Tuesday, Jan 13 2026 | Time 14:08 Hrs(IST)
भारत


मोदी ने अम्बेडकर को महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि दी

नयी दिल्ली 06 दिसंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद परिसर में डॉ. बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर को शनिवार को महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्री मोदी ने अपने संदेश में कहा कि न्याय, समानता और संविधानवाद के प्रति डॉ. अम्बेडकर की अटूट प्रतिबद्धता भारत की राष्ट्रीय यात्रा का मार्गदर्शन करती रहेगी। उन्होंने कहा कि मानवीय गरिमा को बनाए रखने और लोकतांत्रिक मूल्यों को मज़बूत करने के प्रति डॉ. अम्बेडकर के समर्पण से पीढ़ियों ने प्रेरणा ली है।
प्रधानमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. अम्बेडकर के आदर्श राष्ट्र के पथ को आलोकित करते रहेंगे क्योंकि देश एक विकसित भारत के निर्माण की दिशा में काम कर रहा है।
श्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा, "महापरिनिर्वाण दिवस पर डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर का स्मरण करते हैं। उनका दूरदर्शी नेतृत्व और न्याय, समानता और संविधानवाद के प्रति डॉ. अम्बेडकर की अटूट प्रतिबद्धता भारत की राष्ट्रीय यात्रा का मार्गदर्शन करती रहेगी। उनसे मानवीय गरिमा को बनाए रखने और लोकतांत्रिक मूल्यों को मज़बूत करने की पीढ़ियों ने प्रेरणा ली है। ईश्वर करे कि उनके आदर्श हमें एक विकसित भारत के निर्माण की दिशा में अग्रसर करते रहें।"
श्री मोदी ने कहा आज महापरिनिर्वाण दिवस पर दिल्ली में डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। हम अपने राष्ट्र के लिए उनके सपनों को साकार करने के लिए पूरे जोश के साथ काम करते रहेंगे।
आजाद , उप्रेती
वार्ता
More News

शक्सगाम घाटी पर चीन के दावे का जवाब दें मोदी : कांग्रेस

13 Jan 2026 | 2:00 PM

नयी दिल्ली, 13 जनवरी (वार्ता) कांग्रेस ने कहा है कि चीन लगातार भारत की सीमाओं को अपना बताकर वहां ढांचागत बुनियादी सुविधा विकसित करने को सही बता रहा है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इसका करारा जवाब देना चाहिए।.

see more..

दिल्ली पुलिस ने 48 घंटे के "ऑपरेशन गैंग बस्ट" में सैकड़ों अपराधियों को पकड़ा

13 Jan 2026 | 1:16 PM

नयी दिल्ली 13 जनवरी (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली पुलिस ने गैंगस्टरों और संगठित अपराधियों को निशाना बनाते हुए 48 घंटे की कार्रवाई में कई अपराध नेटवर्क से जुड़े सैकड़ों अपराधियों को गिरफ्तार किया है।.

see more..

दिल्ली में कड़ाके की ठंड जारी, एक्यूआई 'बहुत खराब'

13 Jan 2026 | 12:45 PM

नयी दिल्ली, 13 जनवरी (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को तापमान में गिरावट आने से कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी रहा एवं वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) का स्तर बहुत खराब दर्ज किया गया। .

see more..

आतिशी ने गुरुओं के खिलाफ की बेअदबी : मिश्रा

13 Jan 2026 | 12:13 PM

नयी दिल्ली 13 जनवरी (वार्ता) दिल्ली के कला एवं संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि विधानसभा की नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने सिख गुरुओं के लिए जो शब्द बोले गये वह बेअदबी, गुनाह और पाप हैं तथा उनका कोई औचित्य नहीं था।.

see more..