Saturday, Aug 8 2026 | Time 04:19 Hrs(IST)
भारत


नीट मामले पर विपक्ष ने सोनम वांगचुक को मोहरा बनायाः मल्होत्रा

नयी दिल्ली 19 जुलाई (वार्ता) दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने विपक्षी दलों पर राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के मुद्दे पर सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक हो मोहरा बनाने का आरोप लगाया है।
श्री मल्होत्रा ने श्री वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से निजी अस्पताल में भर्ती कराने को लेकर दिल्ली उच्च न्यायालय में दाखिल याचिका पर तत्काल राहत नहीं मिलने पर रविवार को प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि श्री वांगचुक के अनशन मामले में जिस तरह आज दिल्ली उच्च न्यायालय से अंतरिम राहत मांगने के लिए सांसद कपिल सिब्बल और विवेक तनखा जैसे बड़े और महंगे वकील पेश हुए, उससे स्पष्ट हो जाता है कि श्री वांगचुक सामाजिक कार्यकर्ता नाते नहीं, बल्कि बल्कि देश के पूरे विपक्ष के राजनीतिक मोहरे के रूप में धरने पर बैठे थे।
उन्होंने कहा कि पुलिस ने श्री वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने की जो भी कार्रवाई की, वह दिल्ली उच्च न्यायालय के निर्देश अनुरूप था और शायद उसी के मद्देनजर न्यायालय ने श्री वांगचुक की ओर से दाखिल याचिका पर अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया।
उन्होंने कहा कि "नीट" पेपर लीक मामले में आम आदमी पार्टी, वाम दल और कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रायोजित इस धरने में श्री वांगचुक अनशन पर 28 जून को बैठे, जबकि "नीट" की पुनः परीक्षा 21 जून हो गयी थी। इससे स्पष्ट है कि अनशन का मकसद विद्यार्थियों की समस्याओं उठाना नही, बल्कि संसद के मानसून सत्र के दौरान सड़क से संसद तक हंगामा करना है।
संतोष, मधुकांत
वार्ता
More News

दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय सरकारी भर्ती परीक्षा में नकल गिरोह का किया पर्दाफाश, सात गिरफ्तार

07 Aug 2026 | 11:00 PM

नयी दिल्ली, 07 अगस्त (वार्ता) दिल्ली पुलिस ने सरकारी भर्ती परीक्षा में अनुचित साधनों के प्रयोग और नकल कराने में शामिल एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी अधिकारियों ने शुक्रवार को दी।.

see more..

यूपीआई भुगतान पर नहीं लगेगा कोई शुल्क, पेमेंट्स काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किया स्पष्टीकरण

07 Aug 2026 | 10:23 PM

नयी दिल्ली, 7 अगस्त (वार्ता) डिजिटल भुगतान पर शुल्क को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच पेमेंट्स काउंसिल ऑफ इंडिया (पीसीआई) ने शुक्रवार को एक प्रश्नोत्तरी के माध्यम से स्पष्ट किया है कि आम उपयोगकर्ताओं को यूपीआई भुगतान के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। .

see more..

ई20 नीति में बड़ा भ्रष्टाचार, जनता की जेब और गाड़ियों पर डाका : राहुल

07 Aug 2026 | 10:13 PM

नयी दिल्ली, 07 अगस्त (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की ई20 ( पेट्रोल में 20फीसदी एथेनॉल) नीति पर सवालिया निशान लगाते हुए आरोप लगाया कि इस नीति में बड़ा भ्रष्टाचार है और इससे आम लोगों की जेब तथा उनकी गाड़ियों, दोनों को नुकसान हो रहा है।.

see more..

अरूणाचल के 27 स्थानों को सर्वेक्षण विभाग के आधिकारिक मानचित्र पर चिन्हित किया गया

07 Aug 2026 | 10:00 PM

नयी दिल्ली 07 अगस्त (वार्ता) केन्द्र सरकार ने अरुणाचल प्रदेश सरकार के परामर्श से अरुणाचल प्रदेश में कुल 27 स्थानों/भौगोलिक संरचनाओं को, भारतीय सर्वेक्षण विभाग के आधिकारिक मानचित्रों पर, उनके मानक स्थान और भौगोलिक संरचना के नाम के साथ चिन्हित किया है।.

see more..

शिंदे ने की पीएम मोदी से मुलाकात

07 Aug 2026 | 9:28 PM

नयी दिल्ली, 07 अगस्त (वार्ता) महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने यहां शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। .

see more..