Tuesday, Dec 16 2025 | Time 14:36 Hrs(IST)
भारत


गडकरी ने एनएच 66 की समीक्षा कर अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश

नयी दिल्ली, 04 नवंबर (वार्ता) सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने केरल में राष्ट्रीय राजमार्ग-66 की वर्तमान स्थिति की मंगलवार को समीक्षा की और अधिकारियों को इसके रखरखाव को लेकर सभी जरूरी उपाय करने के सख्त निर्देश दिये।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार श्री गडकरी ने मंत्रालय में इस मार्ग के रखरखाव और केरल के मल्लपुरम खंड पर मार्ग की वर्तमान स्थिति को लेकर उच्च अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और रखरखाव, भूस्खलन शमन उपायों को लेकर अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।
गौरतलब है कि केरल में मलप्पुरम खंड के इस मार्ग पर गत मई में एक एलिवेटेड सेक्शन धंस गया था जिसको लेकर राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाए जा रहे थे। घटना के बाद से एनएच के इस खंड की निर्माण की गुणवत्ता, निर्माण के मानकों के पालन और राजमार्ग के रखरखाव को लेकर व्यापक समीक्षा चल रही है।
श्री गडकरी ने एलिवेटेड मार्ग धंसने की घटना को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए मामले की मंत्रालय स्तर पर जांच के आदेश दिये थे। एलिवेटेड खंड का निर्माण करने पर सवाल उठाए जाने लगे थे जिसके बाद इस खंड का निर्माण करने वाले ठेकेदार पर प्रतिबंधि लगा दिया गया और अधिकारियों को निलंबित किया गया। यही नहीं श्री गडकरी ने मरम्मत का काम ठेकेदार के खर्च पर करने का भी निर्देश दिया। सूत्रों के अनुसार मंत्रालय स्तर पर अभी मामले की जांच च़ल रही है।
राष्ट्रीय राजमार्ग-66 देश का एक प्रमुख तटीय राजमार्ग है, जो गुजरात के पोरबंदर से केरल के कन्याकुमारी तक करीब 1600 तक फैला है।
अभिनव जितेन्द्र
वार्ता
More News
दिल्ली हवाई अड्डे पर 126 उड़ानें रद्द

दिल्ली हवाई अड्डे पर 126 उड़ानें रद्द

16 Dec 2025 | 2:14 PM

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर (वार्ता) दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगलवार सुबह 126 उड़ानें रद्द रहीं।.

see more..
नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया -राहुल को राहत, कांग्रेस ने सत्य की जीत बताया

नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया -राहुल को राहत, कांग्रेस ने सत्य की जीत बताया

16 Dec 2025 | 2:00 PM

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर (वार्ता) नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत से कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को बड़ी राहत मिलने पर पार्टी ने इसे सत्य की जीत करार दिया है।

see more..

मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने विजय दिवस पर सशस्त्र बलों को दी श्रद्धांजलि

16 Dec 2025 | 1:05 PM

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने 1971 के युद्ध में भारत की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करने वाले सैनिकों की बहादुरी, बलिदान और वीरता को याद करते हुए सशस्त्र बलों को 'विजय दिवस' पर श्रद्धांजलि अर्पित की।.

see more..

नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राउज एवेन्यू अदालत ने ईडी के आरोपपत्र को आधारहीन करार दिया

16 Dec 2025 | 12:47 PM

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर (वार्ता) दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत ने नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी तथा अन्य के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी)की ओर से दायर आरोप पत्र को आधारहीन करार दिया है। .

see more..

बंगलादेश मुक्ति संघर्ष के दौरान भारतीय सेना की वीरता पीढ़ियों के लिये प्रेरणादायक: नरेन्द्र मोदी

16 Dec 2025 | 12:19 PM

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भारतीय सेना ने मंगलवार को 'विजय दिवस' के अवसर पर 1971 में सशस्त्र बलों द्वारा प्रदर्शित शौर्य और साहस को याद किया।.

see more..