Tuesday, Aug 18 2026 | Time 19:35 Hrs(IST)
भारत


बागी सांसदों को सर्वदलीय बैठक में अलग आमन्त्रण के विरोध से विपक्ष का सांकेतिक बहिर्गमन

नयी दिल्ली, 19 जुलाई (वार्ता) संसद के मानसून सत्र से पहले केंद्र सरकार की ओर से रविवार को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक से विपक्षी दलों के नेताओं ने कुछ देर के लिए सांकेतिक बहिर्गमन किया।
विपक्ष के नेताओं ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के समक्ष मामला लंबित होने के बावजूद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के 20 बागी सांसदों के समूह एनसीपीआई को बैठक में आमंत्रित किए जाने के विरोध में बैठक से बहिर्गमन किया। बाद में सभी विपक्षी नेता बैठक में लौट आए।
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा "सभी विपक्षी दलों ने कुछ मिनट के लिए सर्वदलीय बैठक से वॉकआउट किया। यह मोदी सरकार के उस फैसले के विरोध में था जिसमें लोकसभा अध्यक्ष के समक्ष अंतिम निर्णय लंबित रहने के बावजूद तृणमूल के 20 'बागी' सांसदों के लिए बने एनसीपीआई को बैठक में बुलाया गया।"
शिवसेना (यूबीटी) के सांसद अरविंद सावंत ने कहा कि बागी सांसदों को दी गई मान्यता का कोई विधान नहीं है। विपक्ष ने इसका विरोध किया और इसी कारण बैठक से वॉकआउट किया।
आम आदमी पार्टी के एनडी गुप्ता ने कहा कि उनकी पार्टी के 10 राज्यसभा सांसदों में से सात को 'हाइजैक' कर लिया गया है। इस संबंध में उनकी याचिका पर अभी निर्णय नहीं हुआ है। उन्होंने इसे अवैध बताते हुए कहा कि इन सांसदों को अलग और स्वतंत्र सीटें आवंटित करना गलत है।
उन्होंने इसे "लोकतंत्र की हत्या" करार देते हुए कहा कि सरकार और सदन के प्रबंधन का रवैया लोकतांत्रिक परंपराओं के विपरीत है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों ने इसी मुद्दे पर अपना विरोध दर्ज कराने के लिए सर्वदलीय बैठक से सांकेतिक बहिर्गमन किया।
अभिनव जितेन्द्र
वार्ता
More News

शासन व्यवस्था को तेजी से बदल रही हैं एआई, क्वांटम, साइबर सुरक्षा और डिजिटल तकनीकें : जितेंद्र सिंह

18 Aug 2026 | 6:53 PM

नयी दिल्ली, 18 अगस्त (वार्ता) केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), क्वांटम तकनीक, साइबर सुरक्षा और डिजिटल उपकरण शासन व्यवस्था को तेजी से बदल रहे हैं। .

see more..

121 टोल प्लाजा पर डिजिटल फास्ट टैग लोकल पास सुविधा शुरू

18 Aug 2026 | 6:40 PM

नयी दिल्ली, 18 अगस्त (वार्ता) भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने देशभर के 121 टोल प्लाजा पर ऑनलाइन फास्ट टैग लोकल पास की सुविधा शुरू कर दी है जिसकी ऑनलाइन खरीद के लिए 'राजमार्गयात्रा' मोबाइल ऐप का इस्तेमाल किया जा सकता है।.

see more..

दिल्ली को मिली 200 नयी इलेक्ट्रिक बसों की सौगात

18 Aug 2026 | 6:39 PM

नयी दिल्ली, 18 अगस्त (वार्ता) दिल्ली की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और अधिक स्वच्छ, सुरक्षित एवं आधुनिक बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार ने 200 नयी जीरो-एमिशन इलेक्ट्रिक बसों को बेड़े में शामिल करने, दिल्ली-करनाल इंटर-स्टेट इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू करने, महिलाओं के लिए 56 विशेष इलेक्ट्रिक बस सेवाएं उपलब्ध कराने और राजघाट डिपो-I में हाई-कैपेसिटी पब्लिक ईवी चार्जिंग स्टेशन शुरू करने की घोषणा की है।.

see more..

नक्सली हिंसा से प्रभावित लोगों ने पी चिदंबरम के 'दिमागी नक्सल' बयान का विरोध किया

18 Aug 2026 | 6:30 PM

नयी दिल्ली/रायपुर, 18 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सली हिंसा से प्रभावित पीड़ितों ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम के कथित ‘दिमागी नक्सल’ संबंधी बयान का विरोध करते हुए कहा कि नक्सलवाद उनके लिए राजनीतिक विमर्श अथवा वैचारिक बहस का विषय नहीं, बल्कि दशकों से झेली जा रही हिंसा और पीड़ा से जुड़ा गंभीर मुद्दा है।.

see more..

ब्रिक्स सहयोग से पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने की क्षमता बढ़ेगी : भूपेंद्र यादव

18 Aug 2026 | 6:27 PM

नयी दिल्ली, 18 अगस्त (वार्ता) पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा है कि ब्रिक्स संगठन ज्ञान साझा करने, प्रौद्योगिकी सहयोग और मजबूत संस्थागत साझेदारी के माध्यम से पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने की सामूहिक क्षमता को मजबूत कर सकता है।.

see more..