Monday, Dec 15 2025 | Time 17:04 Hrs(IST)
भारत


नेटवर्क की समस्या के कारण एयर इंडिया की चेक-इन प्रणाली प्रभावित

नयी दिल्ली, 05 नवंबर (वार्ता) दिल्ली तथा देश के कुछ अन्य हवाई अड्डों पर बुधवार को टाटा समूह की विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया की चेक-इन प्रणाली प्रभावित होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
एयरलाइंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि तीसरे पक्ष द्वारा प्रबंधित कनेक्टिविटी नेटवर्क की समस्या के कारण कुछ हवाई अड्डों पर चेक-इन प्रणाली प्रभावित हुई है। इसके कारण एयर इंडिया समेत कुछ विमान सेवा कंपनियों की उड़ानों में देरी हो रही है।
उसने बताया कि दिक्कत ठीक कर ली गयी है लेकिन अब भी कुछ उड़ानों में देरी हो सकती है।
साई कुमार चंद्रन के नाम से एक नेटिजन ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि वह दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल-2 पर इंतजार कर रहा है और चेक-इन टर्मिनल काम नहीं कर रहा है। उसने बताया कि एयर इंडिया के कर्मचारी कह रहे हैं कि यह समस्या दूसरे हवाई अड्डों पर भी आ रही है।
अजीत, मधुकांत
वार्ता
More News

'स्लॉप' शब्द बना 'वर्ड ऑफ द इयर'

15 Dec 2025 | 3:58 PM

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर (वार्ता) अमेरिकी शब्दकोश मेरियम-वेबस्टर ने 'स्लॉप' (एसएलओप) को 2025 का 'वर्ड ऑफ द इयर' चुना है। .

see more..

अनिल अंबानी मामले में पूर्व यस बैंक सीईओ राणा कपूर से ईडी ने की पूछताछ

15 Dec 2025 | 2:38 PM

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर (वार्ता) मशहूर उद्योगपति अनिल अंबानी से जुड़े पीएमएलए (धनशोधन निवारण अधिनियम) मामले की चल रही जांच में सोमवार को यस बैंक के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी राणा कपूरसोमवार को यहां प्रवर्तन निदेशालय मुख्यालय में पेश हुए।.

see more..

भाजपा ने पीयूष गोयल को तमिलनाडु, पांडा को असम का नियुक्त किया चुनाव प्रभारी

15 Dec 2025 | 2:00 PM

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) ने तमिलनाडु और असम में विधानसभा के आगामी चुनावों के लिए क्रमश: सर्वश्री पीयूष गोयल और बैजयंत पांडा को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। .

see more..

सरकार खुद ही संसद नहीं चलाना चाहती : प्रियंका

15 Dec 2025 | 1:59 PM

नयी दिल्ली, 15 दिसम्बर (वार्ता) कांग्रेस महासचिव तथा लोकसभा में पार्टी की सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि सरकार के मंत्री ही संसद को बाधित कर रहे हैं और इससे लगता है कि सरकार ही खुद संसद नहीं चलाना चाहती है। .

see more..

घने कोहरे के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर 80 से अधिक उड़ानें रद्द, पांच डायवर्ट

15 Dec 2025 | 1:46 PM

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर (वार्ता) दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार को घने कोहरे के कारण 80 से अधिक उड़ानें रद्द हुईं और कम से कम पांच को नजदीकी शहरों के लिए डायवर्ट किया गया है।.

see more..