Monday, May 18 2026 | Time 09:04 Hrs(IST)
भारत


जीत का अंतर दो प्रतिशत हो तो 15 प्रतिशत मतदाता बाहर होना चिंता का विषय: शीर्ष अदालत

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) मामले पर सुनवाई करते हुए सोमवार को कहा कि यदि जीत का अंतर दो प्रतिशत हो और 15 प्रतिशत मतदाता सूची से बाहर होने के कारण मतदान न कर पायें, तो यह गंभीर चिंता का विषय होगा।
शीर्ष अदालत ने यह भी टिप्पणी की कि पश्चिम बंगाल में मतदाता ‘दो संवैधानिक संस्थाओं’ राज्य सरकार और निर्वाचन आयोग के बीच ‘फंसे’ नजर आते हैं, जो भरोसे की कमी को दर्शाता है।
मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की एक पीठ पश्चिम बंगाल में एसआईआर और अपीलीय न्यायाधिकरणों के कामकाज से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। इन न्यायाधिकरणों को 34 लाख से अधिक अपीलों पर निर्णय लेने का दायित्व सौंपा गया है, जबकि मतदान का पहला चरण अगले सप्ताह निर्धारित है।
मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत और न्यायमूर्ति बागची की पीठ ने कहा कि मतदाताओं का नाम सूची में शामिल होना उनका मौलिक अधिकार है, जबकि चुनाव प्रक्रिया की पवित्रता बनाये रखना निर्वाचन आयोग की जिम्मेदारी है। न्यायमूर्ति बागची ने चुनावी नतीजों पर पड़ने वाले संभावित असर को उजागर करते हुए कहा, "अगर 10 प्रतिशत मतदाता मतदान नहीं करते हैं और जीत का अंतर 10 प्रतिशत से ज़्यादा है... तो क्या होगा? मान लीजिए कि जीत का अंतर दो प्रतिशत है और 15 प्रतिशत मतदाता वोट नहीं डाल पाये। हम कोई राय ज़ाहिर नहीं कर रहे हैं लेकिन हमें निश्चित रूप से इस पर विचार करना होगा।”
शीर्ष अदालत ने बिहार जैसे दूसरे राज्यों की तुलना में पश्चिम बंगाल में एसआईआर प्रक्रिया में विचलन को भी संज्ञान में लिया।
पीठ ने एसआईआर प्रक्रिया में ‘तार्किक विसंगतियों’ जैसी श्रेणी को लेकर सवाल उठाये, जो अन्य राज्यों में लागू नहीं है। साथ ही कहा कि किसी मतदाता के नाम पर सवाल उठाने के दौरान उचित कारण दर्ज करना आवश्यक है और पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष एवं पारदर्शी होनी चाहिए।
पीठ ने बिहार एसआईआर की कार्यवाही में चुनाव आयोग के रुख का जिक्र करते हुए कहा कि जो लोग पहले
से ही 2002 की मतदाता सूची में शामिल थे, उन्हें दस्तावेज़ जमा करने की ज़रूरत नहीं थी। न्यायमूर्ति बागची
ने चुनाव आयोग से कहा, “आप अपने साफ़-साफ़ बयान से भटक रहे हैं। बिहार एसआईआर में अपने लिखित जवाबों को फिर से देखिए।”
सुरक्षा उपायों की ज़रूरत पर ज़ोर देते हुए, न्यायालय ने कहा कि एक ‘मज़बूत अपीलीय तंत्र’ ज़रूरी है। न्यायमूर्ति बागची ने कहा, “हमें एक मज़बूत व्यवस्था चाहिए। न्यायालय की कोशिश यह है कि किसी व्यक्ति
को मतदाता सूची में शामिल होने में मदद मिले।”
उन्होंने कहा कि यह स्थिति एक गहरी संस्थागत समस्या को दर्शाती है। उन्होंने राज्य सरकार और चुनाव आयोग के बीच चल रहे टकराव की ओर इशारा करते हुए कहा, “यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें मतदाता दो संवैधानिक संस्थाओं के बीच पिस रहे हैं।”
शीर्ष अदालत ने इस चरण पर हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया और याचिकाकर्ताओं से कहा कि वे अपनी शिकायतों के निवारण के लिए अपीलीय न्यायाधिकरणों का रुख करें।
साथ ही, उच्चतम न्यायालय ने एक अप्रैल को मालदा में एसआईआर कार्य में लगे न्यायिक अधिकारियों के घेराव मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी को आरोपियों की राजनीतिक पृष्ठभूमि की जांच करने का निर्देश दिया।
शादाब.श्रवण
वार्ता
More News
बार-बार पेपर लीक पर जवाब दें मोदी, शिक्षा मंत्री को करें बर्खास्त : राहुल

