Monday, May 18 2026 | Time 08:30 Hrs(IST)
भारत


मोतिहारी में प्रदर्शनी में अपनी उन्नत प्रौद्योगिकी तथा रक्षा प्रणालियों का प्रदर्शन करेगा डीआरडीओ

नयी दिल्ली 13 अप्रैल (वार्ता) रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) बुधवार से बिहार के मोतिहारी स्थित महात्मा गांधी प्रेक्षागृह में आयोजित भव्य प्रदर्शनी के दौरान अपनी अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी, उन्नत रक्षा प्रणालियों और 'आत्मनिर्भर भारत' की दिशा में किए जा रहे सशक्त प्रयासों का व्यापक प्रदर्शन करेगा। चार दिन की इस प्रदर्शनी का उद्घाटन संसद सदस्य एवं रक्षा संबंधी संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष राधा मोहन सिंह करेंगे और इसकी विषयवस्तु 'शांति, सत्य और विज्ञान का संगम – सुरक्षित और आत्मनिर्भर भारत की ओर' रखी गई है।
प्रदर्शनी में उन्नत रक्षा प्रणालियों से युक्त अत्याधुनिक मॉडलों और स्वदेशी उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला का आकर्षक प्रदर्शन किया जाएगा। इनमें एयरबोर्न अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल (एईडब्ल्यूएंडसी) सिस्टम, आकाश सतह-से-हवा में मार करने वाली मिसाइल, आकाश-एनजी (नई पीढ़ी) मिसाइल लॉन्चर, ब्रह्मोस मिसाइल, पृथ्वी मिसाइल, एंटी-सैटेलाइट (ए-सैट) मिसाइल, नाग एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल, प्रलय मिसाइल, मैन पोर्टेबल एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल (एमपीएटीजीएम), एडवांस्ड टोएड आर्टिलरी गन सिस्टम (एटीएजीएस), पिनाका मल्टीपल लॉन्च रॉकेट सिस्टम (एमएलआरएस), मुख्य युद्धक टैंक (एमबीटी) अर्जुन एमके-I&II, भारतीय लाइट टैंक (आईएलटी), मॉड्यूलर ब्रिजिंग सिस्टम, ड्रोन डिटेक्शन रडार, उत्तम एईएसए रडार, होलोग्राफिक साइट, ऑटोमैटिक केमिकल एजेंट डिटेक्शन एंड अलार्म (एसीएडीए) सिस्टम, केमिकल एजेंट मॉनिटर (सीएएम), केमिकल, बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल, न्यूक्लियर (सीबीआरएन) जल शुद्धिकरण प्रणाली (सीबीआरएन-डब्ल्यूपीएस), बैक पैक-5केजी, एनबीसी सूट एमके-V, मल्टी-फंक्शनल माउंटेड गन सिस्टम (एमजीएस), व्हील्ड आर्मर्ड प्लेटफॉर्म (डब्ल्यूएचएपी) के लिए कंपोजिट आर्मर, कावेरी इंजन का रैपिड प्रोटोटाइप मॉडल, कावेरी इंजन का स्पेशल रियलिटी डिस्प्ले, ब्लास्ट प्रोटेक्शन सूट, बैलिस्टिक हेलमेट, नौसेना स्टील और अन्य सामग्री प्रौद्योगिकियां शामिल हैं।
इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य आमजन, विशेष रूप से युवाओं को प्रेरित करना और उन्हें डीआरडीओ द्वारा विकसित उन अत्याधुनिक तकनीकों एवं प्रणालियों को करीब से देखने व समझने का अवसर प्रदान करेगा, जो देश की रक्षा क्षमताओं को सशक्त बना रही हैं।
संजीव
वार्ता
More News
बार-बार पेपर लीक पर जवाब दें मोदी, शिक्षा मंत्री को करें बर्खास्त : राहुल

बार-बार पेपर लीक पर जवाब दें मोदी, शिक्षा मंत्री को करें बर्खास्त : राहुल

17 May 2026 | 9:36 PM

नयी दिल्ली, 17 मई (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बार-बार हो रही पेपर लीक की घटनाओं पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर हैरानी जताई और कहा कि इसके लिए उन्हें तत्काल शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करना चाहिए। श्री गांधी ने रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर अपनी मांग दोहराते हुए कहा कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट के पेपर बार-बार लीक होने की घटना से शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं और श्री मोदी को इस मुद्दे पर जवाब देना चाहिए।

see more..
सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाने के लिए अध्यादेश जारी

सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाने के लिए अध्यादेश जारी

17 May 2026 | 9:31 PM

नयी दिल्ली 16 मई (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उच्चतम न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश सहित न्यायाधीशों की संख्या 34 से बढ़ाकर 38 करने संबंधी अध्यादेश जारी कर दिया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इस बारे में विधि एवं न्याय मंत्रालय के प्रस्ताव को पहले ही स्वीकृति प्रदान कर दी थी और इसके लिए उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या तय करने वाले कानून में संशोधन करने का निर्णय किया गया। राष्ट्रपति को संविधान के अनुच्छेद 123 के तहत संसद के सत्रावसान की अवधि में अध्यादेश जारी करने का अधिकार है। सत्र शुरू होने पर अध्यादेश के स्थान पर सरकार को विधेयक लाना पड़ता है।

see more..

एटीएफ टैक्स कटौती पर कांग्रेस का भाजपा सरकार पर हमला

17 May 2026 | 6:57 PM

नयी दिल्ली, 17 मई (वार्ता) दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने दिल्ली की भाजपा सरकार पर एयरलाइंस और अमीर वर्ग को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया है। .

see more..

मोदी ने नीदरलैंड में अफस्लुइटडिज्क बांध का दौरा किया, प्रधानमंत्री जेटेन ने उन्हें इस जलसंसाधन परियोजना का महत्व बताया

17 May 2026 | 6:52 PM

नयी दिल्ली, 17 मई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री महामहिम रॉब जेटेन के साथ नीदरलैंड के प्रतिष्ठित अफस्लुइटडिज्क बांध का रविवार को भ्रमण किया जो जल प्रबंधन क्षेत्र में दुनिया की एक प्रसिद्ध अवसंरचाना है।.

see more..
उच्च रक्तचाप से पीड़ित केवल 10-12 प्रतिशत भारतीय ही  नियंत्रण में रख पाते हैं अपना रक्तचाप

उच्च रक्तचाप से पीड़ित केवल 10-12 प्रतिशत भारतीय ही नियंत्रण में रख पाते हैं अपना रक्तचाप

17 May 2026 | 6:48 PM

नयी दिल्ली,17 मई (वार्ता) भारत में अनुमानित 22 करोड़ लोग उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) से पीड़ित हैं लेकिन इनमें से केवल 10 से 12 प्रतिशत ही अपने रक्तचाप को पर्याप्त रूप से नियंत्रित रख पाते हैं। मेदांता - द मेडिसिटी हार्ट सेंटर के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. (प्रो.) तरुण कुमार ने विश्व उच्च रक्तचाप दिवस के अवसर पर रविवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, "उच्च रक्तचाप एक मूक हत्यारा है और भारत को विश्व की उच्च रक्तचाप राजधानी कहा जा सकता है।"

see more..