Sunday, Jul 12 2026 | Time 17:10 Hrs(IST)
भारत


कांग्रेस की सीबीएसई ओएसएम टेंडर मामले में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुये धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा

नयी दिल्ली, 05 जून (वार्ता) कांग्रेस ने सीबीएसई की ऑन-स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) प्रणाली के टेंडर में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा देने की मांग की करते हुए कहा है कि उनके पद पर बने रहते इस मामले की निष्पक्ष जांच संभव नहीं है।
कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि सीबीएसई की गवर्निंग बॉडी ने दिसंबर 2024 की बैठक में ओएसएम प्रणाली को लागू करने के वित्तीय प्रभावों पर चिंता जताते हुए माना था कि इसकी लागत मौजूदा व्यवस्था की तुलना में काफी अधिक होगी। इसके बावजूद ओएसएम प्रणाली को बढ़ी हुई दरों पर लागू किया गया।
श्री रमेश ने एक अंग्रेजी दैनिक में इस बारे में छपी रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया कि ओएसएम प्रणाली के टेंडर का अनुमानित मूल्य पहले दो निविदाओं में 28 करोड़ रुपये था, लेकिन अंतिम कार्यादेश में इसे बढ़ाकर 38.46 करोड़ रुपये कर दिया गया। उन्होंने आरोप है कि वास्तव में स्कैन की गई उत्तर पुस्तिकाओं और वास्तविक दरों के आधार पर कार्य का मूल्य लगभग 25.39 करोड़ रुपये बैठता है।
कांग्रेस नेता ने कहा कि शिक्षा संबंधी संसदीय स्थायी समिति के समक्ष व्हिसलब्लोअर सार्थक सिद्धांत की प्रस्तुति के बाद उठाए गए सवालों का सीबीएसई ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया है। पार्टी का आरोप है कि गवर्निंग बॉडी की आपत्तियों के बावजूद महंगी प्रणाली को अपनाने के कारणों की जवाबदेही तय की जानी चाहिए।
श्री रमेश ने कहा कि श्री प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए ताकि मामले की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच हो सके। कांग्रेस का आरोप है कि ऐसा नहीं होने पर सरकार द्वारा गठित एक सदस्यीय जांच समिति केवल औपचारिकता बनकर रह जाएगी।
अभिनव, मधुकांत
वार्ता
More News

विदेश मंत्रालय ने की जीएफएस गैलेक्सी जहाज पर हुए हमले की निंदा, भारतीय चालक दल का एक सदस्य अभी भी लापता

12 Jul 2026 | 4:30 PM

नयी दिल्ली, 12 जुलाई (वार्ता) भारत ने ओमान तट के निकट वाणिज्यिक पोत जीएफएस गैलेक्सी पर हुए हमले की रविवार को कड़ी निंदा की। विदेश मंत्रालय ने बताया कि पोत पर सवार 11 भारतीय नागरिकों में से 10 को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि एक भारतीय चालक दल का सदस्य अब भी लापता है।.

see more..

जल संसाधन विभागों के सचिवों का सम्मेलन सोमवार को

12 Jul 2026 | 3:18 PM

नयी दिल्ली, 12 जुलाई (वार्ता) जल शक्ति मंत्रालय सोमवार को यहां राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के जल संसाधन विभागों के वरिष्ठतम सचिवों का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करेगा। .

see more..

आप की ओर से सुंदरकांड पाठ का आयोजन एक राजनीतिक छल: मल्होत्रा

12 Jul 2026 | 2:49 PM

नयी दिल्ली 12 जुलाई (वार्ता) दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने रामायण के सुंदरकांड के पाठ का आयोजन करने को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए इसे एक राजनीतिक चाल करार दिया है। .

see more..

चढ़ावा चोरी विश्वासघात पर भाजपा-आरएसएस को माफ नहीं करेगा देश : कांग्रेस

12 Jul 2026 | 2:02 PM

नयी दिल्ली, 12 जुलाई (वार्ता) कांग्रेस ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में भारतीय जनता पार्टी-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (भाजपा- आरएसएस) पर हमला करते हुए कहा है कि आस्था से हुए विश्वासघात को देश माफ नहीं करेगा।.

see more..
हिंद-प्रशांत और हिंद महासागर में स्थिरता की नई धुरी बना भारत: भाजपा

हिंद-प्रशांत और हिंद महासागर में स्थिरता की नई धुरी बना भारत: भाजपा

12 Jul 2026 | 1:40 PM

नयी दिल्ली 12 जुलाई (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कहा है कि भारत हिंद-प्रशांत और हिंद महासागर में स्थिरता लाने वाली ताकत के तौर पर उभरा है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसे आगे बढ़ा रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने रविवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी के विदेश दौरे के बारे में जानकारी दी। उन्होंने श्री मोदी के दौरे को '10 कदम, 10 का दम' नाम दिया और कहा कि प्रधानमंत्री तीन देशों इंडोनेशिया, आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की यात्रा पर गये थे। इससे पहले वह सेशेल्स भी गये थे और बीच में जापान की राष्ट्राध्यक्ष भारतवर्ष आई थीं।

see more..