Friday, Jun 12 2026 | Time 20:23 Hrs(IST)
भारत


ऑपरेशन सिंदूर राष्ट्रीय संकल्प और तत्परता का सशक्त प्रतीक: राजनाथ

ऑपरेशन सिंदूर राष्ट्रीय संकल्प और तत्परता का सशक्त प्रतीक: राजनाथ

नयी दिल्ली 07 मई (वार्ता) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर को राष्ट्रीय संकल्प और तत्परता का सशक्त प्रतीक बताते हुए कहा है कि इसने आधुनिक सैन्य अभियानों के लिए एक नया मानदंड स्थापित किया है।




श्री सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में सशस्त्र बलों के शौर्य और बलिदान को नमन किया।


 


उन्होंने कहा, “ ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर हम अपने सशस्त्र बलों के शौर्य और बलिदान को नमन करते हैं, जिनका साहस और समर्पण निरंतर राष्ट्र की सुरक्षा सुनिश्चित करता है। इस अभियान के दौरान उनके कार्यों ने अद्वितीय सटीकता, सेवाओं के बीच निर्बाध संयुक्तता और गहरे समन्वय का परिचय दिया, जिसने आधुनिक सैन्य अभियानों के लिए एक नया मानदंड स्थापित किया।"


 


उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर राष्ट्रीय संकल्प और तत्परता का एक सशक्त प्रतीक है, जो दर्शाता है कि हमारे सशस्त्र बल हर महत्वपूर्ण क्षण में निर्णायक कार्रवाई करने के लिए सदैव तैयार हैं। यह भारत की आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर प्रगति का भी प्रमाण है, जो क्षमता को बढ़ाने के साथ-साथ राष्ट्रीय दृढ़ता को भी सुदृढ़ कर रही है।


 


उल्लेखनीय है कि पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त करने के लिए पिछले वर्ष आज के दिन ही ऑपरेशन सिंदूर चलाया था।


 


संजीव, संतोष

वार्ता

More News

मुर्मु, राधाकृष्णन, मोदी सहित कई प्रमुख हस्तियों ने जसपाल राणा के निधन पर जताया शोक

12 Jun 2026 | 8:01 PM

नयी दिल्ली, 12 जून (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी तथा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित अनेक प्रमुख हस्तियों ने भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज और एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता पद्मश्री जसपाल राणा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके निधन को देश और खेल जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।.

see more..

सारथी व्यावसायिक शिक्षा को नए सिरे से परिकल्पित करने, बदलते जरूरतों के अनुरूप बनाने की सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक : जयंत

12 Jun 2026 | 7:48 PM

नयी दिल्ली, 12 जून (वार्ता) केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी ने कहा है कि स्ट्रेटेजिक एडवाइजरी एंड रिफॉर्म्स टास्कफोर्स फॉर होलिस्टिक आईटीआई ट्रांसफॉर्मेशन (सारथी) व्यावसायिक शिक्षा को नए सिरे से परिकल्पित करने और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) पारिस्थितिकी तंत्र को अधिक गतिशील, आकांक्षी तथा बदलते जरूरतों के अनुरूप बनाने की सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है। .

see more..

उच्चतम न्यायालय ने राज्यसभा नामांकन खारिज होने के खिलाफ मीनाक्षी नटराजन की याचिका की खारिज

12 Jun 2026 | 7:38 PM

नयी दिल्ली, 12 जून (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव के लिए कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र खारिज किए जाने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका शुक्रवार को यह कहते हुए खारिज कर दी कि यह विचार करने योग्य नहीं है। न्यायालय ने स्पष्ट किया कि एक बार चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के बाद अदालतें इसमें हस्तक्षेप नहीं कर सकती हैं।.

see more..

बेल्जियम में राजदूत प्रणय वर्मा को लक्ज़मबर्ग के राजदूत की भी जिम्मेदारी दी गयी

12 Jun 2026 | 7:33 PM

नयी दिल्ली 12 जून (वार्ता) बेल्जियम में भारत के राजदूत प्रणय वर्मा को लक्ज़मबर्ग में भी भारत का राजदूत बनाया गया है। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। .

see more..

राष्ट्रीय शिक्षा नीति का एक प्रमुख उद्देश्य देश में नवाचार, ज्ञान सृजन की संस्कृति को बढ़ावा देना: प्रधान

12 Jun 2026 | 7:20 PM

नयी दिल्ली, 12 जून (वार्ता) शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का एक प्रमुख उद्देश्य भारत में नवाचार और ज्ञान सृजन की संस्कृति को बढ़ावा देना है।.

see more..