Wednesday, Apr 15 2026 | Time 09:42 Hrs(IST)
भारत


"एयर इंडिया की उड़ान प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र से नहीं गुजर रही"

नयी दिल्ली, 05 मार्च (वार्ता) टाटा समूह की विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि उसकी उड़ानें पश्चिम एशिया में प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र के ऊपर से नहीं गुजर रही हैं।
एयरलाइन ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "एयर इंडिया प्रतिबंधित हवाई क्षेत्रों में उड़ानों का परिचालन नहीं कर रही है।"
उसने कहा कि क्षण-क्षण की खुफिया सूचनाओं, वैश्विक परामर्शों और सतत निगरानी के आधार पर उड़ानों का मार्ग तय किया जा रहा है ताकि हर यात्रा सुरक्षित, नियमों के अनुरूप और विश्वसनीय हो।
एयरलाइन ने सोशल मीडिया पर चल रही उन खबरों का खंडन करते हुए यह पोस्ट किया है जिनमें कहा गया था कि एयर इंडिया की जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही रही उड़ान एआई2030 प्रतिबंधित हवाई क्षेत्रों के ऊपर से गुजरी है। उसने इन खबरों को गलत बताते हुए इस उड़ान के वास्तविक मार्ग का ग्राफ भी साझा किया है।
अजीत, मधुकांत
वार्ता
More News

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 16 अप्रैल)

15 Apr 2026 | 8:12 AM

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल (वार्ता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 16 अप्रैल की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:.

see more..

बाबासाहेब के विचार आज भी मानवता का मार्गदर्शन कर रहे: बिरला

14 Apr 2026 | 9:47 PM

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल (वार्ता) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को कहा कि बाबासाहेब ने राष्ट्र को एक नयी दिशा और दृष्टि दी तथा राष्ट्र निर्माण की एक सुदृढ़ नींव रखी है। .

see more..

मोदी कल कर्नाटक में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का उद्घाटन करेंगे

14 Apr 2026 | 9:38 PM

नयी दिल्ली 14 अप्रैल (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को कर्नाटक की यात्रा पर जाएंगे जहां वह मंड्या ज़िले के श्री क्षेत्र आदिचुंचनगिरि में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का उद्घाटन करेंगे। .

see more..

सुरक्षित गर्भपात को नैतिक बहस के बजाय स्वास्थ्य और अधिकार के मुद्दे के रूप में देखा जाना चाहिए : विशेषज्ञ

14 Apr 2026 | 9:04 PM

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल (वार्ता) जन स्वास्थ्य विशेषज्ञों और अधिकार कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कहा कि सुरक्षित गर्भपात को नैतिक बहस के बजाय स्वास्थ्य और अधिकार के मुद्दे के रूप में देखा जाना चाहिए। .

see more..

मोदी और ट्रंप ने पश्चिम एशिया पर की स्थिति पर चर्चा की

14 Apr 2026 | 8:27 PM

नयी दिल्ली 14 अप्रैल (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार शाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ फोन पर द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ पश्चिम एशिया की स्थिति और विशेष रूप से हार्मुज जलडमरूमध्य से समुद्री जहाज़ों के सुरक्षित आवागमन के बारे में चर्चा की।.

see more..