बार-बार पेपर लीक पर जवाब दें मोदी, शिक्षा मंत्री को करें बर्खास्त : राहुल

17 May 2026 | 9:36 PM

नयी दिल्ली, 17 मई (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बार-बार हो रही पेपर लीक की घटनाओं पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर हैरानी जताई और कहा कि इसके लिए उन्हें तत्काल शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करना चाहिए। श्री गांधी ने रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर अपनी मांग दोहराते हुए कहा कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट के पेपर बार-बार लीक होने की घटना से शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं और श्री मोदी को इस मुद्दे पर जवाब देना चाहिए।

see more..
सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाने के लिए अध्यादेश जारी

सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाने के लिए अध्यादेश जारी

17 May 2026 | 9:31 PM

नयी दिल्ली 16 मई (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उच्चतम न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश सहित न्यायाधीशों की संख्या 34 से बढ़ाकर 38 करने संबंधी अध्यादेश जारी कर दिया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इस बारे में विधि एवं न्याय मंत्रालय के प्रस्ताव को पहले ही स्वीकृति प्रदान कर दी थी और इसके लिए उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या तय करने वाले कानून में संशोधन करने का निर्णय किया गया। राष्ट्रपति को संविधान के अनुच्छेद 123 के तहत संसद के सत्रावसान की अवधि में अध्यादेश जारी करने का अधिकार है। सत्र शुरू होने पर अध्यादेश के स्थान पर सरकार को विधेयक लाना पड़ता है।

see more..

एटीएफ टैक्स कटौती पर कांग्रेस का भाजपा सरकार पर हमला

17 May 2026 | 6:57 PM

नयी दिल्ली, 17 मई (वार्ता) दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने दिल्ली की भाजपा सरकार पर एयरलाइंस और अमीर वर्ग को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया है। .

see more..

मोदी ने नीदरलैंड में अफस्लुइटडिज्क बांध का दौरा किया, प्रधानमंत्री जेटेन ने उन्हें इस जलसंसाधन परियोजना का महत्व बताया

17 May 2026 | 6:52 PM

नयी दिल्ली, 17 मई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री महामहिम रॉब जेटेन के साथ नीदरलैंड के प्रतिष्ठित अफस्लुइटडिज्क बांध का रविवार को भ्रमण किया जो जल प्रबंधन क्षेत्र में दुनिया की एक प्रसिद्ध अवसंरचाना है।.

see more..
उच्च रक्तचाप से पीड़ित केवल 10-12 प्रतिशत भारतीय ही  नियंत्रण में रख पाते हैं अपना रक्तचाप

उच्च रक्तचाप से पीड़ित केवल 10-12 प्रतिशत भारतीय ही नियंत्रण में रख पाते हैं अपना रक्तचाप

17 May 2026 | 6:48 PM

नयी दिल्ली,17 मई (वार्ता) भारत में अनुमानित 22 करोड़ लोग उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) से पीड़ित हैं लेकिन इनमें से केवल 10 से 12 प्रतिशत ही अपने रक्तचाप को पर्याप्त रूप से नियंत्रित रख पाते हैं। मेदांता - द मेडिसिटी हार्ट सेंटर के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. (प्रो.) तरुण कुमार ने विश्व उच्च रक्तचाप दिवस के अवसर पर रविवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, "उच्च रक्तचाप एक मूक हत्यारा है और भारत को विश्व की उच्च रक्तचाप राजधानी कहा जा सकता है।"

see more..