Sunday, Jul 12 2026 | Time 17:24 Hrs(IST)
भारत


दिल्ली भाजपा ने किया 'एक पेड़ मां के नाम' कार्यक्रम का आयोजन, नवीन, मल्होत्रा सहित विभिन्न नेताओं ने लगाये पौधे

नयी दिल्ली 05 जून (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय राजधानी के 256 मंडलों में 'एक पेड़ मां के नाम' कार्यक्रम का आयोजन किया।
इस मौके पर पार्टी के अध्यक्ष नितिन नवीन, केन्द्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता तथा दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा सहित विभिन्न नेताओं ने वृक्षारोपण किया।
दिल्ली नगर पालिका द्वारा आज यहां के चाणक्यपुरी स्थित नेहरु पार्क में श्री नवीन ने वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर श्री मल्होत्रा, सांसद बाँसुरी स्वराज, दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद ( एनडीएमसी) के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल और भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी सहित कई अन्य नेता उपस्थित रहे।वहीं, श्री यादव, श्रीमती गुप्ता और दक्षिण दिल्ली से सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने मैदानगढ़ी में वृक्षारोपण किया।
इसी तरह से दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने मयूर विहार फेस -1 के एक पार्क में "आम" के पेड़ लगाये, जबकि पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं सांसद योगेन्द्र चांदोलिया ने रोहिणी सेक्टर 14 के डिस्ट्रिक्ट पार्क में "अमलटास" का वृक्ष लगाया। चांदनी चौक से सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने प्रदेश भाजपा के सह कार्यालय मंत्री अमित गुप्ता के साथ शास्त्री पार्क, आसफ अली रोड़ पर "आम" के पेड़ लगाये।
दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं दिल्ली जलबोर्ड के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने मालवीय नगर के पं. मदन मोहन मालवीय पार्क सहित पांच स्थानों पर "अशोक तथा नीम" के पेड़ पौधे लगाए। दिल्ली भाजपा के महामंत्री विष्णु मित्तल ने लाल किला पुलिस चौकी के पास स्थानीय निगम पार्षद सुमन कुमार गुप्ता के साथ "पीपल" के वृक्ष लगाए।
इस मौके पर श्री मल्होत्रा ने कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस केवल एक औपचारिक अवसर नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारियों को याद करने का दिन है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार मां अपने बच्चों का पालन-पोषण कर उन्हें जीवन देती है, उसी प्रकार प्रकृति भी मानव जीवन का आधार है। "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान मातृत्व के सम्मान और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को एक साथ जोड़ने वाला एक प्रेरणादायी अभियान है।
उन्होंने कहा कि कहा कि श्री मोदी के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने के अनेक प्रयास किए गए हैं। "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान ने देशभर में लोगों को भावनात्मक रूप से जोड़कर पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन का स्वरूप दिया है। उन्होंने कहा कि लाखों लोग अपनी माताओं के सम्मान में पौधे लगाकर उन्हें प्रकृति से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं, जो भारतीय संस्कृति में प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान की भावना को दर्शाता है।
उन्होंने दिल्लीवासियों, विशेषकर युवाओं, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों और आवासीय कल्याण संघों से अपील की कि वे विश्व पर्यावरण दिवस को केवल एक दिन का कार्यक्रम न मानें, बल्कि वर्षभर पर्यावरण संरक्षण से जुड़े प्रयासों में भागीदारी करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति यदि अपनी मां के नाम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प ले, तो आने वाले वर्षों में देशभर में करोड़ों नए वृक्ष खड़े होंगे और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ा सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा।
संतोष अशोक
वार्ता
More News

विदेश मंत्रालय ने की जीएफएस गैलेक्सी जहाज पर हुए हमले की निंदा, भारतीय चालक दल का एक सदस्य अभी भी लापता

12 Jul 2026 | 4:30 PM

नयी दिल्ली, 12 जुलाई (वार्ता) भारत ने ओमान तट के निकट वाणिज्यिक पोत जीएफएस गैलेक्सी पर हुए हमले की रविवार को कड़ी निंदा की। विदेश मंत्रालय ने बताया कि पोत पर सवार 11 भारतीय नागरिकों में से 10 को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि एक भारतीय चालक दल का सदस्य अब भी लापता है।.

see more..

जल संसाधन विभागों के सचिवों का सम्मेलन सोमवार को

12 Jul 2026 | 3:18 PM

नयी दिल्ली, 12 जुलाई (वार्ता) जल शक्ति मंत्रालय सोमवार को यहां राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के जल संसाधन विभागों के वरिष्ठतम सचिवों का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करेगा। .

see more..

आप की ओर से सुंदरकांड पाठ का आयोजन एक राजनीतिक छल: मल्होत्रा

12 Jul 2026 | 2:49 PM

नयी दिल्ली 12 जुलाई (वार्ता) दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने रामायण के सुंदरकांड के पाठ का आयोजन करने को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए इसे एक राजनीतिक चाल करार दिया है। .

see more..

चढ़ावा चोरी विश्वासघात पर भाजपा-आरएसएस को माफ नहीं करेगा देश : कांग्रेस

12 Jul 2026 | 2:02 PM

नयी दिल्ली, 12 जुलाई (वार्ता) कांग्रेस ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में भारतीय जनता पार्टी-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (भाजपा- आरएसएस) पर हमला करते हुए कहा है कि आस्था से हुए विश्वासघात को देश माफ नहीं करेगा।.

see more..
हिंद-प्रशांत और हिंद महासागर में स्थिरता की नई धुरी बना भारत: भाजपा

हिंद-प्रशांत और हिंद महासागर में स्थिरता की नई धुरी बना भारत: भाजपा

12 Jul 2026 | 1:40 PM

नयी दिल्ली 12 जुलाई (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कहा है कि भारत हिंद-प्रशांत और हिंद महासागर में स्थिरता लाने वाली ताकत के तौर पर उभरा है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसे आगे बढ़ा रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने रविवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी के विदेश दौरे के बारे में जानकारी दी। उन्होंने श्री मोदी के दौरे को '10 कदम, 10 का दम' नाम दिया और कहा कि प्रधानमंत्री तीन देशों इंडोनेशिया, आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की यात्रा पर गये थे। इससे पहले वह सेशेल्स भी गये थे और बीच में जापान की राष्ट्राध्यक्ष भारतवर्ष आई थीं।

see more..