Tuesday, Aug 18 2026 | Time 20:06 Hrs(IST)
भारत


सीबीआई ने पशुपालन विभाग का अधिकारी बनकर रिश्वत मांगने के आरोप में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

सीबीआई ने पशुपालन विभाग का अधिकारी बनकर रिश्वत मांगने के आरोप में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

नयी दिल्ली, 19 जुलाई (वार्ता) केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रविवार को एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया जिस पर आरोप है कि उसने नयी दिल्ली के कृषि भवन स्थित पशुपालन और डेयरी विभाग का अधिकारी बनकर ऋण के लिए आवेदन देने वालों से कर्ज मंज़ूरी दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगी थी।




अधिकारियों के मुताबिक, यह मामला सीबीआई की देहरादून स्थित भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (एसीबी) ने 29 जून को दर्ज किया था। आरोप है कि आरोपी ने खुद को पशुपालन एवं डेयरी विभाग का अधिकारी बताकर शिकायतकर्ता से 45,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। यह रकम 22,50,000 रुपये के कर्ज का दो प्रतिशत थी। शिकायतकर्ता उत्तराखंड के एक गांव में पोल्ट्री फ़ार्म चलाता है और उसने 'उद्यमी मित्र' (एसआईडीबीआई) पोर्टल के ज़रिए 'पशुपालन अवसंरचना विकास निधि ' (एएचआईडीएफ) से कर्ज के लिए आवेदन किया था।


 


जांच एजेंसी ने 29 जून को जाल बिछाया और आरोपी ने उसी दिन शिकायतकर्ता के मोबाइल फोन पर क्यूआर कोड भेजकर उनसे पहली किश्त के तौर पर 5,000 रुपये की रिश्वत ली। क्यूआर कोड और बैंक खाता की जानकारी के आधार पर, सीबीआई ने 30 जून को आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया, लेकिन पूछताछ के दौरान पता चला कि वह मुख्य आरोपी नहीं हैं। जांच के दौरान अधिकारियों को पता चला कि मुख्य आरोपी के पास ऋण के लिए आवेदन कर्ताओं और एएचआईडीएफ के आवेदनों की जानकारी थी। वह बड़ी संख्या में आवेदकों को कॉल करता था और आवेदन खारिज नहीं होने देने के बदले रिश्वत मांगता था। खुद को एएचआईडीएफ का अधिकारी बताकर और ऋण आवेदन की जानकारी का ज़िक्र करके वह रोज़ाना कई आवेदकों से पैसे वसूल रहा था। आरोपी क्यूआर कोड के ज़रिए दूसरे आवेदकों के बैंक अकाउंट में यूपीआई पेमेंट के माध्यम से पैसे ले रहा था और फिर उन्हें यूपीआई हस्तांतरण के ज़रिए किसी और के बैंक खाते में भेज रहा था।


 


सीबीआई की टीम ने फ़रार आरोपी का पता लगाने के लिए दिल्ली, आगरा और आस-पास के इलाकों में अपनी कोशिशें जारी रखीं। आखिरकार, सूत्रों और डिजिटल सर्विलांस से पता चला कि आरोपी अलग-अलग मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल करके पैसे की मांग कर रहा था और आगरा, जयपुर, दिल्ली जैसी जगहों पर बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहा था। रविवार को पता चला कि आरोपी उत्तर प्रदेश के आगरा ज़िले के फतेहाबाद में स्थित अपने गांव छोटा पूठा बिसराना लौट आया है, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि उसे उत्तराखंड के देहरादून में अदालत के सामने पेश किया जाएगा।


 


संतोष.श्रवण

वार्ता

More News

दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत एक सितंबर से महिलाओं के बैंक खातों में पहुंचनी शुरू हो जायेगी राशि

18 Aug 2026 | 7:56 PM

नयी दिल्ली, 18 अगस्त (वार्ता) दिल्ली सरकार की महत्वाकांक्षी दिल्ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को एक सितंबर से पेंशन की राशि सीधे उनके बैंक खातों में पहुंचनी शुरू हो जायेगी। .

see more..

प्राथमिकी वापस लेने में उदासीनता केंद्र सरकार का 'विश्वासघात' : सीजेपी

18 Aug 2026 | 7:55 PM

नयी दिल्ली, 18 अगस्त (वार्ता) कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रवक्ता सौरव दास ने मंगलवार को केंद्र सरकार की ओर से उन प्राथमिकियों की सूची उच्चतम न्यायालय में पेश करने में कथित हिचकिचाहट पर सवाल उठाया, जिन्हें रद्द करने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारी छात्रों का मुख्य मुद्दा उनके खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेना है, और इस मामले में सरकार की उदासीनता 'विश्वासघात' है। .

see more..
जब गांधी टोपी राष्ट्रपति भवन से विदा हो गई…

जब गांधी टोपी राष्ट्रपति भवन से विदा हो गई…

18 Aug 2026 | 7:42 PM

नयी दिल्ली 18 अगस्त (वार्ता) देश के नौवें राष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा ने जब आखिरी बार 1997 में राष्ट्रपति भवन छोड़ा तो उनके साथ केवल निजी सामान नहीं था। उनके साथ वह सादी सफेद गांधी टोपी भी थी जो खादी, सादगी, स्वदेशी भावना, स्वतंत्रता आंदोलन और देशभक्ति की पहचान रही है। यह कोई भव्य विदाई का प्रतीक नहीं था बल्कि उनके जीवन और व्यक्तित्व का सहज हिस्सा था, जिसे उन्होंने पद से हटने के बाद भी उसी तरह अपनाए रखा। भोपाल में 19 अगस्त 1918 में जन्मे डॉ. शर्मा की जयंती के अवसर पर उनके राष्ट्रपति पद को केवल औपचारिक तस्वीरों और राजकीय आयोजनों के संदर्भ में याद करना पर्याप्त नहीं होगा।

see more..

'सरकार सच्चाई से मुंह मोड़ रही है' , रिजिजू के बयान पर राहुल कर पलटवार

18 Aug 2026 | 7:13 PM

नयी दिल्ली 18 अगस्त (वार्ता) केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के दिल्ली में छात्र प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई का बचाव करने वाले बयान को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है। .

see more..

शासन व्यवस्था को तेजी से बदल रही हैं एआई, क्वांटम, साइबर सुरक्षा और डिजिटल तकनीकें : जितेंद्र सिंह

18 Aug 2026 | 6:53 PM

नयी दिल्ली, 18 अगस्त (वार्ता) केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), क्वांटम तकनीक, साइबर सुरक्षा और डिजिटल उपकरण शासन व्यवस्था को तेजी से बदल रहे हैं। .

see more..