Sunday, Jul 12 2026 | Time 17:23 Hrs(IST)
भारत


देशभर में स्टेशनों का होगा अग्नि सुरक्षा ऑडिटः रेलवे

नयी दिल्ली 10 जून (वार्ता) स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर रेलवे ने देशभर में अग्नि सुरक्षा ऑडिट कराने का निर्णय लिया है।
रेलवे ने बुधवार को बताया कि इसके तहत स्टेशनों पर मौजूद अग्नि सुरक्षा इंतजामों की जांच की जाएगी और जहां भी सुधार की जरूरत होगी, वहां जरूरी कदम उठाए जाएंगे, ताकि यात्रियों और रेलवे संपत्तियों की सुरक्षा को और बेहतर बनाया जा सके।
रेलवे के अनुसार इस ऑडिट के तहत स्टेशन भवनों, विद्युत व्यवस्था, एयर कंडीशनिंग और वेंटिलेशन सिस्टम, आपातकालीन निकास, आग बुझाने की प्रणाली, पानी की उपलब्धता, पंपिंग और फौव्वारा प्रणाली समेत सभी महत्वपूर्ण सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की जाएगी। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि रेलवे स्टेशन आग जैसी किसी भी आपात स्थिति से
रेलवे ने बताया कि ऑडिट के दौरान यह भी जांच की जाएगी कि स्टेशनों पर लागू सभी आग सुरक्षा और सुरक्षा मानकों का पालन हो रहा है या नहीं। जहां भी कोई कमी पाई जाएगी, वहां सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक सुधारात्मक कदम तुरंत उठाए जाएंगे।
रेलवे के अनुसार स्टेशनों की जांच के लिए विभिन्न विभागों की संयुक्त टीमें बनाई जाएंगी। आवश्यकता होने पर विशेषज्ञ एजेंसियों और राज्य फायर विभाग का सहयोग भी लिया जाएगा। जहां सुधार की जरूरत होगी, वहां प्राथमिकता के आधार पर जरूरी कदम उठाए जाएंगे, ताकि सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके।
रेलवे ने कहा कि भारतीय रेल लगातार रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए काम कर रही है। आग सुरक्षा ऑडिट की यह पहल इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा मानकों को और सुदृढ़ किया जा सकेगा।
संतोष अशोक
वार्ता
More News

विदेश मंत्रालय ने की जीएफएस गैलेक्सी जहाज पर हुए हमले की निंदा, भारतीय चालक दल का एक सदस्य अभी भी लापता

12 Jul 2026 | 4:30 PM

नयी दिल्ली, 12 जुलाई (वार्ता) भारत ने ओमान तट के निकट वाणिज्यिक पोत जीएफएस गैलेक्सी पर हुए हमले की रविवार को कड़ी निंदा की। विदेश मंत्रालय ने बताया कि पोत पर सवार 11 भारतीय नागरिकों में से 10 को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि एक भारतीय चालक दल का सदस्य अब भी लापता है।.

see more..

जल संसाधन विभागों के सचिवों का सम्मेलन सोमवार को

12 Jul 2026 | 3:18 PM

नयी दिल्ली, 12 जुलाई (वार्ता) जल शक्ति मंत्रालय सोमवार को यहां राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के जल संसाधन विभागों के वरिष्ठतम सचिवों का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करेगा। .

see more..

आप की ओर से सुंदरकांड पाठ का आयोजन एक राजनीतिक छल: मल्होत्रा

12 Jul 2026 | 2:49 PM

नयी दिल्ली 12 जुलाई (वार्ता) दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने रामायण के सुंदरकांड के पाठ का आयोजन करने को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए इसे एक राजनीतिक चाल करार दिया है। .

see more..

चढ़ावा चोरी विश्वासघात पर भाजपा-आरएसएस को माफ नहीं करेगा देश : कांग्रेस

12 Jul 2026 | 2:02 PM

नयी दिल्ली, 12 जुलाई (वार्ता) कांग्रेस ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में भारतीय जनता पार्टी-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (भाजपा- आरएसएस) पर हमला करते हुए कहा है कि आस्था से हुए विश्वासघात को देश माफ नहीं करेगा।.

see more..
हिंद-प्रशांत और हिंद महासागर में स्थिरता की नई धुरी बना भारत: भाजपा

हिंद-प्रशांत और हिंद महासागर में स्थिरता की नई धुरी बना भारत: भाजपा

12 Jul 2026 | 1:40 PM

नयी दिल्ली 12 जुलाई (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कहा है कि भारत हिंद-प्रशांत और हिंद महासागर में स्थिरता लाने वाली ताकत के तौर पर उभरा है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसे आगे बढ़ा रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने रविवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी के विदेश दौरे के बारे में जानकारी दी। उन्होंने श्री मोदी के दौरे को '10 कदम, 10 का दम' नाम दिया और कहा कि प्रधानमंत्री तीन देशों इंडोनेशिया, आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की यात्रा पर गये थे। इससे पहले वह सेशेल्स भी गये थे और बीच में जापान की राष्ट्राध्यक्ष भारतवर्ष आई थीं।

see more..