Tuesday, Jan 13 2026 | Time 13:33 Hrs(IST)
भारत


भारतीय उर्वरक संघ के वार्षिक सम्मेलन में हरित प्रबंधन और किसानों के सशक्तिकरण पर रहेगा जोर

नयी दिल्ली, 09 दिसंबर (वार्ता) राजधानी दिल्ली में बुधवार और गुरूवार को आयोजित होने वाले भारतीय उर्वरक संघ (एफएआई) के दो दिवसीय सम्मेलन में हरित प्रबंधन और किसानों के सशक्तिकरण पर जोर रहेगा। एफएआई के चेयरमैन और कोरोमंडल इंटरनेशनल के एमडी एवं सीईओ एस. शंकर सुब्रमण्यम ने यह जानकारी यहां मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में दी।
श्री सुब्रमण्यम ने कहा कि भारत खाद्य सुरक्षा को मजबूत करने और सतत विकास लक्ष्य हासिल करने के लिए उर्वरक क्षेत्र में तेजी से बदलाव ला रहा है। उन्होंने कहा कि उद्योग संतुलित पोषण, संसाधनों के बेहतर उपयोग और आत्मनिर्भरता बढ़ाने के लिए सरकार के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।
श्री सुब्रमण्यम ने बताया कि इस सम्मेलन में दुनिया भर के नीति-निर्माता, वैज्ञानिक, उद्योग विशेषज्ञ और किसान प्रतिनिधि शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि सम्मेलन का उदघाटन केमिकल्स एवं फ़र्टिलाइज़र्स तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा करेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल और उर्वरक विभाग के सचिव रजत कुमार मिश्रा भी मौजूद होंगे।
श्री सुब्रमण्यम ने कहा कि 'हरित भविष्य के लिए उर्वरक प्रबंधन: किसानों के सशक्तिकरण को गति' विषय पर आधारित यह सम्मेलन उर्वरक उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण मंच होगा, जहाँ चार तकनीकी सत्रों और 16 प्रस्तुतियों के माध्यम से पोषक तत्व दक्षता, उर्वरक नीति, हरित उत्पादन तकनीक और नवाचारों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
इस अवसर पर एफएआई के महानिदेशक डॉ. सुरेश कुमार चौधरी ने बताया कि आगामी दशक में नवाचार, स्थिरता और डिजिटल तकनीक उर्वरक क्षेत्र की दिशा तय करेंगे। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन में एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन (आईएनएम), वैकल्पिक उर्वरक, जलवायु-रोधी उत्पाद और मिट्टी स्वास्थ्य सुधार पर विशेष जोर दिया जाएगा।
श्री चौधरी ने कहा कि सरकार भी खेती में संतुलित पोषण सुनिश्चित करने के लिए पीएम-प्रणाम, प्राकृतिक खेती मिशन, मृदा स्वास्थ्य कार्ड और ड्रोन तकनीक जैसी पहलों को बढ़ावा दे रही है। वित्त वर्ष 2024–25 में यूरिया और पोषक तत्व-आधारित सब्सिडी योजनाओं के तहत 1.9 लाख करोड़ रुपये से अधिक की सब्सिडी प्रदान की गई। वहीं सऊदी अरब, जॉर्डन, मोरक्को और रूस जैसे देशों के साथ साझेदारियों ने आपूर्ति सुरक्षा को भी मजबूत किया है।
यह सेमिनार विज्ञान-आधारित, तकनीक-सक्षम और टिकाऊ उर्वरक प्रबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
तिवारी जितेन्द्र
वार्ता
More News

दिल्ली में कड़ाके की ठंड जारी, एक्यूआई 'बहुत खराब'

13 Jan 2026 | 12:45 PM

नयी दिल्ली, 13 जनवरी (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को तापमान में गिरावट आने से कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी रहा एवं वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) का स्तर बहुत खराब दर्ज किया गया। .

see more..

आतिशी ने गुरुओं के खिलाफ की बेअदबी : मिश्रा

13 Jan 2026 | 12:13 PM

नयी दिल्ली 13 जनवरी (वार्ता) दिल्ली के कला एवं संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि विधानसभा की नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने सिख गुरुओं के लिए जो शब्द बोले गये वह बेअदबी, गुनाह और पाप हैं तथा उनका कोई औचित्य नहीं था।.

see more..

खरगे-राहुल ने दी देशवासियों को लोहड़ी की बधाई

13 Jan 2026 | 10:38 AM

नयी दिल्ली, 13 जनवरी (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोहड़ी के अवसर पर देशवासियों को मंगलवार को बधाई दी और सबके जीवन में खुशहाली की कामना की।
श्री खरगे ने अपने बधाई संदेश में कहा, "लोहड़ी के शुभ अवसर पर सभी को बहुत- बहुत बधाई। आशा है हर्ष और उल्लास का यह त्योहार आपके जीवन में अपार ख़ुशियाँ व समृद्धि लेकर आए।"
श्री गांधी ने कहा, "आप सभी को लोहड़ी की लख-लख बधाईयां। यह पावन त्यौहार सभी के जीवन में ढेर सारी खुशियां, सुख और शांति लेकर आए।"
अभिनव, उप्रेती
वार्ता.

see more..