Sunday, May 10 2026 | Time 01:49 Hrs(IST)
भारत


भारत की तीन दिन की यात्रा पर आये बंगलादेश के विदेश मंत्री

नयी दिल्ली 07 अप्रैल (वार्ता) बंगलादेश के विदेश मंत्री डॉ. खालिलुर रहमान तीन दिन की यात्रा पर मंगलवार को यहां पहुंचे ।
डॉ रहमान का यहां विदेश मंत्री डा एस जयशंकर और वाणिज्य तथा उद्योग मंत्री पीयूष गोयल सहित अन्य अधिकारियों से मिलने का कार्यक्रम है।
विदेश मंत्रालय ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डाँ खालिलुर रहमान शाम को यहां पहुंचे। वह बुधवार को डाॅ जयशंकर के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर व्यापक बातचीत करेंगे। इसके बाद वह शाम को श्री गोयल के साथ मुलाकात करेंगे। बाद में वह पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ भी बैठक करेंगे। अगले दिन गुरुवार सुबह वह मॉरीशस के लिए प्रस्थान कर जायेंगे।
अपूष्ट सूत्रों के अनुसार उनकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से भी मिलने की संभावना है।
उनकी यात्रा को बंगलादेश में नयी सरकार के गठन के बाद दोनों देशों के संबंधों को फिर से सामान्य बनाने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है। बंगलादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को सत्ता से अपदस्थ किये जाने के बाद से अंतरिम सरकार के कार्यकाल में दोनों देशों के बीच संबंधों में खटास पैदा हो गयी थी। बंगलादेश में चुनाव के बाद नयी सरकार आने के बाद से दोनों देश संबंधों को फिर से पटरी पर लाने के लिए सतर्कता के साथ धीरे धीरे कदम उठा रहे हैं।
संजीव अशोक
वार्ता
More News

राष्ट्रीय आधुनिक कला दीर्घा ने "गुरुदेवाय – द राइजिंग सन थ्रू द आइज़ ऑफ भानु" के साथ मनायी टैगोर जयंती

09 May 2026 | 10:28 PM

नयी दिल्ली, 09 मई (वार्ता) राष्ट्रीय आधुनिक कला दीर्घा (एनजीएमए) ने संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत रवीन्द्रनाथ टैगोर की 165वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को विशेष नाट्य प्रस्तुति "गुरुदेवाय – द राइजिंग सन थ्रू द आइज़ ऑफ भानु" का सफल आयोजन किया। .

see more..

डॉ. जितेंद्र सिंह को रवांडा 'अफ्रीका परमाणु ऊर्जा शिखर सम्मेलन' के लिए रवांडा से निमंत्रण

09 May 2026 | 10:18 PM

नयी दिल्ली, 09 मई (वार्ता) परमाणु ऊर्जा एवं अंतरिक्ष विभाग के राज्य मंत्री मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह को रवांडा के किगाली में 18 से 21 मई तक होने वाले 'अफ्रीका के लिए परमाणु ऊर्जा नवाचार शिखर सम्मेलन' (एनईआईएसए 2026) में शमिल होने के लिए निमंत्रित किया है। .

see more..

केन्द्रीय मत्स्य पालन सचिव ने महाराष्ट्र के सजावटी मछली ब्रूड बैंक का दौरा किया

09 May 2026 | 9:45 PM

नयी दिल्ली, 09 मई (वार्ता) केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के मत्स्य पालन विभाग के सचिव डॉ. अभिलक्ष लिखी ने महाराष्ट्र में रायगढ़ जिले के मंगरुल गांव स्थित सजावटी मत्स्य ब्रूड बैंक का दौरा किया और प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई) के लाभार्थियों से बात करके जमीनी स्तर पर आने वाली कमियों और चुनौतियों को समझने की कोशिश की।.

see more..

ईडी ने करोड़ों रुपये के धन शोधन मामले में डी.वी. राव और अन्य को हिरासत में लिया

09 May 2026 | 9:39 PM

नयी दिल्ली, 09 मई (वार्ता) श्रावंती समूह के प्रवर्तक दंडमुडी वेंकटेश्वर राव और उनके सहयोगियों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ई.डी.) की धन शोधन जांच में लगभग 284 करोड़ रुपये के बड़े पैमाने पर किये गये धन शोधन का खुलासा हुआ है।.

see more..
यूपीएससी ने घोषित किये भारतीय वन सेवा परीक्षा 2025 के नतीजे, केम्पावाड ने हासिल किया पहला स्थान

यूपीएससी ने घोषित किये भारतीय वन सेवा परीक्षा 2025 के नतीजे, केम्पावाड ने हासिल किया पहला स्थान

09 May 2026 | 9:32 PM

नयी दिल्ली 09 मई (वार्ता) संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने भारतीय वन सेवा परीक्षा 2025 के नतीजे घोषित कर दिये हैं। यूपीएससी की ओर से शुक्रवार को घोषित नतीजों में कुल 148 उम्मीदवार सफल हुए हैं। बसवराज केम्पावाड ने पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, अंशुमान कुमार सिंह दूसरे स्थान पर रहे और सिद्धार्थ को तीसरा स्थान मिला। करण कुमार सिंह को चौथा और आंचल शर्मा को पांचवां स्थान मिला है।

see more..