Tuesday, Apr 14 2026 | Time 10:46 Hrs(IST)
भारत


एयर इंडिया, अकासा जेद्दा के लिए गुरुवार से शुरू कर रही हैं नियमित उड़ानें

नयी दिल्ली, 05 मार्च (वार्ता) भारतीय विमान सेवा कंपनियां एयर इंडिया और अकासा सऊदी अरब के जेद्दा के लिए गुरुवार से नियमित उड़ानें शुरू कर रही हैं।
गत 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल द्वारा संयुक्त सैन्य अभियान में ईरान पर हमले के बाद भारतीय विमान सेवा कंपनियों ने पश्चिम एशिया के लिए और उस क्षेत्र से गुजरने वाली सभी उड़ानें रद्द कर दी थीं। ओमान की राजधानी मस्कट के बाद जेद्दा पश्चिम एशिया का दूसरा शहर है, जिसके लिए नियमित उड़ानें दोबारा शुरू की गयी हैं। हालांकि दो मार्च के बाद से ही विशेष उड़ानों का परिचालन शुरू हो गया था।
नवोदित विमान सेवा कंपनी अकासा ने आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि मुंबई से जेद्दा की उड़ान क्यूपी 561 शाम 7.20 बजे रवाना होगी। वापसी की उड़ान क्यूपी 562 स्थानीय समय के अनुसार रात 11.55 पर वहां से चलेगी। उसने बताया है कि अबु धाबी, दोहा, रियाद और कुवैत की उसकी उड़ानें सात मार्च तक रद्द रहेंगी।
टाटा समूह की एयर इंडिया ने भी पांच मार्च से दिल्ली तथा जेद्दा के बीच एक उड़ान और मुंबई तथा जेद्दा के बीच दो नियमित उड़ानें शुरू करने की घोषणा की है।
एयर इंडिया की इकाई एयर इंडिया एक्सप्रेस ने तीन मार्च से ही दिल्ली, कोच्चि, कोझिकोड, मेंगलुरु, मुंबई और तिरुचिरापल्ली से मस्कट के लिए नियमित उड़ानें शुरू कर दी थीं। बहरीन, कुवैत, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात की उसकी उड़ानें हालांकि अब भी रद्द हैं।
इसके अलावा, एयर इंडिया, एयर इंडिया, एक्स्प्रेस, इंडिगो और स्पाइसजेट पश्चिम एशियाई देशों में फंसे यात्रियों को निकालने के लिए विशेष उड़ानों का परिचालन भी कर रही हैं।
अजीत.श्रवण
वार्ता
More News

संशोधन विधेयक सांसदों को उपलब्ध न कराना लोकतंत्र का मज़ाक : कांग्रेस

14 Apr 2026 | 9:31 AM

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल (वार्ता) कांग्रेस ने कहा है कि जिस संविधान संशोधन विधेयक को लेकर सरकार 16 अप्रैल से संसद की बैठक बुला रही है, उसे अब तक सांसदों को उपलब्ध न कराना सरकार की मनमानी और लोकतंत्र का मज़ाक उड़ाने जैसा है।.

see more..

खरगे का जयंती पर अंबेडकर को नमन, उनके सिद्धांतों के लिए अडिग रहने का आह्वान

14 Apr 2026 | 9:27 AM

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा है कि आज उनके द्वारा स्थापित सिद्धांतों को संरक्षित रखने की चुनौती है जिसके लिए सबको अडिग होकर खड़ा होने की जरूरत है।.

see more..
प्रधानमंत्री मोदी ने बैसाखी, पुथंडू और महा बिशुबा पाना संक्रांति की शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री मोदी ने बैसाखी, पुथंडू और महा बिशुबा पाना संक्रांति की शुभकामनाएं दीं

14 Apr 2026 | 8:49 AM

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बैसाखी, पुथंडू और महा बिशुबा पाना संक्रांति के अवसर पर देशभर के नागरिकों को शुभकामनाएं दीं और भारत की सांस्कृतिक विविधता और उत्सव की भावना को उजागर किया। प्रधानमंत्री ने अलग-अलग पोस्ट में अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा, "आप सभी को बैसाखी की हार्दिक शुभकामनाएं!" उन्होंने तमिल नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, "पुथंडू के विशेष अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं " और ओडिया नव वर्ष के उपलक्ष्य में "महा बिशुबा पाना संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं!"

see more..

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 15 अप्रैल)

14 Apr 2026 | 8:14 AM

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल (वार्ता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 15अप्रैल की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्म हैं:-.

see more..

एक मुक्केबाज की हत्या के मुख्य आरोपी एवं घोषित अपराधी दहिया गिरफ्तार

14 Apr 2026 | 12:53 AM

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल (वार्ता) दिल्ली पुलिस ने चंडीगढ़ से एक मुक्केबाज की हत्या के मुख्य आरोपी और घोषित अपराधी एवं हिस्ट्री-शीटर विकास दहिया (42) को गिरफ्तार किया है। .

see more..