Wednesday, Dec 17 2025 | Time 02:07 Hrs(IST)
भारत


ईडी ने 1.5 करोड़ रुपये के गबन मामले में आरोपपत्र दाखिल किया

नयी दिल्ली 06 नवंबर (वार्ता) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), भोपाल क्षेत्रीय कार्यालय ने गुरुवार को संजय कुमार इरपाची, अंजलि विश्वकर्मा और करण सिंह जाटव के खिलाफ 1.5 करोड़ रुपये धन शोधन के एक मामले में आरोपपत्र दाखिल किया।
ईडी ने भोपाल स्थित केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) द्वारा संजय कुमार इरपाची और अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज प्राथमिकी के आधार पर अपनी जाँच शुरू की। सीबीआई ने बाद में इस मामले में कई व्यक्तियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किये थे।
ईडी की जाँच में सामने आया कि संजय इरपाची ने सिस्टम मैनेजर के पद पर रहते हुए फिनेकल और मैककैमिश सिस्टम तक अपनी प्रशासनिक पहुँच का दुरुपयोग किया। उसने तकनीकी सहायता प्रदान करने के बहाने अन्य डाक कर्मचारियों के यूज़र आईडी और पासवर्ड प्राप्त किए। संजय ने अपने रिश्तेदारों और सह-अभियुक्तों के नाम पर 18 डाक जीवन बीमा (पीएलआई) पॉलिसियों में प्रीमियम के रूप में 42.77 लाख रुपये जमा किए।
संजय ने अंजलि विश्वकर्मा के साथ मिलकर इनमें से सात पीएलआई पॉलिसियों पर फर्जी सॉफ्टवेयर प्रविष्टियों के माध्यम से ऋण लिया और चुकाया। करण सिंह जाटव और अंजलि विश्वकर्मा के साथ साजिश रचकर उन्होंने अपने और अपने रिश्तेदारों के नाम पर 12 फर्जी सावधि जमा खाते और कई बचत खाते खोले। डाकघर में कोई वास्तविक चेक जमा नहीं किया इसके बावजूद, चेक क्लीयरेंस को गलत तरीके से दिखाकर धोखाधड़ी की।
इन फर्जी खातों के माध्यम से, आरोपियों ने सावधि जमा खातों के माध्यम से लगभग 75.50 लाख रुपये और बचत खातों के माध्यम से 24.35 लाख रुपये की हेराफेरी और गबन किया। इस साजिश के कारण कुल 1.50 करोड़ रुपये से अधिक का गबन हुआ, जिससे डाकघर को गलत तरीके से नुकसान पहुंचाया गया और यह आपराधिक विश्वासघात, धोखाधड़ी, जालसाजी और आधिकारिक पद के दुरुपयोग कर किया गया।
उप्रेती, मधुकांत
वार्ता
More News

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने जेपी नड्डा, अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों, प्रदेश भाजपा अध्यक्षों, वरिष्ठ नेताओं, मुख्यमंत्री एवं सांसदों से मुलाक़ात की

17 Dec 2025 | 12:09 AM

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई वरिष्ठ नेताओं, मुख्यमंत्री एवं सांसदों से मुलाक़ात की। .

see more..

भारत मंडपम में होगा द्वितीय विश्व स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन, वैश्विक पारंपरिक चिकित्सा संवाद को मजबूत करेगा आयुष एक्सपो

16 Dec 2025 | 10:15 PM

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में आयुष मंत्रालय विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के सहयोग से 17 से 19 दिसंबर तक आयुष एक्सपो का आयोजन द्वितीय डब्ल्यूएचओ वैश्विक पारंपरिक चिकित्सा सम्मेलन (जीटीएमसी) की केंद्रीय विशेषता के रूप में आयोजित किया जायेगा। .

see more..

औषधीय पौधों की खेती किसानों के सशक्तिकरण और जैव-विविधता संरक्षण का शक्तिशाली है : प्रतापराव जाधव

16 Dec 2025 | 10:14 PM

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर (वार्ता) केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रतापराव जाधव ने किसानों को सशक्त बनाने, आयुष क्षेत्र को मजबूत करने और जैव विविधता के संरक्षण में औषधीय पौधों की खेती की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया है। श्री जाधव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने और एक स्थायी स्वास्थ्य प्रणाली के निर्माण पर ध्यान केंद्रित करते हुए आयुष प्रणालियों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा ढांचे में शामिल करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।.

see more..

भारतीय खाद्य निगम में एआई आधारित खरीफ पायलट प्रोजेक्ट लागू करने की राइस मिलर्स एसोसियेशन की मांग

16 Dec 2025 | 10:13 PM

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर (वार्ता ) फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया राइस मिलर्स एसोसिएशन (एफएकआईआरएमए) ने केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी को पत्र लिखकर भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई ) में डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित खरीफ विपणन पायलट प्रोजेक्ट को देशभर में लागू करने की मांग की है।.

see more..

पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों, क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के मसौदे जारी

16 Dec 2025 | 10:10 PM

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर (वार्ता) मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मंगलवार को जारी नयी सूचियों के मसौदों में पश्चिम बंगाल में 92.40 प्रतिशत, राजस्थान में 92.34 प्रतिशत, पांडिचेरी में 89.87 प्रतिशत, गोवा में 91.56 प्रतिशत और लक्ष्यद्वीप में 97.53 प्रतिशत मतदाताओं के नाम शामिल हो सके हैं जिनके मतदाता गणना फॉर्म अधिकारियों को प्राप्त हुये हैं।.

see more..