Monday, Dec 15 2025 | Time 17:19 Hrs(IST)
भारत


केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल सात नवंबर को शहरी गतिशीलता भारत सम्मेलन एवं प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे

नयी दिल्ली, 06 नवंबर (वार्ता) केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल सात नवंबर को तीन दिवसीय "शहरी गतिशीलता भारत सम्मेलन और प्रदर्शनी "का उद्घाटन करेंगे।
आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय (एमओएचयूए) की तरफ से जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार गुरुग्राम में गुरुवार को "शहरी विकास और गतिशीलता गठजोड़" विषय पर 18वें शहरी गतिशीलता भारत (यूएमआई) सम्मेलन एवं प्रदर्शनी 2025 का पूर्वावलोकन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जयदीप, विशेष कार्य अधिकारी (शहरी परिवहन), डॉ. चंद्रशेखर खरे, गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने की।
श्री जयदीप ने पूर्वावलोकन कार्यक्रम में इस वर्ष के आयोजन के मुख्य उद्देश्य एकीकृत नियोजन और सतत परिवहन समाधानों के माध्यम से शहरी गतिशीलता को बढ़ावा देने पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय शहरी परिवहन नीति (एनयूटीपी), 2006 शहरी परिवहन में उभरती चुनौतियों का समाधान करने और समाज के सभी वर्गों के लिए समान एवं सतत प्रणालियों को बढ़ावा देने के लिए राज्य और शहर स्तर पर क्षमता विकास पर ज़ोर देती है।
श्री जयदीप ने कहा कि इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में आठ तकनीकी सत्र, आठ बैठकें और दो पूर्ण सत्र शामिल होंगे, जिनमें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञ भाग लेंगे। ये विचार-विमर्श साक्ष्य-आधारित नीति निर्माण और स्थायी गतिशीलता समाधानों की प्रगति में योगदान देंगे।
उन्होंने बताया कि मुख्य सम्मेलन और प्रदर्शनी 7 से 9 नवंबर 2025 तक शहरी परिवहन संस्थान (भारतीय) द्वारा हरियाणा सरकार और गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) के सहयोग से आयोजित की जाएगी।
डॉ. चंद्रशेखर खरे ने अपने समापन भाषण में कहा कि इस सम्मेलन का उद्देश्य शहरी गतिशीलता में सुधार के लिए व्यावहारिक और बेहतर समाधानों की पहचान करना है, जिससे नागरिकों के यात्रा के समय और लागत में कमी आये।
तिवारी जितेन्द्र
वार्ता
More News

'स्लॉप' शब्द बना 'वर्ड ऑफ द इयर'

15 Dec 2025 | 3:58 PM

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर (वार्ता) अमेरिकी शब्दकोश मेरियम-वेबस्टर ने 'स्लॉप' (एसएलओप) को 2025 का 'वर्ड ऑफ द इयर' चुना है। .

see more..

अनिल अंबानी मामले में पूर्व यस बैंक सीईओ राणा कपूर से ईडी ने की पूछताछ

15 Dec 2025 | 2:38 PM

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर (वार्ता) मशहूर उद्योगपति अनिल अंबानी से जुड़े पीएमएलए (धनशोधन निवारण अधिनियम) मामले की चल रही जांच में सोमवार को यस बैंक के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी राणा कपूरसोमवार को यहां प्रवर्तन निदेशालय मुख्यालय में पेश हुए।.

see more..

भाजपा ने पीयूष गोयल को तमिलनाडु, पांडा को असम का नियुक्त किया चुनाव प्रभारी

15 Dec 2025 | 2:00 PM

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) ने तमिलनाडु और असम में विधानसभा के आगामी चुनावों के लिए क्रमश: सर्वश्री पीयूष गोयल और बैजयंत पांडा को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। .

see more..

सरकार खुद ही संसद नहीं चलाना चाहती : प्रियंका

15 Dec 2025 | 1:59 PM

नयी दिल्ली, 15 दिसम्बर (वार्ता) कांग्रेस महासचिव तथा लोकसभा में पार्टी की सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि सरकार के मंत्री ही संसद को बाधित कर रहे हैं और इससे लगता है कि सरकार ही खुद संसद नहीं चलाना चाहती है। .

see more..

घने कोहरे के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर 80 से अधिक उड़ानें रद्द, पांच डायवर्ट

15 Dec 2025 | 1:46 PM

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर (वार्ता) दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार को घने कोहरे के कारण 80 से अधिक उड़ानें रद्द हुईं और कम से कम पांच को नजदीकी शहरों के लिए डायवर्ट किया गया है।.

see more..