Wednesday, Aug 19 2026 | Time 16:53 Hrs(IST)
भारत


वित्त मंत्री सीतारमण से मिले श्रीलंका के नेता प्रतिपक्ष प्रेमदासा

नयी दिल्ली, 04 नवंबर (वार्ता) भारत यात्रा पर आये श्रीलंका के विपक्ष के नेता सजित प्रेमदासा ने मंगलवार को राजधानी में वित्त एवं कार्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की।
वित्त मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर यह जानकारी देते हुए कहा श्री प्रेमदासा ने वित्त मंत्री श्रीमती सीतारमण के साथ इस बातचीत में उन्हें श्रीलंका को संकट के समय में भारत की ओर से निरंतर प्राप्त हुए सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
दोनों नेताओं ने श्रीलंका के आर्थिक सुधार और द्विपक्षीय आर्थिक एवं निवेश संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने के उपायों पर चर्चा की।
श्री प्रेमदासा श्रीलंका में इस समय विपक्षी दलों के सबसे बड़े गठबंधन के नेता हैं। भारत ने श्रीलंका की विकास परियोजनाओं में निरंतर सहयोग करने के साथ हाल के ऋण संकट में उसकी भारी मदद की है।
मनोहर जितेन्द्र
वार्ता
More News

चार राज्यों में रेल पटरियों की संख्या बढ़ाने वाली परियोजनाओं को मंजूरी

19 Aug 2026 | 4:24 PM

नयी दिल्ली, 19 अगस्त (वार्ता) सरकार ने पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में रेल पटरियों की संख्या बढ़ाने वाली चार परियोजनाओं को मंजूरी दी है।.

see more..
शाह के कहने पर हुई सत्येंद्र की गिरफ्तारी : केजरीवाल

शाह के कहने पर हुई सत्येंद्र की गिरफ्तारी : केजरीवाल

19 Aug 2026 | 4:18 PM

नयी दिल्ली, 19 अगस्त (वार्ता) आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर गंभीर आरोप लगाये हैं। श्री केजरीवाल ने बुधवार को एक्स पर दावा किया कि सुबह तक भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) की ओर से सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार करने की कोई योजना नहीं थी, लेकिन दोपहर में श्री शाह की ओर से कथित तौर पर सीधे फोन आने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

see more..

दिल्ली में कमजोर वर्ग के लोगों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए अटल कैंटीन का विस्तार

19 Aug 2026 | 3:36 PM

नयी दिल्ली, 19 अगस्त (वार्ता) दिल्ली सरकार की अंत्योदय की योजना के तहत राजधानी में जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को मात्र पाँच रुपये में पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए अटल कैंटीन का विस्तार किया जा रहा है। .

see more..

कमजोर वर्ग के लोगों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए अटल कैंटीन का विस्तार किया जा रहा : सूद

19 Aug 2026 | 3:30 PM

नयी दिल्ली, 19 अगस्त (वार्ता) दिल्ली सरकार की अंत्योदय की योजना के तहत राजधानी में जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को मात्र पाँच रुपये में पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए अटल कैंटीन का विस्तार किया जा रहा है। .

see more..