Friday, Jul 17 2026 | Time 07:43 Hrs(IST)
भारत


तृणमूल सांसद प्रकाश चिक बराइक ने राज्यसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा

नयी दिल्ली, 11 जून (वार्ता) तृणमूल कांग्रेस सांसद प्रकाश चिक बराइक ने गुरूवार को राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफ़ा दे दिया और इसके साथ ही अब तक पार्टी के तीन सांसद उच्च सदन से इस्तीफा दे चुके हैं।
श्री बराइक ने यहां राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन को अपना इस्तीफ़ा औपचारिक रूप से सौंपा। उनके इस्तीफ़े के साथ ही राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस की सदस्य संख्या घटकर 10 रह गई है। इससे पहले श्री सुखेंदु शेखर रॉय और सुश्री सुष्मिता देव राज्य सभा से इस्तीफा दे चुकी हैं।
उत्तरी बंगाल में पार्टी के प्रमुख युवा चेहरों में से एक माने जाने वाले श्री बराइक राजनीतिक हलकों में तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के करीबी के तौर पर जाने जाते रहे हैं।
पार्टी ने उन्हें 2023 में राज्यसभा भेजा था और बाद में 2024 के आम चुनाव में अलीपुरद्वार लोकसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतारा था लेकिन वह हार गये थे। तृणमूल नेतृत्व ने उत्तरी बंगाल में पार्टी संगठन को मज़बूत करने की अपनी कोशिशों में उन्हें एक प्रमुख नेता के तौर पर पेश किया था।
उनके अचानक इस्तीफ़े के कारण अभी स्पष्ट नहीं हैं और उन्होंने अब तक कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया है।
जितेन्द्र, मधुकांत
वार्ता
More News

बिहार पवेलियन में तीसरे दिन भी उमड़ी आगंतुकों की भीड़

16 Jul 2026 | 11:15 PM

नयी दिल्ली16 जुलाई (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी के भारत मंडपम दिल्ली में आयोजित भारत टेक्स 2026 के तीसरे दिन गुरुवार को बिहार पवेलियम में आगंतुकों की काफी भीड़ देखने को मिली। .

see more..

नीट(यूजी) 2026 का परिणाम घोषित, 11.21 लाख अभ्यर्थी हुए सफल

16 Jul 2026 | 11:04 PM

नयी दिल्ली, 16 जुलाई (वार्ता) राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने गुरुवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट- यूजी) 2026 का परिणाम घोषित कर दिया। सफल अभ्यर्थियों में 58 प्रतिशत से अधिक छात्राएं हैं।.

see more..

नीट(यूजी) 2026 का परिणाम घोषित, 11.21 लाख अभ्यर्थी हुए सफल

16 Jul 2026 | 10:45 PM

नीट(यूजी) 2026 का परिणाम घोषित, 11.21 लाख अभ्यर्थी हुए सफल
आजाद, संतोष
वार्ता.

see more..

क्या इंडिया गठबंधन का अभी भी है कोई अस्तित्वः भाजपा

16 Jul 2026 | 10:20 PM

नयी दिल्ली, 16 जुलाई (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की विदेश यात्राओं और इंडिया गठबंधन की एकता पर सवाल उठाया है और पूछा है कि क्या इंडिया गठबंधन का अभी भी कोई अस्तित्व है। .

see more..

महाराष्ट्र में तडाली-घुगुस रेलखंड का होगा दोहरीकरण, रेलवे ने प्रदान की 228 करोड़ रुपये की परियोजना

16 Jul 2026 | 10:05 PM

नयी दिल्ली, 16 जुलाई (वार्ता) महाराष्ट्र में तडाली-घुगुस रेलखंड के 14 किलोमीटर मार्ग का दोहरीकरण किया जाएगा। रेलव ने इसके लिए 228 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी प्रदान की है। .

see more..