Tuesday, Aug 18 2026 | Time 19:45 Hrs(IST)
भारत


वांगचुक को अस्पताल भेजे जाने से बौखला गये हैं आप और वाम दलों के नेताः प्रवीण

नयी दिल्ली 19 जुलाई (वार्ता) दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि दिल्ली उच्च न्यायालय के निर्देश पर सोनम वांगचुक को शनिवार को जंतर-मंतर से सफदरजंग अस्पताल पहुंचाये जाने के बाद से आम आदमी पार्टी और वाम दलों के नेता पूरी तरह बौखला गये हैं क्योंकि उनको लग रहा है कि उनके हाथ से युवाओं को भड़काने का अंतिम हथियार निकल गया है।
श्री कपूर ने रविवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि श्री वांगचुक को शनिवार को जन्तर-मन्तर से हटाये जाने के बाद से आप और वाम दलों के नेता हताश हैं और उन दोनों ने दिल्ली में अपना 1200 से 1500 का पूरा कैडर जंतर-मंतर पर उतार दिया।
उन्होंने कहा, " यदि हम जंतर-मंतर पर जाकर देखें तो वहां जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्रावासों में रहने वाले छात्र दिखते हैं या कम पढ़े लिखे युवा, जिनका राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) या किसी प्रतियोगी परीक्षा से कुछ लेना देना नहीं है।
दिल्ली भाजपा मीडिया प्रमुख कहा कि शनिवार सुबह से जिस तरह जंतर-मंतर "आप" और वाम दलों द्वारा प्रायोजित तमाशे में उपस्थित उनके कार्यकर्ता मेन स्ट्रीम मीडिया कर्मियों से दुर्व्यवहार कर रहे थे, वह उनके आंदोलन के विफल होने से उत्पन्न हताशा का प्रमाण है।
संतोष, मधुकांत
वार्ता
More News

'सरकार सच्चाई से मुंह मोड़ रही है' , रिजिजू के बयान पर राहुल कर पलटवार

18 Aug 2026 | 7:13 PM

नयी दिल्ली 18 अगस्त (वार्ता) केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के दिल्ली में छात्र प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई का बचाव करने वाले बयान को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है। .

see more..

शासन व्यवस्था को तेजी से बदल रही हैं एआई, क्वांटम, साइबर सुरक्षा और डिजिटल तकनीकें : जितेंद्र सिंह

18 Aug 2026 | 6:53 PM

नयी दिल्ली, 18 अगस्त (वार्ता) केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), क्वांटम तकनीक, साइबर सुरक्षा और डिजिटल उपकरण शासन व्यवस्था को तेजी से बदल रहे हैं। .

see more..

121 टोल प्लाजा पर डिजिटल फास्ट टैग लोकल पास सुविधा शुरू

18 Aug 2026 | 6:40 PM

नयी दिल्ली, 18 अगस्त (वार्ता) भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने देशभर के 121 टोल प्लाजा पर ऑनलाइन फास्ट टैग लोकल पास की सुविधा शुरू कर दी है जिसकी ऑनलाइन खरीद के लिए 'राजमार्गयात्रा' मोबाइल ऐप का इस्तेमाल किया जा सकता है।.

see more..

दिल्ली को मिली 200 नयी इलेक्ट्रिक बसों की सौगात

18 Aug 2026 | 6:39 PM

नयी दिल्ली, 18 अगस्त (वार्ता) दिल्ली की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और अधिक स्वच्छ, सुरक्षित एवं आधुनिक बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार ने 200 नयी जीरो-एमिशन इलेक्ट्रिक बसों को बेड़े में शामिल करने, दिल्ली-करनाल इंटर-स्टेट इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू करने, महिलाओं के लिए 56 विशेष इलेक्ट्रिक बस सेवाएं उपलब्ध कराने और राजघाट डिपो-I में हाई-कैपेसिटी पब्लिक ईवी चार्जिंग स्टेशन शुरू करने की घोषणा की है।.

see more..

नक्सली हिंसा से प्रभावित लोगों ने पी चिदंबरम के 'दिमागी नक्सल' बयान का विरोध किया

18 Aug 2026 | 6:30 PM

नयी दिल्ली/रायपुर, 18 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सली हिंसा से प्रभावित पीड़ितों ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम के कथित ‘दिमागी नक्सल’ संबंधी बयान का विरोध करते हुए कहा कि नक्सलवाद उनके लिए राजनीतिक विमर्श अथवा वैचारिक बहस का विषय नहीं, बल्कि दशकों से झेली जा रही हिंसा और पीड़ा से जुड़ा गंभीर मुद्दा है।.

see more..