Sunday, Aug 9 2026 | Time 21:46 Hrs(IST)
भारत


राम मंदिर में चंदा चोरी की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच करायें मोदी : कांग्रेस

राम मंदिर में चंदा चोरी की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच करायें मोदी : कांग्रेस

नयी दिल्ली, 02 जुलाई (वार्ता) कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अयोध्या के राम मंदिर में दान राशि की चोरी और गबन के मामले की उच्चतम न्यायालय की निगरानी में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराने, जांच का दायरा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट तथा उससे जुड़े सभी जिम्मेदार व्यक्तियों तक बढ़ाने और मंदिर ट्रस्ट में व्यापक संस्थागत सुधार लागू कर दान व्यवस्था में पूर्ण पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।




कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने गुरुवार को श्री मोदी को पत्र लिखकर उनसे आग्रह किया है कि अयोध्या राम मंदिर में दान राशि की चोरी और गबन के खुलासों से करोड़ों भारतीयों की आस्था पर गहरा आघात है और इससे उनमें आक्रोश और पीड़ा है। करोड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान राम के नाम पर अपनी मेहनत की कमाई मंदिर को दान की, लेकिन उनकी आस्था और विश्वास के साथ खिलवाड़ किया गया। उन्होंने कहा कि भगवान राम, जिन्हें 'मर्यादा पुरुषोत्तम' कहा जाता है, उनके नाम का पहले राजनीतिक लाभ के लिए और बाद में आर्थिक लाभ के लिए दुरुपयोग किया गया।


 


उन्होंने कहा कि राम मंदिर का निर्माण उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद सार्वजनिक भूमि पर भारत सरकार द्वारा गठित सार्वजनिक ट्रस्ट के माध्यम से हुआ है इसलिए मंदिर के प्रशासन और उसकी कार्यप्रणाली की जवाबदेही पूरी तरह केंद्र सरकार की है। उन्होंने आरोप लगाया कि चोरी को लेकर विभिन्न स्तरों से लगातार चेतावनियां दी जाती रहीं, लेकिन उन्हें नजरअंदाज किया गया और जिम्मेदार लोगों ने आंखें मूंदे रखीं, जिससे करोड़ों रुपये की दान राशि की चोरी होती रही।


 


श्री वेणुगोपाल ने कहा कि प्रारंभिक जांच से यह स्पष्ट संकेत मिलता है कि यह चोरी का मामला कुछ कर्मचारियों तक ही सीमित मामला नहीं है, बल्कि यह पूरा मामला एक संगठित नेटवर्क का हिस्सा है। नकदी और आभूषणों की हेराफेरी, सात से आठ महीने की सीसीटीवी फुटेज का गायब होना, पूर्व मुख्य लेखा अधिकारी की शिकायतों की अनदेखी करना तथा भारतीय स्टेट बैंक की ओर से दान की गणना में अनियमितताओं को लेकर जतायी गयी चिंताओं पर भी ध्यान नहीं दिया गया।


 


उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) की कार्रवाई अब तक निचले स्तर के कर्मचारियों तक सीमित दिखाई देती है, जबकि पूरे मामले के लिए जिम्मेदार वरिष्ठ लोगों तक जांच नहीं पहुंची है। इससे यह आशंका पैदा होती है कि वास्तविक दोषियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।


 


कांग्रेस महासचिव ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि पूरे मामले की उच्चतम न्यायालय की निगरानी में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच करायी जाये, जांच का दायरा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और उससे जुड़े सभी जिम्मेदार व्यक्तियों तक बढ़ाया जाये, दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाये तथा मंदिर ट्रस्ट में व्यापक संस्थागत सुधार लागू कर दान संग्रह, लेखा-जोखा और प्रशासनिक व्यवस्था में पूर्ण पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जाये, ताकि करोड़ों श्रद्धालुओं का विश्वास बहाल हो सके।


 


अभिनव अशोक

वार्ता

More News

भारतीय लागत लेखा सेवा समूह ने आत्मनिर्भर भारत' के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए लागत को अनुकूलित करने का संकल्प दोहराया

09 Aug 2026 | 9:08 PM

नयी दिल्ली, 09 अगस्त (वार्ता) भारतीय लागत लेखा सेवा (आई-कास) समूह ने आत्मनिर्भर भारत' के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए लागत को अनुकूलित करने के अपने संकल्प को दोहराया।आई-कास दिवस 2026 पर राजधानी में रविवार को आयोजित एक कार्यक्रम में व्यय सचिव वी. वुअलनाम ने भारत सरकार की लागत प्रबंधन प्रक्रिया में आई-कास अधिकारियों के बहुमूल्य और अथक प्रयासों की सराहना की।.

see more..

अगले तीन दिनों में दिल्ली-एनसीआर में और बारिश होगी

09 Aug 2026 | 9:02 PM

नयी दिल्ली, 09 अगस्त (वार्ता) अगले कुछ दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में और बारिश होने के संकेत हैं। .

see more..

भारत मंडपम में 12 से 15 अगस्त तक होगा भारत की वैश्विक क्षमता का भव्य प्रदर्शन

09 Aug 2026 | 9:02 PM

नयी दिल्ली, 09 (वार्ता) भारत का हर उत्पाद—एक संभावना, हर उद्यमी—एक शक्ति,हर युवा—एक भविष्य,.

see more..

फुकेत-दिल्ली उड़ान की घटना के बाद एयर इंडिया के पायलट की स्क्रीनिंग जांच की पुष्टि की जरूरत

09 Aug 2026 | 9:00 PM

नयी दिल्ली, 09 अगस्त (वार्ता) नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बताया कि चार अगस्त को फुकेत-दिल्ली उड़ान के दौरान अचानक ऊंचाई कम होने का शिकार हुए एयर इंडिया के ए320 विमान के पायलट-इन-कमांड (पीआईसी) की स्क्रीनिंग जांच का परिणाम ऐसा आया है जिसकी पुष्टि की जरूरत है।.

see more..

नशे में था पायलट: रिपोर्ट, हवा में 300 फीट गिरा था एयर इंडिया का विमान

09 Aug 2026 | 6:47 PM

नयी दिल्ली, 09 अगस्त (वार्ता) एयर इंडिया का जो विमान गत 04 अगस्त को हवा में अचानक 300 फीट नीचे गिर गया था, उसका मुख्य पायलट नशीले पदार्थ के सेवन के लिए किये गये स्क्रीनिंग टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया है। .

see more..