूखंडों का अवैध आवंटन किया।
ईडी ने 18 और 28 अक्टूबर 2024 को तलाशी अभियान चलाया। इसमें पता चला कि भूखंडों का आवंटन नियमों का घोर उल्लंघन करके किया गया था। इसके अलावा, तलाशी कार्रवाई में एमयूडीए अधिकारियों और रियल एस्टेट व्यवसायियों के बीच गहरे गठजोड़ का खुलासा हुआ। सबूतों से यह भी पता चला कि भूखंडों के आवंटन और नक्शा स्वीकृत करने के लिए नकद भुगतान किया गया था।
इससे पहले, ईडी ने 252 अवैध रूप से आवंटित एमयूडीए भूखंडों को अस्थायी रूप से कुर्क किया था। बड़े पैमाने पर अवैध आवंटन करने वाले जीटी दिनेश कुमार को 16 सितंबर 2024 को पीएमएलए, 2002 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया था। वह वर्तमान में न्यायिक हिरासत में है। अब तक पीएमएलए के तहत लगभग 440 करोड़ रुपये की बाजार मूल्य वाली आपराधिक आय को कुर्क किया जा चुका है। मामले की जांच जारी है।
प्रदीप जितेन्द्र
वार्ता
More News
शाह के कहने पर हुई सत्येंद्र की गिरफ्तारी : केजरीवाल

शाह के कहने पर हुई सत्येंद्र की गिरफ्तारी : केजरीवाल

19 Aug 2026 | 4:18 PM

नयी दिल्ली, 19 अगस्त (वार्ता) आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर गंभीर आरोप लगाये हैं। श्री केजरीवाल ने बुधवार को एक्स पर दावा किया कि सुबह तक भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) की ओर से सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार करने की कोई योजना नहीं थी, लेकिन दोपहर में श्री शाह की ओर से कथित तौर पर सीधे फोन आने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

see more..

दिल्ली में कमजोर वर्ग के लोगों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए अटल कैंटीन का विस्तार

19 Aug 2026 | 3:36 PM

नयी दिल्ली, 19 अगस्त (वार्ता) दिल्ली सरकार की अंत्योदय की योजना के तहत राजधानी में जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को मात्र पाँच रुपये में पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए अटल कैंटीन का विस्तार किया जा रहा है। .

see more..

कमजोर वर्ग के लोगों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए अटल कैंटीन का विस्तार किया जा रहा : सूद

19 Aug 2026 | 3:30 PM

नयी दिल्ली, 19 अगस्त (वार्ता) दिल्ली सरकार की अंत्योदय की योजना के तहत राजधानी में जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को मात्र पाँच रुपये में पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए अटल कैंटीन का विस्तार किया जा रहा है। .

see more..