Tuesday, Jan 13 2026 | Time 13:51 Hrs(IST)
भारत


मां ने पूरी उम्र देशसेवा की, अब उन्हें किया जा रहा है परेशान: प्रियंका गांधी वाड्रा

नयी दिल्ली, 09 दिसंबर (वार्ता) कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने उनकी मां सोनिया गांधी पर नागरिकता हासिल करने से पहले वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के आरोप को पूरी तरह गलत बताते हुए कहा है कि उन्होंने पूरी उम्र देश की सेवा की है, लेकिन उन्हें इस अवस्था में बेवजह परेशान किया जा रहा है।
श्रीमती वाड्रा ने यहां संसद भवन परिसर में मंगलवार को इस संबंध में संवाददाताओं के सवालों पर कहा कि श्रीमती गांधी ने नागरिकता हासिल करने के बाद ही अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
श्रीमती वाड्रा ने आरोप को निराधार बताते हुए कहा, "क्या प्रमाण है उनके पास? यह आरोप बिल्कुल झूठ है। उन्होंने मतदान तब किया जब वह नागरिक बन गयीं।"
जब एक पत्रकार ने सवाल किया कि उनके ऊपर ये 'आरोप' क्यों लगाये जा रहे हैं, तो श्रीमती वाड्रा ने कहा, "पता नहीं उनके पीछे क्यों पड़े हैं। वह 80 वर्ष की होने वाली हैं। पूरी उम्र उन्होंने देश की सेवा की है। इस उम्र में तो छोड़ देना चाहिए।"
दिल्ली की एक अदालत ने एक याचिका पर श्रीमती गांधी को मतदाता सूची मामले में नोटिस जारी किया है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि श्रीमती गांधी ने 1983 में नागरिकता मिलने से पहले ही 1980 में नयी दिल्ली विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वा लिया था, जो कानून के खिलाफ है।
रवि. शादाब जितेन्द्र
वार्ता
More News

दिल्ली में कड़ाके की ठंड जारी, एक्यूआई 'बहुत खराब'

13 Jan 2026 | 12:45 PM

नयी दिल्ली, 13 जनवरी (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को तापमान में गिरावट आने से कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी रहा एवं वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) का स्तर बहुत खराब दर्ज किया गया। .

see more..

आतिशी ने गुरुओं के खिलाफ की बेअदबी : मिश्रा

13 Jan 2026 | 12:13 PM

नयी दिल्ली 13 जनवरी (वार्ता) दिल्ली के कला एवं संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि विधानसभा की नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने सिख गुरुओं के लिए जो शब्द बोले गये वह बेअदबी, गुनाह और पाप हैं तथा उनका कोई औचित्य नहीं था।.

see more..

खरगे-राहुल ने दी देशवासियों को लोहड़ी की बधाई

13 Jan 2026 | 10:38 AM

नयी दिल्ली, 13 जनवरी (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोहड़ी के अवसर पर देशवासियों को मंगलवार को बधाई दी और सबके जीवन में खुशहाली की कामना की।
श्री खरगे ने अपने बधाई संदेश में कहा, "लोहड़ी के शुभ अवसर पर सभी को बहुत- बहुत बधाई। आशा है हर्ष और उल्लास का यह त्योहार आपके जीवन में अपार ख़ुशियाँ व समृद्धि लेकर आए।"
श्री गांधी ने कहा, "आप सभी को लोहड़ी की लख-लख बधाईयां। यह पावन त्यौहार सभी के जीवन में ढेर सारी खुशियां, सुख और शांति लेकर आए।"
अभिनव, उप्रेती
वार्ता.

see more..