Monday, May 18 2026 | Time 09:32 Hrs(IST)
भारत


मणिपुर हिंसा पर राहुल ने केंद्र सरकार पर बोला हमला

मणिपुर हिंसा पर राहुल ने  केंद्र सरकार पर बोला हमला

नयी दिल्ली 07 अप्रैल (वार्ता) कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मणिपुर में हुए हिंसक घटना पर सोशल मीडिया के माध्यम से गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार पर हमला बोला है।




श्री गांधी ने कहा, "बीएसएफ जवान के घर में सोते हुए दो मासूम बच्चों की हत्या की खबर दिल को चीर देने वाली है। मणिपुर में पिछले तीन साल से जारी हिंसा की आग में आज भी निर्दोष बच्चे झुलस रहे हैं और शांति के कोई संकेत नजर नहीं आ रहे।" उन्होंने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार इस मुद्दे पर संवेदनहीन बनी हुई है और मानो यह भूल चुकी है कि मणिपुर के बच्चे भी देश का भविष्य हैं।


 


उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर सरकार कब जागेगी और कब तक मणिपुर के लोग अपने ही लोगों की लाशें गिनते रहेंगे। उन्होंने दोहराया कि शांति ही इस संकट का एकमात्र समाधान है, जिसके लिए सभी समुदायों को साथ लाकर संवेदनशीलता के साथ प्रयास करने होंगे।


 


उन्होंने प्रधानमंत्री से अपील करते हुए कहा कि मणिपुर केवल एक राज्य नहीं, बल्कि देश की जिम्मेदारी है। उन्होंने जोर दिया कि केवल बयान या औपचारिक दौरे पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि हालात को काबू में लाने के लिए ठोस और तत्काल कदम उठाना जरूरी है।


 


गौरतलब है कि मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में मंगलवार सुबह एक घर पर हुए संदिग्ध रॉकेट हमले में दो बच्चों की मौत पर मणिपुर में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। इसके बाद जिले में कर्फ्यू लगा दिया गया। सरकार ने एहतिहाती कदम उठाते हुए मंगलवार को पांच जिलों में तीन दिनों के लिए इंटरनेट और मोबाइल डेटा सर्विस को रोकने का आदेश दे दिया हैं।


 


रवि अशोक

वार्ता

More News

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 19 मई)

18 May 2026 | 8:21 AM

नयी दिल्ली 18 मई (वार्ता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 19 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है। .

see more..
बार-बार पेपर लीक पर जवाब दें मोदी, शिक्षा मंत्री को करें बर्खास्त : राहुल

बार-बार पेपर लीक पर जवाब दें मोदी, शिक्षा मंत्री को करें बर्खास्त : राहुल

17 May 2026 | 9:36 PM

नयी दिल्ली, 17 मई (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बार-बार हो रही पेपर लीक की घटनाओं पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर हैरानी जताई और कहा कि इसके लिए उन्हें तत्काल शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करना चाहिए। श्री गांधी ने रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर अपनी मांग दोहराते हुए कहा कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट के पेपर बार-बार लीक होने की घटना से शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं और श्री मोदी को इस मुद्दे पर जवाब देना चाहिए।

see more..
सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाने के लिए अध्यादेश जारी

सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाने के लिए अध्यादेश जारी

17 May 2026 | 9:31 PM

नयी दिल्ली 16 मई (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उच्चतम न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश सहित न्यायाधीशों की संख्या 34 से बढ़ाकर 38 करने संबंधी अध्यादेश जारी कर दिया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इस बारे में विधि एवं न्याय मंत्रालय के प्रस्ताव को पहले ही स्वीकृति प्रदान कर दी थी और इसके लिए उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या तय करने वाले कानून में संशोधन करने का निर्णय किया गया। राष्ट्रपति को संविधान के अनुच्छेद 123 के तहत संसद के सत्रावसान की अवधि में अध्यादेश जारी करने का अधिकार है। सत्र शुरू होने पर अध्यादेश के स्थान पर सरकार को विधेयक लाना पड़ता है।

see more..

एटीएफ टैक्स कटौती पर कांग्रेस का भाजपा सरकार पर हमला

17 May 2026 | 6:57 PM

नयी दिल्ली, 17 मई (वार्ता) दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने दिल्ली की भाजपा सरकार पर एयरलाइंस और अमीर वर्ग को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया है। .

see more..

मोदी ने नीदरलैंड में अफस्लुइटडिज्क बांध का दौरा किया, प्रधानमंत्री जेटेन ने उन्हें इस जलसंसाधन परियोजना का महत्व बताया

17 May 2026 | 6:52 PM

नयी दिल्ली, 17 मई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री महामहिम रॉब जेटेन के साथ नीदरलैंड के प्रतिष्ठित अफस्लुइटडिज्क बांध का रविवार को भ्रमण किया जो जल प्रबंधन क्षेत्र में दुनिया की एक प्रसिद्ध अवसंरचाना है।.

see more..