Wednesday, Dec 17 2025 | Time 03:01 Hrs(IST)
भारत


एमसीडी ने प्रदूषण पर दिया ध्यान , अतिरिक्त आयुक्त ने आनंद विहार हॉटस्पॉट का लिया जायजा

नयी दिल्ली,05 नवंबर (वार्ता) दिल्ली में वर्तमान परिवेशीय स्थिति में प्रदूषण को कम करने के लिए चल रहे प्रयासों के बीच, दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के अतिरिक्त आयुक्त लीलाधर मेघवाल ने बुधवार को आनंद विहार क्षेत्र का निरीक्षण किया, जिसे शहर के प्रदूषण हॉटस्पॉट में से एक माना जाता है।
श्री मेघवाल के साथ शाहदरा दक्षिण क्षेत्र के उपायुक्त बादल कुमार, वरिष्ठ एमसीडी अधिकारी और ग्राउंड स्टाफ भी मौजूद थे।इस दौरे का उद्देश्य जमीनी स्थिति का आकलन करना और सुधारात्मक उपायों का प्रभावी ढंग से कार्यान्वयन सुनिश्चित करना है।
निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त आयुक्त ने वायु गुणवत्ता निगरानी क्षेत्र की समीक्षा की और अधिकारियों को क्षेत्र में प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए विभिन्न हितधारकों के साथ मिलकर काम करने का निर्देश दिया। यातायात में सुधार और उत्सर्जन पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत, आठ बसों का चालान किया गया, जो गलत तरीके से पार्क की गई थीं और मुख्य मार्ग में बाधा डाल रही थीं।
श्री मेघवाल ने कहा कि 150 बसों के लिए पार्किंग व्यवस्था जल्द ही चालू हो जाएगी, जिससे पीडब्ल्यूडी मुख्य मार्ग पर भीड़भाड़ कम होगी और खड़े वाहनों से होने वाले उत्सर्जन को रोका जा सकेगा।
अपर आयुक्त ने अधिकारियों को अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती करके एक्यूआई स्टेशन के पीछे स्थित सड़क पर चल रहे निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि स्थानीय प्रदूषण के स्तर को कम करने में मदद के लिए पास के स्मॉग टॉवर को अधिक समय तक संचालित किया जाए।
एमसीडी के व्यापक प्रदूषण नियंत्रण उपायों पर प्रकाश डालते हुए श्री मेघवाल ने कहा कि धूल के फैलाव को कम करने के लिए नियमित रूप से मैकेनिकल स्वीपिंग और जेटिंग मशीनों का उपयोग करके सड़कों की सफाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली नगर निगम प्रदूषण को नियंत्रित करने और नागरिकों के लिए स्वच्छ हवा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठा रहा है।
सैनी अशोक
वार्ता
More News

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने जेपी नड्डा, अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों, प्रदेश भाजपा अध्यक्षों, वरिष्ठ नेताओं, मुख्यमंत्री एवं सांसदों से मुलाक़ात की

17 Dec 2025 | 12:09 AM

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई वरिष्ठ नेताओं, मुख्यमंत्री एवं सांसदों से मुलाक़ात की। .

see more..

भारत मंडपम में होगा द्वितीय विश्व स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन, वैश्विक पारंपरिक चिकित्सा संवाद को मजबूत करेगा आयुष एक्सपो

16 Dec 2025 | 10:15 PM

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में आयुष मंत्रालय विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के सहयोग से 17 से 19 दिसंबर तक आयुष एक्सपो का आयोजन द्वितीय डब्ल्यूएचओ वैश्विक पारंपरिक चिकित्सा सम्मेलन (जीटीएमसी) की केंद्रीय विशेषता के रूप में आयोजित किया जायेगा। .

see more..

औषधीय पौधों की खेती किसानों के सशक्तिकरण और जैव-विविधता संरक्षण का शक्तिशाली है : प्रतापराव जाधव

16 Dec 2025 | 10:14 PM

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर (वार्ता) केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रतापराव जाधव ने किसानों को सशक्त बनाने, आयुष क्षेत्र को मजबूत करने और जैव विविधता के संरक्षण में औषधीय पौधों की खेती की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया है। श्री जाधव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने और एक स्थायी स्वास्थ्य प्रणाली के निर्माण पर ध्यान केंद्रित करते हुए आयुष प्रणालियों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा ढांचे में शामिल करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।.

see more..

भारतीय खाद्य निगम में एआई आधारित खरीफ पायलट प्रोजेक्ट लागू करने की राइस मिलर्स एसोसियेशन की मांग

16 Dec 2025 | 10:13 PM

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर (वार्ता ) फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया राइस मिलर्स एसोसिएशन (एफएकआईआरएमए) ने केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी को पत्र लिखकर भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई ) में डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित खरीफ विपणन पायलट प्रोजेक्ट को देशभर में लागू करने की मांग की है।.

see more..

पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों, क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के मसौदे जारी

16 Dec 2025 | 10:10 PM

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर (वार्ता) मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मंगलवार को जारी नयी सूचियों के मसौदों में पश्चिम बंगाल में 92.40 प्रतिशत, राजस्थान में 92.34 प्रतिशत, पांडिचेरी में 89.87 प्रतिशत, गोवा में 91.56 प्रतिशत और लक्ष्यद्वीप में 97.53 प्रतिशत मतदाताओं के नाम शामिल हो सके हैं जिनके मतदाता गणना फॉर्म अधिकारियों को प्राप्त हुये हैं।.

see more..