More News13 Jan 2026 | 10:31 PMनयी दिल्ली, 13 जनवरी (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे विश्व पुस्तक मेला के चौथे दिन बच्चों और युवाओं के लिये खास रहा। भारत के अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला दिन ज्ञान, प्रेरणा और कल्पनाओं की उड़ान से भरा रहा। भारत मंडपम के एम्फीथिएटर में उस समय विशेष उत्साह देखने को मिला, जब अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) की यात्रा करने वाले पहले भारतीय ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने स्कूली विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया। इस सत्र में दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों से आए सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और अंतरिक्ष से जुड़ी रोमांचक जानकारियाँ प्राप्त कीं।.
see more.. 13 Jan 2026 | 10:30 PMनयी दिल्ली, 13 जनवरी (वार्ता) भारत में बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों की रोकथाम के लिए केंद्र सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए यहां मंगलवार को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से संचालित दुनिया में अपनी तरह का पहला टूल 'रक्षा' लॉन्च किया है। यह टूल बच्चों की तस्करी (ट्रैफिकिंग), बाल विवाह और बाल यौन शोषण व दुर्व्यवहार से जुड़ी सामग्री (सी-सीम) की पहचान और रोकथाम के लिए तैयार किया गया है। इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट से पहले 'रक्षा' को लॉन्च किया गया है, जो 16 से 20 फरवरी 2026 के बीच आयोजित होगा। .
see more.. 13 Jan 2026 | 10:26 PMनयी दिल्ली, 13 जनवरी (वार्ता) राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मंगलवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के उत्तरी ब्यूरो को फिर से ज़िंदा करने की कोशिश के मामले में तीसरे आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दायर की। .
see more.. 13 Jan 2026 | 10:18 PMनयी दिल्ली, 13 जनवरी (वार्ता) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने किशोर वाधवानी, नितेश वाधवानी, पूनम वाधवानी और दबंग दुनिया प्रकाशन प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ एक विशेष धन शोधन अदालत के समक्ष आरोप पत्र दायर किया है। .
see more.. 13 Jan 2026 | 10:13 PMनयी दिल्ली, 13 जनवरी (वार्ता) जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में महिला दिवस पर नारी शक्ति पिंकथान में फर्राटा भरेंगी। यह जानकारी मंगलवार को यहां आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में प्रसिद्ध अभिनेता मिलिंद सोमण ने दी।.
see more..