Monday, May 18 2026 | Time 08:37 Hrs(IST)
भारत


कुलदीप कुमार के हमले में आरोपियों को बचा रही भाजपा : आप

नयी दिल्ली, 07 अप्रैल (वार्ता) आम आदमी पार्टी (आप) ने आरोप लगाया है कि उनके पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार पर हुए हमले के आरोपियों को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बचा रही है।
आप के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने श्री कुमार पर हुए हमले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने पर मंगलवार को एक बार फिर भाजपा की दिल्ली पुलिस पर हमला बोला। उन्होंने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से कहा कि दलित विधायक पर हमला करने वालों को पुलिस क्यों बचा रही है? उन्होंने सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए दिल्ली विधानसभा में घुसी एक कार के बाद पुलिस महकमे में मची हलचल पर कहा कि इस घटना के बाद वहां पुलिस आयुक्त तक पहुंच गए, लेकिन प्राथमिकी नहीं दर्ज की है।
उन्होंने कहा कि यह भाजपा शासित केंद्र सरकार के जातिगत भेदभाव का सबसे बड़ा उदाहरण है। कुछ दिन पहले दिल्ली में दिनदहाड़े एक दलित विधायक की गाड़ी पर हमला हुआ था। यह हमला पुलिस की पीसीआर कार की मौजूदगी में हुआ था। लेकिन दिल्ली पुलिस ने ठीक सामने लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देने से इनकार कर दिया। पुलिस ने हमले की प्राथमिकी तक दर्ज नहीं की है। किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। दिल्ली पुलिस हमलावरों को बचाने की कोशिश क्यों कर रही है? वहीं, दिल्ली विधानसभा की हाई सिक्योरिटी को तोड़कर एक गाड़ी अंदर घुस गई तो वहां दिल्ली पुलिस कमिश्नर खुद दौरा कर रहे हैं।
इस बीच आप के कोंडली के विधायक एवं हमले के पीड़ित श्री कुमार ने एक्स पर कहा, "दिल्ली में मेरी गाड़ी पर हमला हुआ, पुलिस सामने खड़ी थी। सीसीटीवी होने के बावजूद फुटेज नहीं, प्राथमिकी नहीं, कोई गिरफ्तारी नहीं। क्या भाजपा सरकार में दलितों को न्याय मिलना बंद हो गया है?या फिर अपराधियों को खुली छूट है? क्या दिल्ली पुलिस आयुक्त दिल्ली पुलिस अब जाति और पार्टी देखकर काम कर रही है !
उल्लेखनीय है कि बीते 23 मार्च को मधु विहार स्थित सिंगला स्वीट्स के सामने आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार के ऊपर हमला हुआ था।
आजाद अशोक
वार्ता
More News
बार-बार पेपर लीक पर जवाब दें मोदी, शिक्षा मंत्री को करें बर्खास्त : राहुल

बार-बार पेपर लीक पर जवाब दें मोदी, शिक्षा मंत्री को करें बर्खास्त : राहुल

17 May 2026 | 9:36 PM

नयी दिल्ली, 17 मई (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बार-बार हो रही पेपर लीक की घटनाओं पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर हैरानी जताई और कहा कि इसके लिए उन्हें तत्काल शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करना चाहिए। श्री गांधी ने रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर अपनी मांग दोहराते हुए कहा कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट के पेपर बार-बार लीक होने की घटना से शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं और श्री मोदी को इस मुद्दे पर जवाब देना चाहिए।

see more..
सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाने के लिए अध्यादेश जारी

सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाने के लिए अध्यादेश जारी

17 May 2026 | 9:31 PM

नयी दिल्ली 16 मई (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उच्चतम न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश सहित न्यायाधीशों की संख्या 34 से बढ़ाकर 38 करने संबंधी अध्यादेश जारी कर दिया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इस बारे में विधि एवं न्याय मंत्रालय के प्रस्ताव को पहले ही स्वीकृति प्रदान कर दी थी और इसके लिए उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या तय करने वाले कानून में संशोधन करने का निर्णय किया गया। राष्ट्रपति को संविधान के अनुच्छेद 123 के तहत संसद के सत्रावसान की अवधि में अध्यादेश जारी करने का अधिकार है। सत्र शुरू होने पर अध्यादेश के स्थान पर सरकार को विधेयक लाना पड़ता है।

see more..

एटीएफ टैक्स कटौती पर कांग्रेस का भाजपा सरकार पर हमला

17 May 2026 | 6:57 PM

नयी दिल्ली, 17 मई (वार्ता) दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने दिल्ली की भाजपा सरकार पर एयरलाइंस और अमीर वर्ग को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया है। .

see more..

मोदी ने नीदरलैंड में अफस्लुइटडिज्क बांध का दौरा किया, प्रधानमंत्री जेटेन ने उन्हें इस जलसंसाधन परियोजना का महत्व बताया

17 May 2026 | 6:52 PM

नयी दिल्ली, 17 मई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री महामहिम रॉब जेटेन के साथ नीदरलैंड के प्रतिष्ठित अफस्लुइटडिज्क बांध का रविवार को भ्रमण किया जो जल प्रबंधन क्षेत्र में दुनिया की एक प्रसिद्ध अवसंरचाना है।.

see more..
उच्च रक्तचाप से पीड़ित केवल 10-12 प्रतिशत भारतीय ही  नियंत्रण में रख पाते हैं अपना रक्तचाप

उच्च रक्तचाप से पीड़ित केवल 10-12 प्रतिशत भारतीय ही नियंत्रण में रख पाते हैं अपना रक्तचाप

17 May 2026 | 6:48 PM

नयी दिल्ली,17 मई (वार्ता) भारत में अनुमानित 22 करोड़ लोग उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) से पीड़ित हैं लेकिन इनमें से केवल 10 से 12 प्रतिशत ही अपने रक्तचाप को पर्याप्त रूप से नियंत्रित रख पाते हैं। मेदांता - द मेडिसिटी हार्ट सेंटर के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. (प्रो.) तरुण कुमार ने विश्व उच्च रक्तचाप दिवस के अवसर पर रविवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, "उच्च रक्तचाप एक मूक हत्यारा है और भारत को विश्व की उच्च रक्तचाप राजधानी कहा जा सकता है।"

see more..