Sunday, Jul 12 2026 | Time 18:20 Hrs(IST)
भारत


अमेरिका ने इस वर्ष 1076 भारतीय नागरिकों को निर्वासित किया

नयी दिल्ली 05 जून (वार्ता) अमेरिका में वीजा नियमों में बदलाव और पिछले कुछ समय से अवैध प्रवासियों के प्रति अमेरिका की नीति में सख्ती के बाद से भारतीय नागरिकों को वहां से निरंतर निर्वासित किया जा रहा है और इस वर्ष अब तक 1076 भारतीय नागरिकों को भारत वापस भेजा जा चुका है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को यहां मीडिया ब्रीफिंग में एक सवाल के जवाब में कहा कि इस वर्ष अब तक अमेरिका से 1076 भारतीय नागरिक वापस भेजे जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष अमेरिका ने 3567 भारतीय नागरिकों को वापस भेजा था।
प्रवक्ता ने कहा कि दोनों देशों के बीच प्रवासियों और लोगों के आवागमन को लेकर बातचीत चल रही है। इसमें इस बात पर ज़ोर दिया जा रहा है कि अवैध प्रवास पर कैसे रोक लगाई जाए जिससे कि कानूनी रूप से रहने वाले प्रवासियों पर अनुचित प्रभाव न पड़े।
हालांकि प्रवक्ता ने बोस्टन में रहने वाले तथा सोशल मीडिया पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' बनाने की घोषणा करने वाले भारतीय नागरिक अभिजीत दीपके के वीजा और उन्हें वहां से वापस भेजे जाने के बारे में पूछे गये सवाल को टालते हुए कहा कि उनके पास इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।
संजीव, मधुकांत
वार्ता
More News

अमित शाह ने पौधारोपण अभियान शुरू किया, 101 ऑक्सीजन पार्कों का किया उद्घाटन

12 Jul 2026 | 5:35 PM

नयी दिल्ली, 12 जुलाई (वार्ता) केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविवार को अहमदाबाद नगर निगम के 50 लाख पेड़ लगाने का अभियान के तहत बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की और गुजरात के अहमदाबाद में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।.

see more..

भारत ने ओमान में वाणिज्यिक पोत पर हमले की निंदा की, तनाव कम करने तथा बातचीत से समाधान निकालने की अपील की

12 Jul 2026 | 5:00 PM

नयी दिल्ली, 12 जुलाई (वार्ता) भारत ने भारतीय नागरिकों की तैनाती वाले वाणिज्यिक पोत जीएफएस गैलेक्सी पर ओमान के तट के निकट हमले की कड़ी निंदा करते हुए तनाव को तत्काल काम करने तथा कूटनीति और संवाद के माध्यम से समाधान निकालने की अपील की है। .

see more..

विदेश मंत्रालय ने की जीएफएस गैलेक्सी जहाज पर हुए हमले की निंदा, भारतीय चालक दल का एक सदस्य अभी भी लापता

12 Jul 2026 | 4:30 PM

नयी दिल्ली, 12 जुलाई (वार्ता) भारत ने ओमान तट के निकट वाणिज्यिक पोत जीएफएस गैलेक्सी पर हुए हमले की रविवार को कड़ी निंदा की। विदेश मंत्रालय ने बताया कि पोत पर सवार 11 भारतीय नागरिकों में से 10 को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि एक भारतीय चालक दल का सदस्य अब भी लापता है।.

see more..

जल संसाधन विभागों के सचिवों का सम्मेलन सोमवार को

12 Jul 2026 | 3:18 PM

नयी दिल्ली, 12 जुलाई (वार्ता) जल शक्ति मंत्रालय सोमवार को यहां राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के जल संसाधन विभागों के वरिष्ठतम सचिवों का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करेगा। .

see more..