Friday, Jun 12 2026 | Time 19:49 Hrs(IST)
भारत


अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या की भाजपा ने की निंदा

नयी दिल्ली ,07 मई (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पार्टी के नेता सुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या की घटना की निंदा करते हुए कहा है कि आतंक के खिलाफ आवाज़ उठाना और इसे समाप्त करना अब मजबूरी नहीं, ज़रुरत है।
भाजपा ने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, "खूनी खेल बंद करो! बंगाल में राजनीतिक हत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या लोकतंत्र पर सीधा हमला है।"
भाजपा ने कहा कि इस आतंक के खिलाफ आवाज़ उठाना और इसे समाप्त करना अब मजबूरी नहीं, ज़रुरत है।
गौरतलब है कि श्री अधिकारी के करीबी माने जाने वाले चंद्रनाथ रथ की बुधवार रात मध्यमग्राम के दोहरिया में गोली मारकर हत्या कर दी गयी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, कुछ अज्ञात हमलावर मोटरसाइकिलों पर आए और रथ के वाहन पर गोलीबारी कर दी।
संतोष जितेन्द्र
वार्ता
More News

बेल्जियम में राजदूत प्रणय वर्मा को लक्ज़मबर्ग के राजदूत की भी जिम्मेदारी दी गयी

12 Jun 2026 | 7:33 PM

नयी दिल्ली 12 जून (वार्ता) बेल्जियम में भारत के राजदूत प्रणय वर्मा को लक्ज़मबर्ग में भी भारत का राजदूत बनाया गया है। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। .

see more..

राष्ट्रीय शिक्षा नीति का एक प्रमुख उद्देश्य देश में नवाचार, ज्ञान सृजन की संस्कृति को बढ़ावा देना: प्रधान

12 Jun 2026 | 7:20 PM

नयी दिल्ली, 12 जून (वार्ता) शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का एक प्रमुख उद्देश्य भारत में नवाचार और ज्ञान सृजन की संस्कृति को बढ़ावा देना है।.

see more..

मोदी सरकार के 12 वर्षों में लिखी गयी विकास, विश्वास और जनसेवा के संकल्प की नयी इबारतः रेखा गुप्ता

12 Jun 2026 | 7:16 PM

नयी दिल्ली, 12 जून (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि मोदी सरकार के 12 वर्षों के शासन के दौरान देश में विकास, विश्वास और जनसेवा के संकल्प की नयी इबारत लिखी गयी है और भारत ने खेत खलिहान से लेकर चन्द्रयान तक तथा गांव की चौपाल से लेकर वैश्विक मंचों तक अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की है। .

see more..

स्वदेशी अवाक्स प्रणाली 'नेत्र' को वायु सेना के बेड़े में शामिल होने की मंजूरी मिलेगी 25 जून को

12 Jun 2026 | 7:12 PM

नयी दिल्ली, 12 जून (वार्ता) रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा भारत स्वदेशी रक्षा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में 25 जून को एक अहम उपलब्धि हासिल करने जा रहा है।.

see more..

मोदी सरकार के 12 वर्षों में लिखी गयी विकास, विश्वास और जनसेवा के संकल्प नयी इबारतः रेखा गुप्ता

12 Jun 2026 | 7:08 PM

नयी दिल्ली, 12 जून (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि मोदी सरकार के 12 वषों के शासन के दौरान देश में विकास, विश्वास और जनसेवा के संकल्प की नयी इबारत लिखी गयी है और भारत ने खेत खलिहान से लेकर चन्द्रयान तक तथा गांव की चौपाल से लेकर वैश्विक मंचों तक अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की है। .

see more..