Friday, Jul 17 2026 | Time 07:42 Hrs(IST)
भारत


ईएसआईसी ने एमबीबीएस, बीडीएस और बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन मांगे

नयी दिल्ली, 05 जून (वार्ता) श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अधीन कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीमित व्यक्तियों (आईपी) के आश्रितों के कोटे के तहत एमबीबीएस, बीडीएस और बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि ईएसआईसी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीमित व्यक्तियों (आईपी) के आश्रितों के कोटे के तहत एमबीबीएस, बीडीएस और बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह सुविधा कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) योजना के अंतर्गत आने वाले श्रमिकों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा एवं नर्सिंग शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दी जा रही है।
ईएसआईसी के अनुसार इस सत्र के लिए देशभर के 22 चिकित्सा, दंत चिकित्सा और नर्सिंग संस्थानों में कुल 783 सीटें अस्थायी रूप से आरक्षित की गई हैं। इनमें 695 एमबीबीएस, 28 बीडीएस और 60 बीएससी नर्सिंग सीटें शामिल हैं। इन सीटों में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेजों के साथ-साथ कुछ राज्य सरकारों के मेडिकल कॉलेज भी शामिल हैं। प्रवेश प्रक्रिया स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) द्वारा संचालित केंद्रीकृत काउंसलिंग के माध्यम से पूरी की जाएगी।
उन्होंने बताया कि यह योजना श्रमिक परिवारों की शैक्षिक आकांक्षाओं को पूरा करने की दिशा में उसकी प्रमुख कल्याणकारी पहल है। इसके तहत चयनित छात्रों को अत्यंत रियायती शुल्क पर चिकित्सा एवं नर्सिंग शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलता है। एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों के लिए वार्षिक शुल्क केवल 24 हजार रुपये तथा बीएससी नर्सिंग के लिए 10 हजार रुपये निर्धारित किया गया है। इसके अलावा किसी भी प्रकार का कैपिटेशन शुल्क या दान नहीं लिया जाएगा।
पात्रता के अनुसार अभिभावक का ईएसआई अधिनियम के तहत पंजीकृत बीमित व्यक्ति होना तथा 30 सितंबर 2025 तक ईएसआई योजना में सक्रिय अंशदाता होना आवश्यक है। आवेदक को नीट (यूजी)-2026 परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी और संबंधित नियामक संस्थाओं द्वारा निर्धारित सभी पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा। पुरुष अभ्यर्थियों की आयु 8 मार्च 2026 को 21 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए, जबकि बीमित व्यक्तियों की अविवाहित महिला आश्रितों पर आयु सीमा लागू नहीं होगी।
पात्र उम्मीदवारों को ईएसआईसी द्वारा जारी वैध आईपी वार्ड प्रमाणपत्र प्राप्त करना अनिवार्य है, जो प्रवेश प्रक्रिया में भाग लेने के लिए आवश्यक है। प्रमाणपत्र प्राप्त करने की पूरी आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है और इसे ईएसआईसी पोर्टल के माध्यम से पूरा किया जा सकता है। आवेदकों को निर्धारित विवरण जमा करने और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे, जिनमें फोटो, आयु प्रमाण पत्र, नीट (यूजी) 2026 प्रवेश पत्र और अन्य प्रासंगिक प्रमाणपत्र (जहां लागू हो) शामिल हैं।
आजाद अशोक
वार्ता
More News

बिहार पवेलियन में तीसरे दिन भी उमड़ी आगंतुकों की भीड़

16 Jul 2026 | 11:15 PM

नयी दिल्ली16 जुलाई (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी के भारत मंडपम दिल्ली में आयोजित भारत टेक्स 2026 के तीसरे दिन गुरुवार को बिहार पवेलियम में आगंतुकों की काफी भीड़ देखने को मिली। .

see more..

नीट(यूजी) 2026 का परिणाम घोषित, 11.21 लाख अभ्यर्थी हुए सफल

16 Jul 2026 | 11:04 PM

नयी दिल्ली, 16 जुलाई (वार्ता) राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने गुरुवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट- यूजी) 2026 का परिणाम घोषित कर दिया। सफल अभ्यर्थियों में 58 प्रतिशत से अधिक छात्राएं हैं।.

see more..

नीट(यूजी) 2026 का परिणाम घोषित, 11.21 लाख अभ्यर्थी हुए सफल

16 Jul 2026 | 10:45 PM

नीट(यूजी) 2026 का परिणाम घोषित, 11.21 लाख अभ्यर्थी हुए सफल
आजाद, संतोष
वार्ता.

see more..

क्या इंडिया गठबंधन का अभी भी है कोई अस्तित्वः भाजपा

16 Jul 2026 | 10:20 PM

नयी दिल्ली, 16 जुलाई (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की विदेश यात्राओं और इंडिया गठबंधन की एकता पर सवाल उठाया है और पूछा है कि क्या इंडिया गठबंधन का अभी भी कोई अस्तित्व है। .

see more..

महाराष्ट्र में तडाली-घुगुस रेलखंड का होगा दोहरीकरण, रेलवे ने प्रदान की 228 करोड़ रुपये की परियोजना

16 Jul 2026 | 10:05 PM

नयी दिल्ली, 16 जुलाई (वार्ता) महाराष्ट्र में तडाली-घुगुस रेलखंड के 14 किलोमीटर मार्ग का दोहरीकरण किया जाएगा। रेलव ने इसके लिए 228 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी प्रदान की है। .

see more..