Wednesday, Apr 15 2026 | Time 09:26 Hrs(IST)
भारत


पश्चिम एशिया को अस्थिर कर रहे हैं अमेरिका-इजरायल : फतहाली

नयी दिल्ली, 05 मार्च (वार्ता) भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहाली ने गुरुवार को अमेरिका और इजरायल पर पश्चिम एशिया क्षेत्र को अस्थिर करने तथा वार्ता के बीच युद्ध भड़काने का आरोप लगाया।
ईरानी राजदूत की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब ईरान और अमेरिका-इजरायल गठबंधन के बीच तनाव तेजी से बढ़ रहा है। हाल ही में हिंद महासागर में ईरानी नौसेना के फ्रिगेट आईरिस डेना के डूबने की घटना को ईरान ने "समुद्र में किया गया अत्याचार" बताया है।
उन्होंने यहां संवाददाताओं से बातचीत के दौरान अमेरिका और इजरायल को संघर्ष के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि दोनों देश ईरान की रणनीतिक एवं भौगोलिक स्थिति से भली-भांति परिचित हैं। उन्होंने इजरायल को "जायनिस्ट शासन" बताते हुए आरोप लगाया कि उसका उद्देश्य पूरे पश्चिम एशिया क्षेत्र को अस्थिर करना है। उन्होंने कहा, "उन्हें अच्छी तरह पता है कि ईरान कहां है और उसकी स्थिति क्या है, लेकिन दुर्भाग्य से जायनिस्ट शासन पूरे क्षेत्र को नष्ट और अशांत करना चाहता है। ईरान अपने पड़ोसियों पर हमला नहीं करता, लेकिन वे अपने ठिकाने उपलब्ध कराते हैं। हमने अपने पड़ोसी देशों को पहले ही सूचित कर दिया था कि हम अमेरिका के ठिकानों को निशाना बनाएंगे।"
भारत के साथ किसी प्रकार की कूटनीतिक बातचीत के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर फिलहाल ईरान और भारत के बीच कोई वार्ता या संदेश का आदान-प्रदान नहीं हुआ है।
हॉर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर उठी चिंताओं पर श्री फतहाली ने कहा कि ईरान युद्ध नहीं चाहता, लेकिन अमेरिका और इजरायल ने पहले हमला किया है और ईरान अपनी प्रतिक्रिया देगा।
इजरायली हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि ईरान ने एक "महान नेता और मार्गदर्शक" को खो दिया है, जिन्होंने हमेशा सही पक्ष में खड़े रहने की सलाह दी।
इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने भी आईरिस डेना पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने 'एक्स' पर कहा , "यह जहाज"भारतीय नौसेना का अतिथि' था और ईरान लौटते समय हिंद महासागर में बिना चेतावनी के उस पर हमला किया गया। जहाज पर उस समय 130 नाविक सवार थे"
श्री अराघची ने अमेरिका की कार्रवाई को 'समुद्र में किया गया गंभीर अत्याचार' बताते हुए कहा कि उसे इसके परिणामों का सामना करना पड़ेगा।
इन घटनाओं के बाद ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच तनाव और अधिक बढ़ गया है, जिससे पश्चिम एशिया की स्थिरता तथा हॉर्मुज जलडमरूमध्य जैसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों की सुरक्षा को लेकर नयी चिंताएं पैदा हो गई हैं।
प्रदीप अशोक
वार्ता
More News

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 16 अप्रैल)

15 Apr 2026 | 8:12 AM

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल (वार्ता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 16 अप्रैल की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:.

see more..

बाबासाहेब के विचार आज भी मानवता का मार्गदर्शन कर रहे: बिरला

14 Apr 2026 | 9:47 PM

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल (वार्ता) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को कहा कि बाबासाहेब ने राष्ट्र को एक नयी दिशा और दृष्टि दी तथा राष्ट्र निर्माण की एक सुदृढ़ नींव रखी है। .

see more..

मोदी कल कर्नाटक में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का उद्घाटन करेंगे

14 Apr 2026 | 9:38 PM

नयी दिल्ली 14 अप्रैल (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को कर्नाटक की यात्रा पर जाएंगे जहां वह मंड्या ज़िले के श्री क्षेत्र आदिचुंचनगिरि में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का उद्घाटन करेंगे। .

see more..

सुरक्षित गर्भपात को नैतिक बहस के बजाय स्वास्थ्य और अधिकार के मुद्दे के रूप में देखा जाना चाहिए : विशेषज्ञ

14 Apr 2026 | 9:04 PM

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल (वार्ता) जन स्वास्थ्य विशेषज्ञों और अधिकार कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कहा कि सुरक्षित गर्भपात को नैतिक बहस के बजाय स्वास्थ्य और अधिकार के मुद्दे के रूप में देखा जाना चाहिए। .

see more..

मोदी और ट्रंप ने पश्चिम एशिया पर की स्थिति पर चर्चा की

14 Apr 2026 | 8:27 PM

नयी दिल्ली 14 अप्रैल (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार शाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ फोन पर द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ पश्चिम एशिया की स्थिति और विशेष रूप से हार्मुज जलडमरूमध्य से समुद्री जहाज़ों के सुरक्षित आवागमन के बारे में चर्चा की।.

see more..