Wednesday, Dec 17 2025 | Time 03:15 Hrs(IST)
भारत


दिल्ली में सहकारी संस्थाओं को आदर्श संस्थाओं के रूप में विकसित किया जायेगाः इंद्राज

नयी दिल्ली, 05 नवंबर (वार्ता) दिल्ली सरकार के सहकारिता मंत्री रविंदर इंद्राज सिंह ने कहा है कि उनकी सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी की सहकारी संस्थाओं को ऐसे उत्कृष्टता केंद्रों के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया है जो पूरे देश के लिए आदर्श बनेंगे।
श्री इंद्राज ने न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के ज़ाकिर बाग में जामिया कोऑपरेटिव बैंक की ओर से दान की गई एक एम्बुलेंस सेवा का उद्घाटन करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दिल्ली के विकास को सुनिश्चित करने के लिए शहर में सहकारी बैंकिंग और संबद्ध सहकारी क्षेत्रों को बढ़ावा देने पर अपना ध्यान केंद्रित करेगी।
श्री सिंह ने कहा कि इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए विभागीय कामकाज में पारदर्शिता बढ़ायी जाएगी, बैंकों की नयी शाखाएँ खोली जाएंगी, आसान वित्तीय सहायताएं प्रदान की जाएंगी और आत्मनिर्भरता प्राप्त करने संबंधी योजनाओं को लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे दिल्ली की सहकारी संस्थाएँ पूरे देश के लिए आदर्श बनेंगी।
उन्होंने भारत के अग्रणी सहकारी संगठनों की सफलता का हवाला देते हुए कहा, "अमूल और इफको जैसी भारत की दो अग्रणी सहकारी संस्थाओं ने वैश्विक स्तर पर प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करके राष्ट्र को गौरवान्वित किया है।" उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए कि दिल्ली भी इसी राह पर चले, विकसित भारत और विकसित दिल्ली के निर्माण हेतु पहली बार राष्ट्रीय राजधानी में व्यापक सुधार और पहल की जा रही हैं।
भारत अशोक
वार्ता
More News

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने जेपी नड्डा, अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों, प्रदेश भाजपा अध्यक्षों, वरिष्ठ नेताओं, मुख्यमंत्री एवं सांसदों से मुलाक़ात की

17 Dec 2025 | 12:09 AM

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई वरिष्ठ नेताओं, मुख्यमंत्री एवं सांसदों से मुलाक़ात की। .

see more..

भारत मंडपम में होगा द्वितीय विश्व स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन, वैश्विक पारंपरिक चिकित्सा संवाद को मजबूत करेगा आयुष एक्सपो

16 Dec 2025 | 10:15 PM

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में आयुष मंत्रालय विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के सहयोग से 17 से 19 दिसंबर तक आयुष एक्सपो का आयोजन द्वितीय डब्ल्यूएचओ वैश्विक पारंपरिक चिकित्सा सम्मेलन (जीटीएमसी) की केंद्रीय विशेषता के रूप में आयोजित किया जायेगा। .

see more..

औषधीय पौधों की खेती किसानों के सशक्तिकरण और जैव-विविधता संरक्षण का शक्तिशाली है : प्रतापराव जाधव

16 Dec 2025 | 10:14 PM

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर (वार्ता) केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रतापराव जाधव ने किसानों को सशक्त बनाने, आयुष क्षेत्र को मजबूत करने और जैव विविधता के संरक्षण में औषधीय पौधों की खेती की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया है। श्री जाधव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने और एक स्थायी स्वास्थ्य प्रणाली के निर्माण पर ध्यान केंद्रित करते हुए आयुष प्रणालियों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा ढांचे में शामिल करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।.

see more..

भारतीय खाद्य निगम में एआई आधारित खरीफ पायलट प्रोजेक्ट लागू करने की राइस मिलर्स एसोसियेशन की मांग

16 Dec 2025 | 10:13 PM

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर (वार्ता ) फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया राइस मिलर्स एसोसिएशन (एफएकआईआरएमए) ने केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी को पत्र लिखकर भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई ) में डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित खरीफ विपणन पायलट प्रोजेक्ट को देशभर में लागू करने की मांग की है।.

see more..

पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों, क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के मसौदे जारी

16 Dec 2025 | 10:10 PM

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर (वार्ता) मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मंगलवार को जारी नयी सूचियों के मसौदों में पश्चिम बंगाल में 92.40 प्रतिशत, राजस्थान में 92.34 प्रतिशत, पांडिचेरी में 89.87 प्रतिशत, गोवा में 91.56 प्रतिशत और लक्ष्यद्वीप में 97.53 प्रतिशत मतदाताओं के नाम शामिल हो सके हैं जिनके मतदाता गणना फॉर्म अधिकारियों को प्राप्त हुये हैं।.

see more..