Wednesday, Dec 17 2025 | Time 03:30 Hrs(IST)
भारत


पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने लंबित मामलों के समाधान का अभियान पूरा किया

नयी दिल्ली, 06 नवंबर (वार्ता) जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने लंबित मामलों के सामधान, बेहतर रिकॉर्ड प्रबंधन और व्यापक स्वच्छता पहल के तहत चलाए गये अपने अभियान को सफल बताया और दावा किया कि इस अवधि में कई महत्वपूर्ण पहल हुई हैं।
आधिकारिक सूचना के अनुसार यह विशेष अभियान दो अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चला जिसमें स्वच्छता को बढ़ावा देने और लंबित मामलों को कम करने के कई प्रयास हुए हैं।
सूचना में बताया गया है कि पेयजल और स्वच्छता विभाग के सचिव अशोक के. के. मीणा की देखरेख में पंडित दीन दयाल अंत्योदय भवन, सीजीओ कॉम्प्लेक्स में स्वच्छता अभियान चलाया गया और इस कार्यक्रम को सभी परिचालन स्तरों पर दक्षता और पारदर्शिता तथा प्रतिबद्धता के साथ पूरा किया गया है।
अभियान के दौरान अनुपयोगी संपत्तियों और ई-कचरे सहित स्क्रैप के व्यवस्थित निपटान से 3,73,706 रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है।
अभिनव, उप्रेती
वार्ता
More News

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने जेपी नड्डा, अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों, प्रदेश भाजपा अध्यक्षों, वरिष्ठ नेताओं, मुख्यमंत्री एवं सांसदों से मुलाक़ात की

17 Dec 2025 | 12:09 AM

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई वरिष्ठ नेताओं, मुख्यमंत्री एवं सांसदों से मुलाक़ात की। .

see more..

भारत मंडपम में होगा द्वितीय विश्व स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन, वैश्विक पारंपरिक चिकित्सा संवाद को मजबूत करेगा आयुष एक्सपो

16 Dec 2025 | 10:15 PM

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में आयुष मंत्रालय विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के सहयोग से 17 से 19 दिसंबर तक आयुष एक्सपो का आयोजन द्वितीय डब्ल्यूएचओ वैश्विक पारंपरिक चिकित्सा सम्मेलन (जीटीएमसी) की केंद्रीय विशेषता के रूप में आयोजित किया जायेगा। .

see more..

औषधीय पौधों की खेती किसानों के सशक्तिकरण और जैव-विविधता संरक्षण का शक्तिशाली है : प्रतापराव जाधव

16 Dec 2025 | 10:14 PM

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर (वार्ता) केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रतापराव जाधव ने किसानों को सशक्त बनाने, आयुष क्षेत्र को मजबूत करने और जैव विविधता के संरक्षण में औषधीय पौधों की खेती की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया है। श्री जाधव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने और एक स्थायी स्वास्थ्य प्रणाली के निर्माण पर ध्यान केंद्रित करते हुए आयुष प्रणालियों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा ढांचे में शामिल करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।.

see more..

भारतीय खाद्य निगम में एआई आधारित खरीफ पायलट प्रोजेक्ट लागू करने की राइस मिलर्स एसोसियेशन की मांग

16 Dec 2025 | 10:13 PM

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर (वार्ता ) फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया राइस मिलर्स एसोसिएशन (एफएकआईआरएमए) ने केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी को पत्र लिखकर भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई ) में डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित खरीफ विपणन पायलट प्रोजेक्ट को देशभर में लागू करने की मांग की है।.

see more..

पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों, क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के मसौदे जारी

16 Dec 2025 | 10:10 PM

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर (वार्ता) मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मंगलवार को जारी नयी सूचियों के मसौदों में पश्चिम बंगाल में 92.40 प्रतिशत, राजस्थान में 92.34 प्रतिशत, पांडिचेरी में 89.87 प्रतिशत, गोवा में 91.56 प्रतिशत और लक्ष्यद्वीप में 97.53 प्रतिशत मतदाताओं के नाम शामिल हो सके हैं जिनके मतदाता गणना फॉर्म अधिकारियों को प्राप्त हुये हैं।.

see more..