Monday, Jun 15 2026 | Time 07:34 Hrs(IST)
भारत


ऑपरेशन सिंदूर ने त्वरित, सटीक- निर्णायक कार्रवाई से भारत की सुरक्षा नीति में नया अध्याय जोड़ाः सीतारमण

नयी दिल्ली 07 मई (वार्ता) केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामलों के मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने त्वरित, सटीक और निर्णायक कार्रवाई के साथ भारत की सुरक्षा नीति में एक नया अध्याय जोड़ा है।पहले रक्षा मंत्री का कार्यभार संभाल चुकी श्रीमती सीतारमण ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा," ऑपरेशन सिंदूर ने हमारे सशस्त्र बलों के साहस, राजनीतिक संकल्प की दृढ़ता और आतंकवाद के प्रति शून्य सहिष्णुता की राष्ट्रव्यापी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया।"
गौरतलब है कि पिछले वर्ष अप्रैल में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले में 26 निर्दोष हिंदुओं की हत्या के बाद भारत ने आज ही के दिन पाकिस्तान में आतंकवाद दी ठिकानों पर नपा-तुला हमला किया था। उसके बाद पाकिस्तान की सेनाओं के अंधाधुंध हमले के खिलाफ भारतीय वायु सेवा ने कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान की वायु रक्षा प्रणाली को पंगु बना दिया था और उसके कई सैनिक ठिकानों को बर्बाद कर दिया था और 10 में को पाकिस्तान की ओर से युद्ध विराम के अनुरोध पर कार्रवाई रोक दी थी लेकिन सरकार ने कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर खत्म नहीं किया गया है।
श्रीमती सीतारमण ने कहा कि यह दिन हमारे राष्ट्र की रक्षा करने वाले वीरों ( भारतीय सेना के साहस, शौर्य और युद्ध कौशल) को श्रद्धांजलि है और यह स्मरण दिलाता है कि भारत अपनी शांति और संप्रभुता को खतरे में डालने वालों के खिलाफ हमेशा दृढ़ खड़ा रहेगा।
मनोहर, संतोष
वार्ता
More News
ममता के नेतृत्व से नाराज तृणमूल कांग्रेस के 20 लोक सभा सदस्य पार्टी से अलग हुए, लोकसभा अध्यक्ष से अगल बैठने की जगह मांगी

ममता के नेतृत्व से नाराज तृणमूल कांग्रेस के 20 लोक सभा सदस्य पार्टी से अलग हुए, लोकसभा अध्यक्ष से अगल बैठने की जगह मांगी

14 Jun 2026 | 10:38 PM

नयी दिल्ली , 14 जून (वार्ता) तृणमूल कांग्रेस में तेजी बदलते घटनाक्रमों के बीच ममता बनर्जी के नेतृत्व से नाराज उनकी पार्टी के कुछ लोकसभा सदस्यों ने रविवार को एक समूह के रूप में राजधानी में लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की और उनसे सदन में 'नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी' के सदस्य के रूप में लग बैठने की अनुमति दिये जाने का अनुरोध पत्र दिया। श्री बिड़ला से मुलाकात के बाद इस गुट की ओर से स्पष्ट संदेश दिया गया कि वे सदन में अलग बैठेंगे और भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के साथ सहयोग करेंगे।

see more..
मोदी और मैक्रों ने द्विपक्षीय वार्ता में रक्षा सहयोग को अधिक सशक्त बनाने पर सहमति व्यक्त की

मोदी और मैक्रों ने द्विपक्षीय वार्ता में रक्षा सहयोग को अधिक सशक्त बनाने पर सहमति व्यक्त की

14 Jun 2026 | 10:32 PM

नयी दिल्ली 14 जून (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को फ्रांस के शहर नीस स्थित विला केरीलोस में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय वार्ता की और रक्षा प्लेटफार्म तथा उन्नत प्रौद्योगिकियों के सह सह-डिज़ाइन, सह-विकास और सह-उत्पादन पर पर जोर देते हुए रक्षा सहयोग को अधिक सशक्त बनाने पर सहमति व्यक्त की। दोनों देश अगले पांच वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने के लिए एक उच्च स्तरीय तंत्र स्थापित करने पर भी राजी हुए। उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों में नवाचार और प्रौद्योगिकी साझेदारी को दीर्घकालिक दिशा प्रदान करने के लिए "नवाचार रोड़मैप 2030" को अपनाया।

see more..

प्रोजेक्ट जीआईबी के तहत बंदी पक्षियों की संख्या 94 पहुंची : यादव

14 Jun 2026 | 10:16 PM

नयी दिल्ली, 14 जून (वार्ता) पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा है कि प्रोजेक्ट ग्रेट इंडियन बस्टर्ड (जीआईबी) के तहत पिछले कुछ दिनों में तीन नए चूजों को संरक्षण प्रजनन कार्यक्रम में शामिल किए जाने के साथ ही बंदी पक्षियों की संख्या बढ़कर 94 हो गई है।.

see more..

मोदी शासन के 12 साल में राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क 61 प्रतिशत बढ़ने क दावा

14 Jun 2026 | 9:56 PM

नयी दिल्ली, 14 जून (वार्ता) सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में आधारभूत ढांचे का तेजी से विकास हुआ है और इसी का परिणाम है कि पिछले 12 वर्षों में राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क में 61 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है।.

see more..

भारत-फ्रांस ने नवाचार और अंतरिक्ष सहयोग को नई दिशा दी, 13 समझौते तथा घोषणाएं की

14 Jun 2026 | 9:55 PM

नयी दिल्ली 14 जून (वार्ता) भारत और फ्रांस ने द्विपक्षीय साझेदारी को नई गति देते हुए प्रौद्योगिकी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, व्यापार, रक्षा, कौशल विकास और अंतरिक्ष सहयोग से जुड़े क्षेत्रों में 13 महत्वपूर्ण समझौतों, घोषणाओं और पहलों को रविवार को अंतिम रूप दिया। .

see more..