Tuesday, Dec 16 2025 | Time 13:57 Hrs(IST)
भारत


जितिन प्रसाद ने रोमानियाई विदेश मंत्री के साथ बैठक की

नयी दिल्ली, 04 नवंबर (वार्ता) भारत और रोमानिया के बीच व्यापार विस्तार और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने की दिशा में मंगलवार को बुखारेस्ट में वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद और रोमानिया की विदेश मंत्री ओआना-सिल्विया त्शोईयू के बीच द्विपक्षीय बैठक हुयी।
बैठक में दोनों देशों के बीच व्यापार के विस्तार, निवेश आकर्षित करने और भारत-यूरोपीय संघ के व्यापक आर्थिक ढांचे के भीतर आपूर्ति श्रृंखलाओं को मज़बूत करने पर ध्यान केंद्रित किया गया।
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की तरफ से जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों ने इस वर्ष जारी वार्ताओं के लिए निर्धारित राजनीतिक दिशा के अनुरूप निष्पक्ष, संतुलित और पारस्परिक रूप से लाभकारी भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को अंतिम रूप देने की दिशा में कार्य करने पर सहमति व्यक्त की। इस दौरान दोनों मंत्रियों ने दोनों देशों के बीच स्थिर व्यापार और निवेश संबंधों की समीक्षा की।
श्री प्रसाद की यह यात्रा भारत-रोमानिया आर्थिक साझेदारी को मजबूत बनाने के लिए दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता पर बल देती है। यह व्यापार का विस्तार करेगी, निवेश प्रवाह बढ़ाएगी तथा दोनों अर्थव्यवस्थाओं के पारस्परिक लाभ के लिए कौशल आधारित गतिशीलता का मार्ग प्रशस्त करेगी।
गौरतलब है कि वित्त वर्ष 2024-25 में रोमानिया को भारत का निर्यात 1.03 अरब अमेरिकी डॉलर के पार चला गया जबकि वित्त वर्ष 2023-24 में कुल द्विपक्षीय व्यापार लगभग 2.98 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया था। दोनों पक्षों ने पेट्रोलियम उत्पादों, इंजीनियरिंग सामग्रियों, दवाइयों और सिरेमिक जैसे प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में आपूर्ति-श्रृंखला से जुड़े संबंधों को और बढ़ाने तथा दोनों पक्षों की बाज़ार तक पहुंच में वृद्धि के लिए मानकों के निर्माण, परीक्षण और निवेश साझेदारी में सहयोग को सुगम बनाने पर सहमति व्यक्त की।
उन्होंने उत्पादन में विविधता लाने तथा विश्वसनीय साझेदारों के रूप में मज़बूत और अधिक समर्थ आपूर्ति श्रृंखलाओं के निर्माण के लिए मिलकर काम करने पर भी सहमति व्यक्त की ताकि दोनों देशों के व्यवसायों में स्थिरता आए और आपसी विश्वास सुनिश्चित हो सके।
भारत और रोमानिया के बीच हाल ही में हुई उच्च-स्तरीय वार्ता के आधार पर दोनों पक्ष नियमित रूप से विचारों के आदान-प्रदान के माध्यम से इस तरह की बातचीत में गति बनाए रखने पर सहमत हुए। उन्होंने व्यापार को सुव्यवस्थित करने, अवसरों को ठोस परिणामों में बदलने के लिए निवेशकों तक पहुंच को मज़बूत करने के लिहाज से भविष्य में आपसी तालमेल बनाने का भी निर्णय लिया।
तिवारी जितेन्द्र
वार्ता
More News

दिल्ली हवाई अड्डे पर 126 उड़ानें रद्द

16 Dec 2025 | 1:01 PM

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर (वार्ता) दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगलवार सुबह 126 उड़ानें रद्द रहीं।.

see more..

नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया -राहुल को राहत, कांग्रेस ने सत्य की जीत बताया

16 Dec 2025 | 12:58 PM

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर (वार्ता) नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत से कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को बड़ी राहत मिलने पर पार्टी ने इसे सत्य की जीत करार दिया है।.

see more..

नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राउज एवेन्यू अदालत ने ईडी के आरोपपत्र को आधारहीन करार दिया

16 Dec 2025 | 12:47 PM

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर (वार्ता) दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत ने नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी तथा अन्य के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी)की ओर से दायर आरोप पत्र को आधारहीन करार दिया है। .

see more..

बंगलादेश मुक्ति संघर्ष के दौरान भारतीय सेना की वीरता पीढ़ियों के लिये प्रेरणादायक: नरेन्द्र मोदी

16 Dec 2025 | 12:19 PM

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भारतीय सेना ने मंगलवार को 'विजय दिवस' के अवसर पर 1971 में सशस्त्र बलों द्वारा प्रदर्शित शौर्य और साहस को याद किया।.

see more..
दिल्ली हवाई अड्डे पर आज भी रद्द रहीं 60 से अधिक उड़ानें

दिल्ली हवाई अड्डे पर आज भी रद्द रहीं 60 से अधिक उड़ानें

16 Dec 2025 | 12:14 PM

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर (वार्ता) दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगलवार सुबह 60 से अधिक उड़ानें रद्द रहीं। हवाई अड्डे की वेबसाइट के अनुसार दिल्ली से जाने वाली 33 घरेलू उड़ानें और दिल्ली आने वाली 31 उड़ानें अब तक रद्द होने की सूचना है।हालांकि आज सोमवार की तरह घना कोहरा नहीं था, लेकिन सोमवार को हुई देरी और रद्द रही उड़ानों का असर परिचालन पर आज देखने को मिला।

see more..