Tuesday, Apr 14 2026 | Time 12:07 Hrs(IST)
भारत


भारत विश्व की वैश्विक कौशल राजधानी बनने की दिशा में अग्रसर : जयंत चौधरी

नयी दिल्ली, 05 मार्च (वार्ता) केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण के तहत भारत विश्व की वैश्विक कौशल राजधानी बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है।
श्री चौधरी ने गुरुवार को फिनलैंड सरकार के रोजगार मंत्री मटियास मार्टिनेन के साथ कौशल विकास, व्यावसायिक शिक्षा और कार्यबल गतिशीलता के क्षेत्रों में भारत और फिनलैंड के बीच सहयोग को मजबूत करने के अवसरों का पता लगाने के लिए द्विपक्षीय बैठक की। इस बैठक में व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा देने और कुशल कार्यबल की गतिशीलता के लिए मार्ग प्रशस्त करने हेतु संस्थानों, उद्योग और प्रशिक्षण प्रणालियों के बीच सहयोग को गहरा करने के अवसरों पर चर्चा की।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण के तहत, भारत विश्व की वैश्विक कौशल राजधानी बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है। भारत वैश्विक उद्योगों में कुशल प्रतिभाओं का योगदान देने के लिए अच्छी स्थिति में है। भारत की जनसांख्यिकीय शक्ति और फिनलैंड की तकनीकी एवं व्यावसायिक उत्कृष्टता कौशल के क्षेत्र में एक स्वाभाविक साझेदारी का निर्माण करती है। हमारी चर्चा प्रशिक्षण तंत्रों के बीच व्यावहारिक सेतु बनाने, संस्थागत सहयोग को मजबूत करने और उच्च प्रशिक्षण और गतिशीलता मानकों को बनाए रखते हुए कुशल युवाओं के लिए वैश्विक अवसरों तक पहुंच के मार्ग प्रशस्त करने पर केंद्रित थी।
श्री मार्टिनेन ने कहा, "व्यावसायिक शिक्षा और कार्यबल विकास के क्षेत्र में भारत के साथ बढ़ती साझेदारी को फिनलैंड महत्व देता है। विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत और हमारे कार्यबल को मजबूत कर रहे उच्च कुशल भारतीय पेशेवरों के योगदान की हम तहे दिल से सराहना करते हैं। भारत का मजबूत कौशल विकास तंत्र और युवा प्रतिभा आगे सहयोग के लिए महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करते हैं। अपने संस्थानों और उद्योगों के बीच सहयोग को मजबूत करके, हम नवाचार, कौशल विकास और सतत आर्थिक विकास को बढ़ावा देते हुए कार्यबल संबंधी चुनौतियों का समाधान कर सकते हैं।"
इस चर्चा में दोनों देशों के संस्थानों और उद्योग जगत के हितधारकों के बीच घनिष्ठ सहयोग की संभावनाओं पर भी प्रकाश डाला गया, ताकि कौशल मानकों को उभरती वैश्विक आवश्यकताओं के अनुरूप बनाया जा सके। दोनों पक्षों ने व्यावसायिक योग्यताओं की सुगम मान्यता सुनिश्चित करने और कार्यबल की कमी का सामना कर रहे क्षेत्रों में कुशल पेशेवरों की आवाजाही को प्रोत्साहित करने वाले तंत्रों की खोज में रुचि व्यक्त की।
आजाद उप्रेती
वार्ता
More News

खरगे-राहुल ने दी बैसाखी पर्व पर देशवासियों को शुभकामनाएं

14 Apr 2026 | 9:38 AM

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बैसाखी पर्व पर देशवासियों को बधाई देते हुए सबके सुख और समृद्धि की कामना की है।.

see more..

संशोधन विधेयक सांसदों को उपलब्ध न कराना लोकतंत्र का मज़ाक : कांग्रेस

14 Apr 2026 | 9:31 AM

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल (वार्ता) कांग्रेस ने कहा है कि जिस संविधान संशोधन विधेयक को लेकर सरकार 16 अप्रैल से संसद की बैठक बुला रही है, उसे अब तक सांसदों को उपलब्ध न कराना सरकार की मनमानी और लोकतंत्र का मज़ाक उड़ाने जैसा है।.

see more..

खरगे का जयंती पर अंबेडकर को नमन, उनके सिद्धांतों के लिए अडिग रहने का आह्वान

14 Apr 2026 | 9:27 AM

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा है कि आज उनके द्वारा स्थापित सिद्धांतों को संरक्षित रखने की चुनौती है जिसके लिए सबको अडिग होकर खड़ा होने की जरूरत है।.

see more..
प्रधानमंत्री मोदी ने बैसाखी, पुथंडू और महा बिशुबा पाना संक्रांति की शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री मोदी ने बैसाखी, पुथंडू और महा बिशुबा पाना संक्रांति की शुभकामनाएं दीं

14 Apr 2026 | 8:49 AM

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बैसाखी, पुथंडू और महा बिशुबा पाना संक्रांति के अवसर पर देशभर के नागरिकों को शुभकामनाएं दीं और भारत की सांस्कृतिक विविधता और उत्सव की भावना को उजागर किया। प्रधानमंत्री ने अलग-अलग पोस्ट में अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा, "आप सभी को बैसाखी की हार्दिक शुभकामनाएं!" उन्होंने तमिल नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, "पुथंडू के विशेष अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं " और ओडिया नव वर्ष के उपलक्ष्य में "महा बिशुबा पाना संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं!"

see more..

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 15 अप्रैल)

14 Apr 2026 | 8:14 AM

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल (वार्ता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 15अप्रैल की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्म हैं:-.

see more..