Tuesday, Aug 18 2026 | Time 19:15 Hrs(IST)
भारत


वांगचुक को किसी और अस्पताल में स्थानांतरित करने की याचिका खारिज, याचिका की 'गलत व्याख्या' - गीतांजलि

नयी दिल्ली, 19 जुलाई (वार्ता) सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के सफदरजंग अस्पताल में चल रहे इलाज में दिल्ली उच्च न्यायालय के हस्तक्षेप करने से इनकार किए जाने के बाद उनकी पत्नी गीतांजलि आंगमो ने कहा कि याचिका की 'गलत व्याख्या' की गयी है।
उन्होंने सवाल उठाया कि अगर सरकार को हस्तक्षेप करना ही था, तो वह परिवार को विश्वास में लेकर 'लोकतांत्रिक तरीके' से ऐसा क्यों नहीं कर सकी?
सुश्री गीतांजलि ने श्री वांगचुक को मेदान्ता या अपनी पसंद के किसी अन्य निजी अस्पताल में स्थानांतरित करने के लिए आदेश देने हेतु उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। न्यायमूर्ति मिनी पुष्करणा ने हालांकि कहा कि इस चरण में सुश्री गीतांजलि की याचिका पर कोई अंतरिम आदेश देने की आवश्यकता नहीं है।
उल्लेखनीय है कि भूख हड़ताल के 21वें दिन शनिवार को दिल्ली पुलिस ने श्री वांगचुक को जबरन सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया था। रविवार को सुनवाई के बाद संवाददाताओं से श्रीमती गीतांजलि ने कहा कि उनके पति का स्वास्थ्य ठीक है और इसमें सरकार के हस्तक्षेप की कोई आवश्यकता नहीं थी। उन्होंने कहा, "अगर कोई व्यक्ति उपवास पर है और आज उनका 22वां दिन है। वह लद्दाख में भी 35 दिनों तक उपवास कर चुके हैं। उनका स्वास्थ्य ठीक है, सरकारी हस्तक्षेप की कोई जरूरत नहीं थी।" उन्होंने स्पष्ट किया कि परिवार उन्हें मेदान्ता या अपनी पसंद के किसी अन्य निजी अस्पताल में स्थानांतरित करना चाहता है।
सुश्री गीतांजलि ने जोर देकर कहा कि श्री वांगचुक को अपने डॉक्टरों से मिलने की पूरी छूट होनी चाहिए। उन्होंने कहा, "हम उच्च न्यायालय में यह याचिका लेकर गए थे कि एक स्वतंत्र भारतीय नागरिक को अपनी पसंद के डॉक्टरों से और अपनी इच्छा के अनुसार अस्पताल में इलाज कराने की स्वतंत्रता है। सुनवाई से पहले एक पत्र भी अदालत को सौंपा गया था, लेकिन अभी तक उसका जवाब नहीं मिला है।"
न्यायालय ने कहा कि सफदरजंग के डॉक्टर श्री वांगचुक की स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं और यह नहीं कहा जा सकता कि उनके खिलाफ किसी बल का प्रयोग किया जा रहा है। न्यायमूर्ति ने यह भी कहा कि सरकार द्वारा वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग अस्पताल ले जाने के फैसले को मनमाना नहीं कहा जा सकता।
न्यायालय के फैसले पर सुश्री गीतांजलि ने कहा, "उच्च न्यायालय ने दूसरे अस्पताल में ले जाने की अनुमति नहीं दी क्योंकि उन्होंने कहा कि वे उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं। हमने सुझाव दिया था कि जहां भी उनका इलाज हो, वे अपने डॉक्टर भेज सकते हैं। यह एक मौलिक अधिकार है। हम अपनी पसंद और सहूलियत के अधिकार का उपयोग कर रहे थे। देश में भरोसे की कमी है, लोग सरकारी संस्थानों पर भरोसा नहीं करते।"
सुश्री गीतांजलि ने यह भी आरोप लगाया कि अस्पताल में श्री वांगचुक के निजी चिकित्सक को उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है और हर जगह बाधाएं खड़ी की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जब वह बाहर थे तो लगातार उन्हें स्वास्थ्य रिपोर्ट मिल रही थी, लेकिन अस्पताल में भर्ती होने के बाद से उन्हें कोई रिपोर्ट नहीं दी जा रही है। उन्होंने साफ किया कि वांगचुक का अनशन अभी भी जारी है और वे केवल पानी पी रहे हैं, डॉक्टरों के कहने पर भी तरल पदार्थ (फ्लुइड्स) नहीं ले रहे हैं।
भारत, मधुकांत
वार्ता
More News

121 टोल प्लाजा पर डिजिटल फास्ट टैग लोकल पास सुविधा शुरू

18 Aug 2026 | 6:40 PM

नयी दिल्ली, 18 अगस्त (वार्ता) भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने देशभर के 121 टोल प्लाजा पर ऑनलाइन फास्ट टैग लोकल पास की सुविधा शुरू कर दी है जिसकी ऑनलाइन खरीद के लिए 'राजमार्गयात्रा' मोबाइल ऐप का इस्तेमाल किया जा सकता है।.

see more..

दिल्ली को मिली 200 नयी इलेक्ट्रिक बसों की सौगात

18 Aug 2026 | 6:39 PM

नयी दिल्ली, 18 अगस्त (वार्ता) दिल्ली की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और अधिक स्वच्छ, सुरक्षित एवं आधुनिक बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार ने 200 नयी जीरो-एमिशन इलेक्ट्रिक बसों को बेड़े में शामिल करने, दिल्ली-करनाल इंटर-स्टेट इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू करने, महिलाओं के लिए 56 विशेष इलेक्ट्रिक बस सेवाएं उपलब्ध कराने और राजघाट डिपो-I में हाई-कैपेसिटी पब्लिक ईवी चार्जिंग स्टेशन शुरू करने की घोषणा की है।.

see more..

नक्सली हिंसा से प्रभावित लोगों ने पी चिदंबरम के 'दिमागी नक्सल' बयान का विरोध किया

18 Aug 2026 | 6:30 PM

नयी दिल्ली/रायपुर, 18 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सली हिंसा से प्रभावित पीड़ितों ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम के कथित ‘दिमागी नक्सल’ संबंधी बयान का विरोध करते हुए कहा कि नक्सलवाद उनके लिए राजनीतिक विमर्श अथवा वैचारिक बहस का विषय नहीं, बल्कि दशकों से झेली जा रही हिंसा और पीड़ा से जुड़ा गंभीर मुद्दा है।.

see more..

ब्रिक्स सहयोग से पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने की क्षमता बढ़ेगी : भूपेंद्र यादव

18 Aug 2026 | 6:27 PM

नयी दिल्ली, 18 अगस्त (वार्ता) पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा है कि ब्रिक्स संगठन ज्ञान साझा करने, प्रौद्योगिकी सहयोग और मजबूत संस्थागत साझेदारी के माध्यम से पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने की सामूहिक क्षमता को मजबूत कर सकता है।.

see more..

दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की 31 वीं बैठक गुरुवार को शाह की अध्यक्षता में तमिलनाडु में होगी

18 Aug 2026 | 6:20 PM

नयी दिल्ली ,18 अगस्त (वार्ता) दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की 31 वीं बैठक 20 अगस्त को चेन्नई के निकट कोवलम में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होगी। बुधवार को शुरू होने वाली दो दिन की इस बैठक में मुख्य रूप से अंतर्राज्यीय मुद्दों , सुरक्षा और क्षेत्रीय घटनाक्रमों के बारे में चर्चा की जायेगी। .

see more..