Wednesday, Jan 14 2026 | Time 00:26 Hrs(IST)
भारत


शिक्षा ही वंचितों के उत्थान की बुनियाद है:गोयल

नयी दिल्ली, 6 दिसंबर (वार्ता) वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को शिक्षा को वंचित वर्गों के उत्थान का आधार बताते हुए इसमें शिक्षण संस्थानों , विशेष रूप से विश्वविद्यालयों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
श्री गोयल राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर ) के नोएडा में निजी क्षेत्र के विश्वविद्यालय एमिटी यूनिवर्सिटी के सालाना दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की विरासत को याद करते हुए कहा कि उनके द्वारा तैयार देश के संविधान में समानता, सामाजिक सद्भाव और सभी के लिए अवसरों को बुनियादी सिद्धांत बनाया गया।
श्री गोयल ने इसी संदर्भ में कहा कि शिक्षा वंचित वर्गों के उत्थान की नींव है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ज़्यादा से ज़्यादा विश्वविद्यालय छात्रों को सार्वजनिक जीवन और राजनीति को और गहराई से समझने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। उन्होंने सुझाव दिया कि संस्थान छात्रों को जन प्रतिनिधियों के साथ इंटर्नशिप के लिए भेजने पर भी विचार कर सकते हैं ताकि वे शासन और सार्वजनिक सेवा को सीधे समझ सकें, और यह भी कि वे एक दिन इसे और भी बेहतर कैसे कर सकते हैं।
उन्होंने सम्मेलन में उपस्थित विद्यार्थियों को समाज और राष्ट्र के प्रति उनके कर्तव्यों की याद दिलाई। वाणिज्य मंत्री ने विश्वविद्यालय से शिक्षा लेकर निकल रहे विद्यार्थियों को 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनने की भारत की यात्रा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बताया, और कहा कि अगले 25 साल विकसित भारत के लिए निर्णायक युग होंगे। उन्होंने छात्रों से अपने चुने हुए क्षेत्रों को अगले स्तर पर ले जाने, सीमाओं को आगे बढ़ाने और राष्ट्रीय प्रगति में सार्थक योगदान देने का आग्रह किया।
श्री गोयल ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाल किले की प्राचीर से उस संबोधन की भी याद दिलायी जिसमें उन्होंने युवा पुरुष और महिलाओं से सार्वजनिक जीवन और राजनीति को एक पेशे के रूप में अपनाने की अपील की थी। उन्होंने कहा कि राजनीति को ऐसे समर्पित व्यक्तियों की ज़रूरत है जो राष्ट्र के लिए काम करने को तैयार हों, सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी बनाए रखें, और देश के 140 करोड़ नागरिकों को अपनी ज़िम्मेदारियों और कर्तव्यों को पहचानने के लिए प्रेरित करें - पहले अपने परिवारों के प्रति, फिर समाज के प्रति, और अंत में राष्ट्र के प्रति।
श्री गोयल ने कहा कि जैसे ही स्नातक असली दुनिया में कदम रखते हैं तो उनको जीवन की नयी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। चुनौतियों और संघर्ष को जीवन यात्रा का हिस्सा बताते हुए उन्होंने विश्वास जताया कि यूनिवर्सिटी द्वारा दी गई शिक्षा और मूल्यों से स्नातकों को इन चुनौतियों का सामना करने के लिए मज़बूती देगी तथा उन्हें परिस्थितियों का सामना करने के लिए आत्मविश्वास पैदा करने और ध्यान केंद्रित करने की क्षमता देगी।
मनोहर, मधुकांत
वार्ता
More News

विश्व पुस्तक मेले में अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने बच्चों को कराई अंतरिक्ष की रोमांचक यात्रा

13 Jan 2026 | 10:31 PM

नयी दिल्ली, 13 जनवरी (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे विश्व पुस्तक मेला के चौथे दिन बच्चों और युवाओं के लिये खास रहा। भारत के अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला दिन ज्ञान, प्रेरणा और कल्पनाओं की उड़ान से भरा रहा। भारत मंडपम के एम्फीथिएटर में उस समय विशेष उत्साह देखने को मिला, जब अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) की यात्रा करने वाले पहले भारतीय ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने स्कूली विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया। इस सत्र में दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों से आए सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और अंतरिक्ष से जुड़ी रोमांचक जानकारियाँ प्राप्त कीं।.

see more..

बच्चों की सुरक्षा करेगा विश्व का पहला एआई आधारित टूल 'रक्षा'

13 Jan 2026 | 10:30 PM

नयी दिल्ली, 13 जनवरी (वार्ता) भारत में बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों की रोकथाम के लिए केंद्र सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए यहां मंगलवार को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से संचालित दुनिया में अपनी तरह का पहला टूल 'रक्षा' लॉन्च किया है। यह टूल बच्चों की तस्करी (ट्रैफिकिंग), बाल विवाह और बाल यौन शोषण व दुर्व्यवहार से जुड़ी सामग्री (सी-सीम) की पहचान और रोकथाम के लिए तैयार किया गया है। इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट से पहले 'रक्षा' को लॉन्च किया गया है, जो 16 से 20 फरवरी 2026 के बीच आयोजित होगा। .

see more..

एनआईए ने भाकपा (माओवादी) को फिर से ज़िंदा करने की कोशिश के मामले में तीसरे आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दायर की

13 Jan 2026 | 10:26 PM

नयी दिल्ली, 13 जनवरी (वार्ता) राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मंगलवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के उत्तरी ब्यूरो को फिर से ज़िंदा करने की कोशिश के मामले में तीसरे आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दायर की। .

see more..

ईडी ने मध्य प्रदेश में तंबाकू व्यापारी से जुड़े धन शोधन मामले में आरोप पत्र दायर किया

13 Jan 2026 | 10:18 PM

नयी दिल्ली, 13 जनवरी (वार्ता) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने किशोर वाधवानी, नितेश वाधवानी, पूनम वाधवानी और दबंग दुनिया प्रकाशन प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ एक विशेष धन शोधन अदालत के समक्ष आरोप पत्र दायर किया है। .

see more..

महिला दिवस पर जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम से पिंकथॉन में फर्राटा भरेगी नारी शक्ति

13 Jan 2026 | 10:13 PM

नयी दिल्ली, 13 जनवरी (वार्ता) जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में महिला दिवस पर नारी शक्ति पिंकथान में फर्राटा भरेंगी। यह जानकारी मंगलवार को यहां आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में प्रसिद्ध अभिनेता मिलिंद सोमण ने दी।.

see more..