Tuesday, Jun 16 2026 | Time 17:19 Hrs(IST)
भारत


ऑपरेशन सिंदूरः कांग्रेस ने जवानों की उपलब्धियों को किया नमन, सरकार की नीतियों की आलोचना

नयी दिल्ली, 07 मई (वार्ता) कांग्रेस ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर सशस्त्र बलों की उपलब्धियों को नमन कर उस दौरान सरकार की नीतियों की आलोचना की है।
कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने गुरुवार को यहां एक बयान में कहा, "आज ऑपरेशन सिंदूर के लॉन्च की पहली वर्षगांठ है और यह अवसर सशस्त्र बलों के साहस, पराक्रम और पेशेवर क्षमता को सम्मान देने का है, लेकिन इसके साथ ही कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों को भुलाया नहीं जा सकता और उनको याद रखना भी जरूरी है।"
उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष 10 मई को युद्धविराम की पहली घोषणा अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने की थी और इसका श्रेय राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हस्तक्षेप को दिया गया था। उनका कहना था कि उसके बाद श्री ट्रंप ने विभिन्न मंचों पर सैन्य अभियान रुकवाने का दावा दोहराया, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सार्वजनिक रूप से कभी इस दावे के खंडन नहीं किया।
श्री रमेश ने कहा कि उसके बाद 30 मई को सिंगापुर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने स्वीकार किया था कि शुरुआती चरण में टैक्टिकल गलतियों के कारण भारत को नुकसान उठाना पड़ा, हालांकि बाद में रणनीतिक सुधार कर पाकिस्तान के भीतर सटीक कार्रवाई की गयी। उन्होंने कहा कि 10 जून 2025 को जकार्ता में भारतीय दूतावास के डिफेंस अताशे ने भी यह माना था कि राजनीतिक नेतृत्व द्वारा तय सीमाओं के कारण भारत ने अपने कुछ विमान गंवाए थे।
कांग्रेस नेता ने कहा कि चार जुलाई 2025 को उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल राहुल सिंह ने पाकिस्तान की कार्रवाई में चीन की भूमिका की ओर ध्यान दिलाया था। उनके अनुसार चीन ने पाकिस्तान को उपकरण, गोला-बारूद, सैटेलाइट इमेजरी और रियल टाइम टारगेटिंग सहायता उपलब्ध कराई। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि इसके बावजूद मोदी सरकार चीन के प्रति नरम रुख अपनाए हुए है।
उन्होंने कहा कि भारत के व्यापक कूटनीतिक अभियान के बावजूद पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उस तरह अलग-थलग नहीं पड़ा जैसा 2008 के मुंबई आतंकी हमले के बाद हुआ था। कांग्रेस ने कहा कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर को अमेरिकी नेतृत्व से लगातार समर्थन और महत्व मिल रहा है।
उन्होंने याद दिलाया कि कारगिल युद्ध के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने सामरिक मामलों के विशेषज्ञ के. सुब्रह्मण्यम की अध्यक्षता में कारगिल समीक्षा समिति गठित की थी, जिसने भविष्य के लिए सुझाव देते हुए अपनी रिपोर्ट संसद में पेश की थी। कांग्रेस ने मांग की कि ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े घटनाक्रमों की भी उसी तरह व्यापक समीक्षा कराई जानी चाहिए।
अभिनव, संतोष
वार्ता
More News

नये पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर-पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में 18-22 जून तक बारिश होने का अनुमान

16 Jun 2026 | 4:44 PM

नयी दिल्ली, 16 जून (वार्ता) देश में नये पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 18 से 22 जून के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में गरज के साथ बौछार पड़ने के आसार हैं। इसके साथ ही, देश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती और कुछ राज्यों में लू का प्रकोप बना रहेगा।.

see more..

रेखा गुप्ता ने डीएम कार्यालय में 'सिटिजन लाउंज-कम-न्यू एज लर्निंग सेंटर' का किया उद्घाटन

16 Jun 2026 | 4:37 PM

नयी दिल्ली, 16 जून (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को नयी दिल्ली जिलाधिकारी (डीएम) कार्यालय परिसर में स्थापित 'सिटिजन लाउंज-कम-न्यू एज लर्निंग सेंटर' का उद्घाटन किया। .

see more..

कर प्रशासन को नागरिक-केंद्रित बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है सरकार: रेखा गुप्ता

16 Jun 2026 | 4:26 PM

नयी दिल्ली, 16 जून (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार कर (टैक्स) प्रशासन को अधिक प्रभावी, पारदर्शी, जवाबदेह और नागरिक-केंद्रित बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। .

see more..

भारत-जापान ने पेरिस समझौते के तहत निर्धारित प्रदूषण संरक्षण क्रियान्वयन नियमों को अपनाया

16 Jun 2026 | 4:19 PM

नयी दिल्ली, 16 जून (वार्ता) भारत और जापान ने संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन रूपरेखा सम्मेलन (यूएनएफसीसीसी) के पेरिस समझौते के अनुच्छेद 6.2 के तहत संयुक्त क्रेडिटिंग तंत्र (जेसीएम) के कार्यान्वयन नियमों को अपनाया है, जिससे भारत में कम कार्बन प्रौद्योगिकी आधारित परियोजनाओं में निवेश, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और क्षमता निर्माण को बढ़ावा मिलेगा।.

see more..
जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए फ्रांस के शहर एवियन पहुंचे मोदी

जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए फ्रांस के शहर एवियन पहुंचे मोदी

16 Jun 2026 | 4:16 PM

नयी दिल्ली, 16 जून (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी-7 देशों के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए मंगलवार को स्लोवाकिया से फ्रांस के शहर एवियन पहुंच गये। वह कुछ देर के लिए स्विटजरलैंड भी रूके और राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन के साथ मुलाकात की। मुलाकात के बाद वह एवियन के लिए रवाना हो गये। एवियन पहुंचने के बाद उन्होंने कहा कि वह महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर दुनिया के प्रमुख नेताओं के साथ बातचीत के लिए उत्सुक हैं।

see more..