Tuesday, May 12 2026 | Time 08:06 Hrs(IST)
भारत


एनसीसी कैडेटों को सिखाये जायेंगे साइबर सुरक्षा के गुर

नयी दिल्ली 13 अप्रैल (वार्ता) राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) ने राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईईएलआईटी) के सहयोग से कैडेटों को साइबर जागरूकता, डिजिटल स्वच्छता और व्यावहारिक साइबर सुरक्षा कौशल में प्रशिक्षण देने के लिए व्यापक साइबर सुरक्षा क्षमता निर्माण कार्यक्रम शुरू किया है। एनसीसी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल वीरेंद्र वत्स और एनआईईएलआईटी के महानिदेशक डॉ. मदन मोहन त्रिपाठी की उपस्थिति में सोमवार को एनसीसी और एनआईईएलआईटी के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।
पहले चरण में 15 घंटे के ऑनलाइन प्रशिक्षण मॉड्यूल में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम चलाया जायेगा। इसे डिजिटल साक्षरता, सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, साइबर स्वच्छता और साइबर खतरों के बारे में बुनियादी जानकारी प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है। यह चरण देश भर के सभी पंजीकृत एनसीसी कैडेटों के लिए खुला रहेगा और इसे एनआईईएलआईटी डिजिटल यूनिवर्सिटी प्लेटफॉर्म के माध्यम से संचालित किया जाएगा।
दूसरें चरण में साइबर रक्षा कार्यक्रम होगा। यह 60 घंटे का ऑफ़लाइन गहन प्रशिक्षण कार्यक्रम है। इसे योग्यता-आधारित स्क्रीनिंग प्रक्रिया के माध्यम से चयनित कैडेटों के लिए तैयार किया गया है। इस चरण में व्यावहारिक प्रशिक्षण, वास्तविक जीवन के सिमुलेशन और साइबर सुरक्षा उपकरणों और तकनीकों के व्यावहारिक अनुभव पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इससे कैडेट साइबर खतरों को प्रभावी ढंग से पहचानने और उनसे निपटने में सक्षम होंगे।
इस पहल का उद्देश्य जमीनी स्तर पर साइबर जागरूकता फैलाने, सुरक्षित डिजिटल तौर-तरिकों को बढ़ावा देने और साइबर सुरक्षा पहलों का समर्थन करने में योगदान देने के लिए प्रशिक्षित एनसीसी साइबर कैडेटों का एक समूह तैयार करना है। यह कार्यक्रम डिजिटल इंडिया और राष्ट्रीय कौशल योग्यता ढांचा (एनएसक्यूएफ) के तहत राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के अनुरूप भी है।
संजीव
वार्ता
More News

मोदी 15 मई को संयुक्त अरब अमीरात और चार यूरोपीय देशों की यात्रा पर होंगे रवाना

11 May 2026 | 10:57 PM

नयी दिल्ली 11 मई (वार्ता) पश्चिम एशिया संकट के कारण उत्पन्न अनिश्चित वैश्विक स्थिति के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 से 20 मई तक संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और यूरोप के चार देशोंं नीदरलैंड , स्वीडन, नार्वे और इटली की यात्रा पर रहेंगे। .

see more..

मोदी ने ऊर्जा संरक्षण की अपील दोहरायी कहा, राष्ट्र को मजबूत बनाने के लिए सब मिलकर करेंगे काम

11 May 2026 | 10:22 PM

वड़ोदरा 11 मई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया संकट के मद्देनजर ऊर्जा संरक्षण की उनकी देशवासियों से की गयी अपील की विपक्ष द्वारा आलोचना किये जाने के बावजूद सोमवार को एक बार फिर जनता से आग्रह किया कि वे पेट्रोल और डीजल की खपत कम करने के लिए मेट्रो, इलेक्ट्रिक बसों और सार्वजनिक परिवहन का अधिक इस्तेमाल करें। .

see more..

यमुना घाट क्षेत्र से बेदखली रोकने की मांग, देवेंद्र यादव ने उपराज्यपाल को लिखा पत्र

11 May 2026 | 10:18 PM

नयी दिल्ली, 11 मई (वार्ता) दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू को पत्र लिखकर यमुना बाजार घाट क्षेत्र में पीढ़ियों से रह रहे परिवारों को बेदखल किए जाने से बचाने और उनकी आजीविका की रक्षा करने की अपील की है। .

see more..

आईसीएमआर ने उद्योग भागीदारों को सौंपीं तीन स्वदेशी चिकित्सा तकनीकें

11 May 2026 | 10:15 PM

नयी दिल्ली, 11 मई (वार्ता) राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने तीन स्वदेशी चिकित्सा प्रौद्योगिकियों को उद्योग भागीदारों को हस्तांतरित किया। .

see more..

उच्चतम न्यायालय ने देशभर के न्यायाधीशों से युवा वकीलों के प्रति धैर्य, दया एवं उत्साह दिखाने की अपील की

11 May 2026 | 9:24 PM

नयी दिल्ली, 11 मई (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को देशभर के न्यायाधीशों से अपील की कि वे युवा वकीलों के प्रति धैर्य, दया और उत्साह दिखाने का स्वभाव रखें। न्यायालय ने कहा कि नए कानून स्नातकों को वकालत से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए, खासकर निचली अदालतों के स्तर पर।.

see more..