Monday, Dec 15 2025 | Time 17:42 Hrs(IST)
भारत


2025 युवा कार्यकर्ता शिखर सम्मेलन 20 नवंबर को जिनेवा स्थित संयुक्त राष्ट्र में आयोजित होगा

नयी दिल्ली, 04 नवंबर (वार्ता) युवा कार्यकर्ता शिखर सम्मेलन (वाईएएस-2025) 20 नवंबर को जिनेवा स्थित संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग करने वाले पांच उत्कृष्ट युवाओं को सम्मानित किया जाएगा।
यह कार्यक्रम जिनेवा (स्विट्जरलैंड) स्थित संयुक्त राष्ट्र कार्यालय के मुख्यालय, ऐतिहासिक पैलेस डेस नेशंस के हाल ही में पुनर्निर्मित असेंबली हॉल में आयोजित किया जाएगा। शिखर सम्मेलन का लाइव वेबकास्ट किया जाएगा और मीडिया की भागीदारी भी रहेगी। युवा कार्यकर्ता शिखर सम्मेलन का यह 7वां आयोजन है।
इस वर्ष का विषय "हैशटैग से एक्शन तक" है जो इस बात को रेखांकित करता है कि कैसे युवा कार्यकर्ता डिजिटल उपकरणों का उपयोग आवाज़ उठाने, समुदायों को संगठित करने और वास्तविक दुनिया में प्रभाव डालने के लिए कर रहे हैं। इसके साथ ही साथ गलत सूचना, अभद्र भाषा और साइबर धमकी जैसे जोखिमों से भी निपट रहे हैं। जलवायु कार्रवाई से लेकर डिजिटल समावेशन तक ये पांच कार्यकर्ता (17-27 वर्ष की आयु के) ऐसे अभिनव समाधान विकसित कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि तकनीक को बहिष्कृत करने के बजाय इसे सशक्त बनाएं।
पांच पुरस्कार विजेताओं में पहला, अमिनाता सावने, 25, कोटे डी आइवर, (डिजिटल समावेशन और सुरक्षा), दूसरे, देव करण, 17, भारत, (जल संरक्षण और सामुदायिक सहभागिता), तीसरे, मरीना एल खवांड, 24, लेबनान, (समान स्वास्थ्य सेवा के लिए डिजिटल नवाचार) चौथे, रेना कावासाकी, 20, जापान, (युवा नागरिक भागीदारी और पर्यावरणीय कार्रवाई) पांचवीं, साल्विनो ओलिवेरा, 27, ब्राज़ील, (युवा शिक्षा और प्रौद्योगिकी तक पहुंच) के क्षेत्र में काम कर रही हैं।
जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र सूचना सेवा की निदेशक सुश्री एलेसेंड्रा वेलुची ने कहा कि पांचों पुरस्कार विजेता 20 नवंबर, 2025 को पैलेस डेस नेशंस में युवा कार्यकर्ता शिखर सम्मेलन में व्यक्तिगत रूप से भाग लेंगे और इस कार्यक्रम का संचालन मेलाती विजसेन (24, इंडोनेशिया) द्वारा किया जाएगा। बाय बाय प्लास्टिक बैग्स और यूथटोपिया की संस्थापक, मेलाती विजसेन ने टीईडी और विश्व आर्थिक मंच जैसे प्रतिष्ठित कार्यक्रमों में भाषण दिया है और अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ मंच साझा किया है।
प्रदीप जितेन्द्र
वार्ता
More News

'स्लॉप' शब्द बना 'वर्ड ऑफ द इयर'

15 Dec 2025 | 3:58 PM

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर (वार्ता) अमेरिकी शब्दकोश मेरियम-वेबस्टर ने 'स्लॉप' (एसएलओप) को 2025 का 'वर्ड ऑफ द इयर' चुना है। .

see more..

अनिल अंबानी मामले में पूर्व यस बैंक सीईओ राणा कपूर से ईडी ने की पूछताछ

15 Dec 2025 | 2:38 PM

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर (वार्ता) मशहूर उद्योगपति अनिल अंबानी से जुड़े पीएमएलए (धनशोधन निवारण अधिनियम) मामले की चल रही जांच में सोमवार को यस बैंक के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी राणा कपूरसोमवार को यहां प्रवर्तन निदेशालय मुख्यालय में पेश हुए।.

see more..

भाजपा ने पीयूष गोयल को तमिलनाडु, पांडा को असम का नियुक्त किया चुनाव प्रभारी

15 Dec 2025 | 2:00 PM

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) ने तमिलनाडु और असम में विधानसभा के आगामी चुनावों के लिए क्रमश: सर्वश्री पीयूष गोयल और बैजयंत पांडा को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। .

see more..

सरकार खुद ही संसद नहीं चलाना चाहती : प्रियंका

15 Dec 2025 | 1:59 PM

नयी दिल्ली, 15 दिसम्बर (वार्ता) कांग्रेस महासचिव तथा लोकसभा में पार्टी की सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि सरकार के मंत्री ही संसद को बाधित कर रहे हैं और इससे लगता है कि सरकार ही खुद संसद नहीं चलाना चाहती है। .

see more..

घने कोहरे के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर 80 से अधिक उड़ानें रद्द, पांच डायवर्ट

15 Dec 2025 | 1:46 PM

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर (वार्ता) दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार को घने कोहरे के कारण 80 से अधिक उड़ानें रद्द हुईं और कम से कम पांच को नजदीकी शहरों के लिए डायवर्ट किया गया है।.

see more..