Friday, Jul 17 2026 | Time 07:20 Hrs(IST)
भारत


भारत ने "गिलगित-बाल्टिस्तान विधानसभा" के लिए "आम चुनाव" कराने पर कड़ा विरोध जताया

नयी दिल्ली 05 जून (वार्ता) भारत ने पाकिस्तान के अनधिकृत कब्जे वाले भारतीय क्षेत्रों में तथाकथित "गिलगित-बाल्टिस्तान विधानसभा" के लिए "आम चुनाव" कराने की पाकिस्तान की योजना का कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए कहा है कि "गिलगित-बाल्टिस्तान" भारत का अभिन्न अंग है और पाकिस्तान को इसे खाली करना होगा।
विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को एक वक्तव्य जारी कर कहा कि 1947 में जम्मू-कश्मीर के भारत में पूर्ण, कानूनी और अपरिवर्तनीय विलय के परिणामस्वरूप "गिलगित-बाल्टिस्तान" सहित जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख के पूरे केंद्र शासित प्रदेश भारत के अभिन्न और अविभाज्य अंग हैं।
भारत ने जोर देकर कहा है कि पाकिस्तान के ऐसे प्रयास मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघन, राजनीतिक दमन, आर्थिक शोषण और पाकिस्तान द्वारा अवैध रूप से कब्जा किए गए क्षेत्रों में स्वतंत्रता से इनकार करने के अंतर्निहित मुद्दों को छुपा नहीं सकते हैं।
वक्तव्य में कहा गया है कि पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले क्षेत्रों में भौतिक परिवर्तन लाने के पाकिस्तान के किसी भी प्रयास को भारत स्पष्ट रूप से खारिज करता है और ऐसी कार्रवाई इस तथ्य को छिपा नहीं सकती है कि पाकिस्तान ने अवैध रूप से भारतीय क्षेत्रों पर कब्जा किया हुआ है जिसे उसे खाली करना होगा।
रिपोर्टों के अनुसार पाकिस्तान ने आगामी रविवार को गिलगित बाल्टिस्तान में 'विधानसभा चुनाव' कराने की घोषणा की है।
संजीव उप्रेती
वार्ता
More News

बिहार पवेलियन में तीसरे दिन भी उमड़ी आगंतुकों की भीड़

16 Jul 2026 | 11:15 PM

नयी दिल्ली16 जुलाई (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी के भारत मंडपम दिल्ली में आयोजित भारत टेक्स 2026 के तीसरे दिन गुरुवार को बिहार पवेलियम में आगंतुकों की काफी भीड़ देखने को मिली। .

see more..

नीट(यूजी) 2026 का परिणाम घोषित, 11.21 लाख अभ्यर्थी हुए सफल

16 Jul 2026 | 11:04 PM

नयी दिल्ली, 16 जुलाई (वार्ता) राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने गुरुवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट- यूजी) 2026 का परिणाम घोषित कर दिया। सफल अभ्यर्थियों में 58 प्रतिशत से अधिक छात्राएं हैं।.

see more..

नीट(यूजी) 2026 का परिणाम घोषित, 11.21 लाख अभ्यर्थी हुए सफल

16 Jul 2026 | 10:45 PM

नीट(यूजी) 2026 का परिणाम घोषित, 11.21 लाख अभ्यर्थी हुए सफल
आजाद, संतोष
वार्ता.

see more..

क्या इंडिया गठबंधन का अभी भी है कोई अस्तित्वः भाजपा

16 Jul 2026 | 10:20 PM

नयी दिल्ली, 16 जुलाई (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की विदेश यात्राओं और इंडिया गठबंधन की एकता पर सवाल उठाया है और पूछा है कि क्या इंडिया गठबंधन का अभी भी कोई अस्तित्व है। .

see more..

महाराष्ट्र में तडाली-घुगुस रेलखंड का होगा दोहरीकरण, रेलवे ने प्रदान की 228 करोड़ रुपये की परियोजना

16 Jul 2026 | 10:05 PM

नयी दिल्ली, 16 जुलाई (वार्ता) महाराष्ट्र में तडाली-घुगुस रेलखंड के 14 किलोमीटर मार्ग का दोहरीकरण किया जाएगा। रेलव ने इसके लिए 228 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी प्रदान की है। .

see more..