Monday, May 18 2026 | Time 08:45 Hrs(IST)
भारत


'मिशन अनमोल' से होगी नवजात शिशुओं की स्क्रीनिंग: डॉक्टर पंकज

नयी दिल्ली 07 अप्रैल (वार्ता) दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने मंगलवार को कहा कि नवजात शिशुओं की स्वास्थ्य देखभाल और स्क्रीनिंग को और मजबूत बनाने की दिशा में सरकार ने 'मिशन अनमोल ' को लागू करने की मंजूरी दे दी है, जो एक बेहद महत्वपूर्ण और विस्तृत नवजात शिशु स्क्रीनिंग कार्यक्रम है।
डॉक्टर सिंह ने आज कहा कि 'मिशन अनमोल ' पहल के तहत अब हर साल 1.5 लाख की जगह लगभग 2.5 लाख नवजात शिशुओं की पूरी स्क्रीनिंग की जाएगी। हमारा लक्ष्य है कि सभी सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में लगभग हर नवजात की स्क्रीनिंग सुनिश्चित की जा सके। इस विस्तार से कई प्रकार की मेटाबॉलिक, एंडोक्राइन और फंक्शनल और जन्मजात बीमारियों की समय रहते पहचान और समुचित इलाज सुनिश्चित होगा, जिससे भविष्य में नवजातों के स्वास्थ्य परिणामों में काफी सुधार होगा।
उन्होंने कहा कि 'मिशन अनमोल' पहल एक एकीकृत और टेक्नोलॉजी-आधारित कार्यक्रम है, जिसे राष्ट्रीय दिशा-निर्देशों और सबसे अच्छे तरीकों के अनुरूप तैयार किया गया है, ताकि हर नवजात शिशुओं की पूरी स्क्रीनिंग को एक मानक के रूप में स्थापित किया जा सके। इस कार्यक्रम के तहत जन्मजात हाइपोथायरायडिज्म, जन्मजात हृदय रोग, सुनने की समस्या और समय से पहले जन्मे बच्चों में होने वाली आंखों की बीमारी जैसी स्थितियों के साथ जन्मजात बीमारियों की स्क्रीनिंग की जाएगी, ताकि प्रभावित बच्चों का समय रहते उपचार सुनिश्चित हो सके और उनके जीवन को और ेबेहतर बनाया जा सके।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, "'मिशन अनमोल' हर नवजात बच्चे के स्वास्थ्य की सुरक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। मैं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन और सहयोग के लिए दिल से धन्यवाद देने चाहता हूं। इस पहल से राजधानी दिल्ली में नवजात शिशु देखभाल प्रणाली में अहम सुधार होगा और यह भी सुनिश्चित हो सकेगा कि कोई भी बच्चा पीछे न छूटे।"
आजाद अशोक
वार्ता
More News
बार-बार पेपर लीक पर जवाब दें मोदी, शिक्षा मंत्री को करें बर्खास्त : राहुल

बार-बार पेपर लीक पर जवाब दें मोदी, शिक्षा मंत्री को करें बर्खास्त : राहुल

17 May 2026 | 9:36 PM

नयी दिल्ली, 17 मई (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बार-बार हो रही पेपर लीक की घटनाओं पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर हैरानी जताई और कहा कि इसके लिए उन्हें तत्काल शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करना चाहिए। श्री गांधी ने रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर अपनी मांग दोहराते हुए कहा कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट के पेपर बार-बार लीक होने की घटना से शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं और श्री मोदी को इस मुद्दे पर जवाब देना चाहिए।

see more..
सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाने के लिए अध्यादेश जारी

सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाने के लिए अध्यादेश जारी

17 May 2026 | 9:31 PM

नयी दिल्ली 16 मई (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उच्चतम न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश सहित न्यायाधीशों की संख्या 34 से बढ़ाकर 38 करने संबंधी अध्यादेश जारी कर दिया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इस बारे में विधि एवं न्याय मंत्रालय के प्रस्ताव को पहले ही स्वीकृति प्रदान कर दी थी और इसके लिए उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या तय करने वाले कानून में संशोधन करने का निर्णय किया गया। राष्ट्रपति को संविधान के अनुच्छेद 123 के तहत संसद के सत्रावसान की अवधि में अध्यादेश जारी करने का अधिकार है। सत्र शुरू होने पर अध्यादेश के स्थान पर सरकार को विधेयक लाना पड़ता है।

see more..

एटीएफ टैक्स कटौती पर कांग्रेस का भाजपा सरकार पर हमला

17 May 2026 | 6:57 PM

नयी दिल्ली, 17 मई (वार्ता) दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने दिल्ली की भाजपा सरकार पर एयरलाइंस और अमीर वर्ग को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया है। .

see more..

मोदी ने नीदरलैंड में अफस्लुइटडिज्क बांध का दौरा किया, प्रधानमंत्री जेटेन ने उन्हें इस जलसंसाधन परियोजना का महत्व बताया

17 May 2026 | 6:52 PM

नयी दिल्ली, 17 मई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री महामहिम रॉब जेटेन के साथ नीदरलैंड के प्रतिष्ठित अफस्लुइटडिज्क बांध का रविवार को भ्रमण किया जो जल प्रबंधन क्षेत्र में दुनिया की एक प्रसिद्ध अवसंरचाना है।.

see more..
उच्च रक्तचाप से पीड़ित केवल 10-12 प्रतिशत भारतीय ही  नियंत्रण में रख पाते हैं अपना रक्तचाप

उच्च रक्तचाप से पीड़ित केवल 10-12 प्रतिशत भारतीय ही नियंत्रण में रख पाते हैं अपना रक्तचाप

17 May 2026 | 6:48 PM

नयी दिल्ली,17 मई (वार्ता) भारत में अनुमानित 22 करोड़ लोग उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) से पीड़ित हैं लेकिन इनमें से केवल 10 से 12 प्रतिशत ही अपने रक्तचाप को पर्याप्त रूप से नियंत्रित रख पाते हैं। मेदांता - द मेडिसिटी हार्ट सेंटर के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. (प्रो.) तरुण कुमार ने विश्व उच्च रक्तचाप दिवस के अवसर पर रविवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, "उच्च रक्तचाप एक मूक हत्यारा है और भारत को विश्व की उच्च रक्तचाप राजधानी कहा जा सकता है।"

see more..