Friday, Jun 12 2026 | Time 20:40 Hrs(IST)
भारत


साठ हजार टन से अधिक एलपीजी लेकर भारत आ रहे दो टैंकरों ने होर्मुज को सुरक्षित पार किया : सरकार

नयी दिल्ली 14 मई (वार्ता) पश्चिम एशिया संकट के कारण देश में ऊर्जा आपूर्ति प्रभावति होने के बीच 60 हजार टन से अधिक एलपीजी लेकर भारत आ रहे दो टैंकरों ने होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित पार कर लिया है और इनके अगले कुछ दिनों में भारत पहुंचने की संभावना है।
बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव मुकेश मंगल ने गुरुवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में पश्चिम एशिया संकट के बारे जानकारी देते हुए कहा कि भारत के लिए एलपीजी लेकर आ रहे दो बड़े जहाजों एसवाईएमआई और एनवी सनशाइन ने सुरक्षित रूप से हार्मुज की खाड़ी को पार कर लिया है।
उन्होंने कहा कि एसवाईएमआई मार्शल आइलैंड के ध्वज वाला एलपीजी कैरियर, 19,965 टन एलपीजी लेकर आ रहा है। कुल 21 विदेशी नाविकों के साथ इसने बुधवार को फ़ हार्मुज को सुरक्षित पार लिया और इसके 16 मई को कांडला पहुंचने की संभावना है। दूसरा टैंकर एनवी सनशाइन वियतनाम का है और यह 46,427 टन एलपीजी लेकर आ रहा है । इस पर 24 विदेशी नाविक हैं। इसने आज ही हार्मुज की खाड़ी पार की है और इसके 18 मई को न्यू मंगलोर पहुँचने की संभावना है।
उन्होंने कहा कि एमएसवी हाजी अली जो एक भारतीय ध्वज वाली यांत्रिक नौका है उसमें सोमालिया से शारजाह जाते हुए बुधवार को ओमान के जल क्षेत्र में आग लग गयी जिससे यह डूब गयी। इस पर सवार सभी 14 नाविकों को ओमानी कोस्ट गार्ड ने सुरक्षित बचाया और वे अब डिब्बा पोर्ट, ओमान में सुरक्षित हैं। स्थानीय अधिकारियों के साथ सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। सरकार ओमान के अधिकारियों, भारतीय मिशन और संबंधित समुद्री एजेंसियों के साथ इस मामले में निकट समन्वय बनाए हुए है।
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि पश्चिम एशिया संकट शुरू हुए लगभग 75 दिन हो चुके हैं, और इसके कारण भारत में कच्चे तेल, एलपीजी और एलएनजी के आयात पर असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने कई प्रभावी कदम उठाए हैं, जिसके चलते देश में पेट्रोल, डीज़ल, एलपीजी और प्राकृतिक गैस के पर्याप्त भंडार मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि देश की रिफाइनरी अपनी अधिकतम क्षमता पर काम कर रही हैं, और एलपीजी उत्पादन में भी वृद्धि हुई है।
उन्होंने कहा कि पिछले तीन दिन में लगभग 1.39 करोड़ एलपीजी सिलेंडर वितरित किए गए। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने 5 किलो एफटीएल सिलेंडरों के लिए 11,870 से अधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए। इन शिविरों में अब तक 2.10 लाख से अधिक 5 किलो एफटीएल सिलेंडर बेचे जा चुके हैं। ये शिविर 3 अप्रैल से आयोजित किए जा रहे हैं।
पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) कनेक्शनों के क्षेत्र में भी प्रगति हो रही है और मार्च से अब तक लगभग 7.03 लाख पीएनजी कनेक्शन गैसिफ़ाई किए गए हैं और अतिरिक्त 2.72 लाख कनेक्शनों के लिए आधारभूत संरचना बनाई जा चुकी है। नए कनेक्शन के लिए लगभग 7.49 लाख ग्राहकों ने पंजीकरण कराया है।
संजीव अशोक
वार्ता
More News

सामाजिक रक्षा से जुड़े मुद्दों पर क्षमता निर्माण के लिए एनआईएसडी और उत्तराखंड प्रशासन अकादमी के बीच समझौता

12 Jun 2026 | 8:01 PM

नयी दिल्ली, 12 जून (वार्ता) सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय सामाजिक रक्षा संस्थान (एनआईएसडी) और डॉ. आर.एस. टोलिया उत्तराखंड प्रशासन अकादमी (डीआरएसटीयूएओए), नैनीताल के बीच शुक्रवार को उत्तराखंड में सामाजिक रक्षा से जुड़े मुद्दों पर क्षमता निर्माण के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये गये।.

see more..

मुर्मु, राधाकृष्णन, मोदी सहित कई प्रमुख हस्तियों ने जसपाल राणा के निधन पर जताया शोक

12 Jun 2026 | 8:01 PM

नयी दिल्ली, 12 जून (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी तथा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित अनेक प्रमुख हस्तियों ने भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज और एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता पद्मश्री जसपाल राणा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके निधन को देश और खेल जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।.

see more..

सारथी व्यावसायिक शिक्षा को नए सिरे से परिकल्पित करने, बदलते जरूरतों के अनुरूप बनाने की सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक : जयंत

12 Jun 2026 | 7:48 PM

नयी दिल्ली, 12 जून (वार्ता) केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी ने कहा है कि स्ट्रेटेजिक एडवाइजरी एंड रिफॉर्म्स टास्कफोर्स फॉर होलिस्टिक आईटीआई ट्रांसफॉर्मेशन (सारथी) व्यावसायिक शिक्षा को नए सिरे से परिकल्पित करने और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) पारिस्थितिकी तंत्र को अधिक गतिशील, आकांक्षी तथा बदलते जरूरतों के अनुरूप बनाने की सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है। .

see more..

उच्चतम न्यायालय ने राज्यसभा नामांकन खारिज होने के खिलाफ मीनाक्षी नटराजन की याचिका की खारिज

12 Jun 2026 | 7:38 PM

नयी दिल्ली, 12 जून (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव के लिए कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र खारिज किए जाने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका शुक्रवार को यह कहते हुए खारिज कर दी कि यह विचार करने योग्य नहीं है। न्यायालय ने स्पष्ट किया कि एक बार चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के बाद अदालतें इसमें हस्तक्षेप नहीं कर सकती हैं।.

see more..

बेल्जियम में राजदूत प्रणय वर्मा को लक्ज़मबर्ग के राजदूत की भी जिम्मेदारी दी गयी

12 Jun 2026 | 7:33 PM

नयी दिल्ली 12 जून (वार्ता) बेल्जियम में भारत के राजदूत प्रणय वर्मा को लक्ज़मबर्ग में भी भारत का राजदूत बनाया गया है। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। .

see more..