Monday, Dec 15 2025 | Time 16:24 Hrs(IST)
भारत


भारत और इजरायल ने रक्षा सहयोग को मजबूत बनाने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये

नयी दिल्ली 04 अक्टूबर (वार्ता) भारत और इजरायल ने रक्षा क्षेत्र में सहयोग को और अधिक मजबूत बनाने के लिए साझा विजन तथा नीति निर्देश से संबंधित एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये हैं जिससे दोनों देशों के बीच सह विकास तथा सह उत्पादन को बढावा मिलेगा। रक्षा सहयोग पर दोनों देशों के संयुक्त कार्य समूह की मंगलवार को तेल अवीव में हुई 17वीं बैठक में इस समझौते पर हस्ताक्षर किये गये। बैठक की अध्यक्षता रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह और इज़राइली रक्षा मंत्रालय के महानिदेशक मेजर जनरल (सेवानिवृत) आमिर बाराम ने की।
बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच पहले से ही मज़बूत रक्षा सहयोग को और प्रगाढ बनाने के लिए साझा विज़न और नीति निर्देश देने के उद्देश्य से रक्षा सहयोग पर एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।
समझौता ज्ञापन में सहयोग के लिए कई क्षेत्रों की पहचान की गई है जिससे दोनों देशों को फायदा होगा। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में आपसी हित की रणनीतिक बातचीत, प्रशिक्षण, रक्षा औद्योगिक सहयोग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, अनुसंधान एव विकास , प्रौद्योगिकी नवाचार, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और साइबर सुरक्षा सहयोग सहित क्षमताएं शामिल हैं। यह समझौता उन्नत प्रौद्योगिकी को साझा करने में मदद करेगा और सह-विकास तथा सह-उत्पादन को बढ़ावा देगा।
कार्य समूह रक्षा सहयोग पहलों की समीक्षा की और इस बात पर सहमति जताई कि दोनों देशों को एक-दूसरे की ताकत से फायदा हुआ है। दोनों पक्षों ने प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भविष्य में सहयोग के संभावित क्षेत्रों के साथ-साथ ऑपरेशनल क्षमताओं को बढ़ाने पर चर्चा की। उन्होंने आतंकवाद की साझा चुनौतियों सहित विभिन्न मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया और इस खतरे से लड़ने के सामूहिक संकल्प पर ज़ोर दिया।
भारत-इज़राइल रक्षा साझेदारी लंबे समय से गहरे आपसी विश्वास और साझा सुरक्षा हितों पर आधारित है।
संजीव
वार्ता
More News

'स्लॉप' शब्द बना 'वर्ड ऑफ द इयर'

15 Dec 2025 | 3:58 PM

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर (वार्ता) अमेरिकी शब्दकोश मेरियम-वेबस्टर ने 'स्लॉप' (एसएलओप) को 2025 का 'वर्ड ऑफ द इयर' चुना है। .

see more..

अनिल अंबानी मामले में पूर्व यस बैंक सीईओ राणा कपूर से ईडी ने की पूछताछ

15 Dec 2025 | 2:38 PM

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर (वार्ता) मशहूर उद्योगपति अनिल अंबानी से जुड़े पीएमएलए (धनशोधन निवारण अधिनियम) मामले की चल रही जांच में सोमवार को यस बैंक के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी राणा कपूरसोमवार को यहां प्रवर्तन निदेशालय मुख्यालय में पेश हुए।.

see more..

भाजपा ने पीयूष गोयल को तमिलनाडु, पांडा को असम का नियुक्त किया चुनाव प्रभारी

15 Dec 2025 | 2:00 PM

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) ने तमिलनाडु और असम में विधानसभा के आगामी चुनावों के लिए क्रमश: सर्वश्री पीयूष गोयल और बैजयंत पांडा को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। .

see more..

सरकार खुद ही संसद नहीं चलाना चाहती : प्रियंका

15 Dec 2025 | 1:59 PM

नयी दिल्ली, 15 दिसम्बर (वार्ता) कांग्रेस महासचिव तथा लोकसभा में पार्टी की सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि सरकार के मंत्री ही संसद को बाधित कर रहे हैं और इससे लगता है कि सरकार ही खुद संसद नहीं चलाना चाहती है। .

see more..

घने कोहरे के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर 80 से अधिक उड़ानें रद्द, पांच डायवर्ट

15 Dec 2025 | 1:46 PM

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर (वार्ता) दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार को घने कोहरे के कारण 80 से अधिक उड़ानें रद्द हुईं और कम से कम पांच को नजदीकी शहरों के लिए डायवर्ट किया गया है।.

see more..